अबेकस क्या है? इसके प्रकार और उपयोग

अबेकस (Abacus) एक प्राचीन गणितीय गणना यंत्र है। जो जोड़, घटाव, गुणा, भाग जैसे आसान सवालों को हल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसका निर्माण लगभग 3000 ईसा पूर्व में हुआ था, आज से हजारों साल पहले के समय में जब गणितीय गणना करने के लिए कंप्यूटर सिस्टम या कैलकुलेटर नहीं हुआ करता था तब गणना करने के लिए abacus का प्रयोग किया जाता था।

यह लोहा और लकड़ी से निर्मित होता है तथा एक फ्रेम में होता है, इस प्रेम के अंदर लोहे की पतली तारा लगी होती है जिसमें छोटी-छोटी लकड़ी की गोलियां लगी रहती है, इन गोलियों को ऊपर तथा नीचे करके विभिन्न प्रकार की गणितीय गणना की जाती थी। सरल शब्दों में इसे ‘गिनतारा’ भी कहा जाता हैं।

Abacus का अर्थ

Abacus का अर्थ एक ऐसा इंस्ट्रूमेंट या यंत्र हैं जिसके माध्यम से गणितीय गणना करना सिखाया जाता है। इसे ‘Mathematical Instrument’ भी कहते हैं। यह बिना बिजली के चलने वाला पहला कंप्यूटर था, वास्तव में यह काम करने के लिए हमारे हाथों पर ही निर्भर था।

अबेकस का चित्र

Abacus का चित्र
अबेकस का चित्र

Abacus के प्रकार

अबेकस मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं।

  1. Chinese Abacus – चीन में अबेकस को ‘Suanpan’ कहा जाता है, इसका अर्थ ‘Calculating tray’ है। इस अबेकस में ऊपर की तरफ सभी रौड में 2 गोलियां होती है तथा नीचे की तरफ सभी रौड में 5 गोलियां होती है इस तरह के अबेकस को ⅖ Abacus कहा जाता है।
  2. Japanese Abacus – जापान में अबेकस को ‘Soroban’ कहा जाता है, इसका भी अर्थ ‘Calculating tray’ है। इस अबेकस में ऊपर की तरफ सभी रौड में 1 गोलियां होती है तथा नीचे की तरफ सभी रौड में 4 गोलियां होती है इस तरह के अबेकस को ¼ Abacus कहा जाता है।
  3. Russian Abacus – रशिया में अबेकस को ‘Schoty’ कहा जाता है, इस अबेकस में सभी रौड में 10 गोलियां होती हैं।
Abacus के प्रकार
Abacus के प्रकार

Abacus का उपयोग

अबेकस का उपयोग करने का प्राथमिक उद्देश्य है-

  • छोटी कक्षाओं में बच्चों को गिनती एवं जोड़ घटाव सिखाना।
  • यह छोटे बच्चों के दिमाग को विकसित करने में कारगर साबित है।
  • इसका उपयोग मुख्य रूप से गिनती जोड़, घटाव, गुणा और भाग के लिए किया जाता है।
  • यह अंकगणितीय गणनाओं को आसान और सरल बनाता है।

Abacus की विशेषताएं

  • आकार में छोटा एवं उपयोग में आसान।
  • यह बिना बिजली के काम करने वाला गणना यंत्र है।
  • यह लकड़ी लोहा और प्लास्टिक से निर्मित होता है।
  • इसे हाथ में पकड़ कर कहीं भी ले जाया जा सकता है।

Abacus और Calculator में अंतर

AbacusCalculator
यह एक बिजली रहित यंत्र है।यह एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है।
छोटी अंकगणितीय गणनाओं के लिए इसका उपयोग किया जाता है।छोटी और बड़ी अंकगणितीय गणनाओं के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
Abacus मैं एक फ्रेम पर तार और गोलियां लगी होती है।केलकुलेटर में डिजिटल सर्किट, डिस्प्ले और बटन होता है।
यह कार्य करने के लिए पूरी तरह से हमारे हाथों पर निर्भर है।इंटीग्रेटेड सर्किट की मदद से यह कार्य करता है।

Abacus के फायदे

  • बच्चों में एकाग्रता जैसी मानसिक क्षमताओं को बढ़ाना।
  • गणित के प्रति बेहतर रुचि।
  • छोटी कक्षा में आसान तरीके से गणित सिखाना।
  • आत्मविश्वास और आत्मानुशासन को बढ़ाना।

Abacus के नुकसान

  • अबेकस का उपयोग केवल छोटे बच्चों को गिनती और गणित सिखाने के लिए किया जा सकता है, इसके अलावा वास्तविक जीवन में इसका कोई भी उपयोग नहीं है।
  • अबेकस की सहायता से गणना करते वक्त परिणाम गलत होने की संभावना हो सकती है, क्योंकि यह कार्य करने के लिए हमारे विचारों और हाथों पर निर्भर करता है।
  • आज के युग में गणना करने के लिए केलकुलेटर जैसा इलेक्ट्रॉनिक यंत्र उपलब्ध है जो बहुत तीव्र गति से कार्य करता है एवं सटीक परिणाम देता है।

FAQs

अबेकस का आविष्कार किसने किया?

सुमेरिया के प्राचीन मेसोपोटामियंस ने अबैकस का आविष्कार किया था।

Abacus का Full Form क्या है?

Abacus का पूरा नाम है Abundant Beads Addition Calculation Utility System.

अबेकस का आविष्कार कब हुआ था?

Abacus का आविष्कार 300 से 500 ईसा पूर्व में हुआ था।

अबेकस का दूसरा नाम क्या है?

अबेकस को गिनतारा भी कहते है।

अबेकस कितने प्रकार के होते हैं?

अबेकस 3 प्रकार के होते हैं – Chinese, Japanese, Russian Abacus.

निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख (Abacus क्या है? – What is Abacus in hindi) जरूर पसंद आया होगा।

अगर यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

1 thought on “अबेकस क्या है? इसके प्रकार और उपयोग”

Leave a Comment