कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था?

कंप्यूटर आज के समय में व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। इसे आधुनिक जीवन में बहुत से कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि डेटा एंट्री, अनुवाद, कंप्यूटर गेमिंग, वेब डिजाइन आदि। आज कंप्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है, लेकिन आपको जानकारी होनी चाहिए कि इसका आविष्कार कब और किसने किया था।

कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था?

कंप्यूटर का आविष्कार ‘चार्ल्स बैबेज’ ने किया था। Charles Babbage ने सर्वप्रथम 1822 में विश्व के पहले automatic mechanical calculator ‘The Difference Engine’ का अविष्कार किया। इस आविष्कार के कारण इन्हें कंप्यूटर का जनक कहा जाता है तथा इन्हें कंप्यूटर का पिता (Father of Computer) के नाम से भी जाना जाता है।

चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage)

चार्ल्स बैबेज एक english mathematician, computer scientist, mechanical engineer और analytical philosopher थे, चार्ल्स बैबेज दुनिया के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कंप्यूटर के विचार का आविष्कार किया था। चार्ल्स बैबेज ने दुनिया को सर्वप्रथम कंप्यूटर से परिचित कराया इसलिए इन्हें कंप्यूटर का जनक कहा जाता है। चार्ल्स बैबेज का जन्म 26 दिसंबर 1791 में लंदन में हुआ था और उनकी मृत्यु 18 अक्टूबर 1871 को हुई थी।

अगर हम बात करें तो आधुनिक कंप्यूटर के आविष्कार का सबसे बड़ा योगदान वैज्ञानिक चार्ल्स बैबेज का था। उन्होंने 19वीं सदी के मध्य में अपनी अद्भुत तकनीक बनायीं, जिसे ‘The Difference Engine’ के नाम से जाना जाता है। यह मशीन संख्याओं को इनपुट करती थी और उन्हें समझती थी, जिससे वह एक निर्दिष्ट कार्य कर सकती थी।

Difference Engine (डिफरेंस इंजन)

Difference Engine एक automatic mechanical calculator मशीन है, जिसे tabulate polynomial functions को हल करने के लिए बनाया गया था। इसे 1820 के दशक में डिजाइन किया गया था, और इसे सबसे पहले चार्ल्स बैबेज ने बनाया था।

भारत में कंप्यूटर का आविष्कार

भारत में आने वाले पहले कंप्यूटर का नाम TIFRAC (टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ऑटोमेटिक कैलकुलेटर) था। इसे वर्ष 1952 में डॉ. द्विजिश दत्ता मजूमदार के द्वारा बनाया गया था। कंप्यूटर वैज्ञानिक ‘विजय पांडुरंग भटकर’ ने भारत में सर्व प्रथम सुपर कंप्यूटर का निर्माण किया इसलिए इन्हें भारतीय सुपर कंप्यूटर का जनक कहां जाता है।

FAQs

कंप्यूटर के जनक कौन है?

Charles Babbage को कंप्यूटर का जनक कहा जाता है।

कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ था?

कंप्यूटर का आविष्कार 1822 में हुआ था।

कंप्यूटर का पिता किसे कहते हैं?

कंप्यूटर का पिता Charles Babbage को कहते हैं।

विश्व के पहले कंप्यूटर का नाम क्या है?

ENIAC यानि Numerical Integrator and Computer सामान्य कार्यों के लिए प्रोग्राम करने योग्य पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर था।

भारत में कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ था?

भारत में कंप्यूटर का आविष्कार 1952 में हुआ था।

डिफरेंस इंजन को किसने डिजाइन और विकसित किया था?

डिफरेंस इंजन को चार्ल्स बैबेज ने डिजाइन और विकसित किया था।

निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख (कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया ? – computer ka aavishkar kisne kiya) जरूर पसंद आया होगा।

अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है? लेख भी पढ़ें और इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।

Leave a Comment