कंप्यूटर के अनुप्रयोग और आधुनिक जीवन में महत्व

दुनिया भर में विभिन्न क्षेत्रों में कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है। वर्तमान में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा जहां कंप्यूटर का उपयोग नहीं किया जा रहा हो। शिक्षा से लेकर परिवहन और अस्पतालों तक हर जगह कंप्यूटर का इस्तेमाल हो रहा है। निम्नलिखित क्षेत्रों में कंप्यूटर के विभिन्न अनुप्रयोग किए जा रहे हैं –

कंप्यूटर के अनुप्रयोग (Applications of Computer in hindi)

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा जहां कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं हो रहा हो। मौसम विज्ञान, इंजीनियरिंग डिजाइन, पुलिस प्रशासन, चिकित्सालय, यातायात, पुस्तकालय, पर्यावरण, संगीत, चित्रकला आदि अनेकों क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है।

संचार (Communication) – टेलीफोन और इंटरनेट ने आधुनिक जीवन में क्रांति ला दी है, आधुनिक संचार प्रणाली कंप्यूटर के उपयोग के बिना संभव नहीं है। नए संचार माध्यमों में फाइबर ऑप्टिकल तकनीक और रेडियो फ्रीक्वेंसी का उपयोग किया जा रहा है।

डाटा प्रोसेसिंग (Data Processing) – कंप्यूटर का उपयोग बड़े और विशाल सांख्यिकीय डेटा से जानकारी तैयार करने के लिए किया जा रहा है। इसका उपयोग परीक्षाओं के परिणाम, मौसम पूर्वानुमान, सांख्यिकीय विश्लेषण, जनगणना, उपग्रह कक्षा की स्थिति पता करना आदि के लिए डाटा प्रोसेसिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सूचनाओं का आदान-प्रदान (Exchange of Information) – कागज और किताब की परेशानी से दूर, डेटा और सूचनाओं के आदान-प्रदान में आसानी के कारण कंप्यूटर का विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रूप से उपयोग किया जा रहा है। इंटरनेट के विकास के साथ, कंप्यूटर के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान करना बहुत आसान हो गया है।

शिक्षा (Education) – कंप्यूटर आधारित शिक्षा और मल्टीमीडिया के विकास ने इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बना दिया है, कंप्यूटर आधारित शिक्षा के कारण विद्यार्थी घर बैठे इंटरनेट की मदद से किसी भी प्रकार की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी ने किताबों की कमी को दूर कर ज्यादा से ज्यादा किताबों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

वैज्ञानिक अनुसंधान (Scientific Research) – वैज्ञानिकों के अनेक जटिल रहस्यों जैसे कि समुद्र की गहराई, पृथ्वी की आयु, पृथ्वी से सूरज की दूरी जैसे अनेकों रहस्यों को सुलझाने में कंप्यूटर की सहायता ली जा रही है। कंप्यूटर द्वारा परिस्थितियों का उचित आकलन लगाना संभव है।

चिकित्सा (Medicine) – कंप्यूटर और मशीन के द्वारा शरीर के अंदर की बीमारी का पता लगाना एवं उनका इलाज करने में कंप्यूटर का विस्तृत प्रयोग हो रहा है। सिटी स्कैन, लेजर, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे तथा विभिन्न जांच के लिए कंप्यूटर का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। कंप्यूटर के जरिए किसी भी तरह की बीमारी का पता लगाया जा सकता है।

रेलवे और वायुयान आरक्षण (Railway and Aircraft Reservation) – कंप्यूटर की मदद से रेलवे और हवाई जहाज के टिकट किसी भी जगह से दूसरी जगह के लिए खरीदे जा सकते हैं, इसके अलावा अन्य वाहनों और सिनेमा हॉल, टैक्सी, बस, स्टेशन जैसी जगहों के टिकट ऑनलाइन घर बैठे बुक किए जा सकते हैं।

डिजिटल पुस्तकालय (Digital Library) – डिजिटल लाइब्रेरी में किताबों को बहुत कम जगह में लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है, इसे इंटरनेट से जोड़कर पुस्तकालय में संग्रहीत सूचनाओं को किसी भी स्थान से एक्सेस किया जा सकता है। कंप्यूटर एवं इंटरनेट की मदद से डिजिटल लाइब्रेरी में प्रवेश किया जा सकता है।

बैंक (Bank) – कंप्यूटर के अनुप्रयोग ने बैंकिंग क्षेत्र में क्रांति ला दी है। बैंकिंग क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है एटीएम (Aromatic Teller Machine), ऑनलाइन बैंकिंग, रुपए गिनना, चेक भुगतान और पासबुक एंट्री, इ.सी.एस (Electronic Clearing Service) जैसे विशेष कार्यों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है।

रक्षा (Defence) – ड्रोन का उपयोग, वायुयान नियंत्रण, रक्षा अनुसंधान, मिसाइल, रडार जैसे उच्च तकनीक अनुसंधान के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है, क्षेत्र के अंदर रडार द्वारा अनजान विमान का पता लगाना एवं ड्रोन की सहायता से दूसरे इलाके की निगरानी करना, इन सभी के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (Space Technology) – कंप्यूटर की तेज कंप्यूटिंग शक्ति के कारण ग्रहों, उपग्रहों और अंतरिक्ष की घटनाओं का सटीक अध्ययन किया जा सकता है। वायुमंडल की जानकारी, अंतरिक्ष पर शोध तथा कृत्रिम उपग्रहों में भी कम्प्यूटरों का विशेष प्रयोग किया जा रहा है।

उद्योग व व्यापार (Industry & Business) – व्यवसाय के क्षेत्र में कंप्यूटर के उपयोग से बेहतर गुणवत्ता वाली वस्तुओं का उत्पादन संभव हुआ है। व्यवसाय में काम और स्टॉक पर नज़र रखने में कंप्यूटर मददगार साबित हुए हैं, इस क्षेत्र में कंप्यूटर के इस्तेमाल ने काम की गति को तेज कर दिया है।

मनोरंजन (Recreation) – मल्टीमीडिया के उपयोग ने कंप्यूटर को मनोरंजन का एक बड़ा स्रोत बना दिया है। टेलीविजन, सिनेमा शो, वीडियो गेम आदि में कंप्यूटर का उपयोग करके प्रभावी मनोरंजन प्रस्तुत किया जा रहा है, कंप्यूटर के विकास ने मनोरंजन को आसान बना दिया है।

प्रकाशन (Publishing) – कंप्यूटर के विकास के साथ, ग्राफ और रेखाचित्र बनाना सुविधाजनक हो गया है। छपाई और प्रकाशन में कंप्यूटर का उपयोग इसे सुविधाजनक और आकर्षक बनाता है। कंप्यूटर द्वारा विभिन्न प्रकार के रेखा चित्र और आकृति बनाए जा सकते हैं।

प्रशासन (Administration) – ई-प्रशासन (e-governance) का उपयोग कंप्यूटर की सहायता से ही संभव हो पाया है, इसकी मदद से सरकार के कार्यों को जनता तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। प्रशासन के काम में तेजी लाने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कंप्यूटर के अनुप्रयोग के प्रभाव (Impact of computerization in hindi)

समय की बचत – हम सभी जानते हैं कि कंप्यूटर की कार्य करने की गति बहुत तेज होती है, अतः मनुष्य जिस कार्य को 1 वर्ष में पूरा करता है, कंप्यूटर उस कार्य को कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकता है।

कागज की बचत – विशाल भंडारण क्षमता के कारण कंप्यूटर के अंदर बहुत सारा डेटा संग्रहीत किया जा सकता है, इसके उपयोग से कागज की बचत होती है। कंप्यूटर में संग्रहीत डेटा को किसी भी समय बदला जा सकता है।

बेरोजगारी – एक कंप्यूटर सैकड़ों लोगों का काम कर सकता है, इसलिए अधिकांश क्षेत्रों में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है, कंप्यूटर का उपयोग करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर की आवश्यकता होती है, इसलिए हर क्षेत्र में कंप्यूटर ऑपरेटर की आवश्यकता होती है। इससे लोगों को रोजगार मिलता है।

कार्य की गुणवत्ता – कंप्यूटर थक नहीं सकता है, इसलिए उसके काम में सटीकता है, वह एक ही काम को कई बार कर सकता है और लंबे समय तक काम कर सकता है। यह सही निर्णय लेने में सक्षम है।

आधुनिक जीवन में कंप्यूटर क्यों महत्वपूर्ण है?

कंप्यूटर समय की बचत करता है एवं इसके कार्य में गुणवत्ता है, जिस कार्य को मनुष्य 1 दिन में पूरा करता है उस कार्य को कंप्यूटर 1 सेकंड में पूरा कर सकता है। कॉलेज, स्कूल, ऑफिस तथा अन्य क्षेत्र में कागज का बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाता है, कंप्यूटर के उपयोग से कागज की बचत होती है।

शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर की एक अहम भूमिका है, कंप्यूटर के द्वारा घर बैठे किसी भी तरह की शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। आधुनिक युग में कंप्यूटर के कई सारे फायदे हैं इसलिए आधुनिक जीवन में कंप्यूटर महत्वपूर्ण है।

रोचक तथ्य (interesting facts about computer)

  • हर क्षेत्र में कंप्यूटर के व्यापक अनुप्रयोग के कारण आधुनिक युग को कंप्यूटर युग (Computer age) कहा जाता है।
  • कंप्यूटर आधारित सूचना तकनीक को सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) कहा जाता हैै।
  • हर साल 2 दिसंबर को विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

FAQ

डाटा प्रोसेसिंग का अर्थ क्या है?

डाटा प्रोसेसिंग का अर्थ डाटा को उपयोगी बनाना है।

Father of Computer किसे कहा जाता है?

Charles Babbage को कंप्यूटर का जनक (Father of Computer) कहा जाता है।

कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ था?

कंप्यूटर का आविष्कार सन् 1822 में ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स बैबेज ने किया था।

Leave a Comment