प्लॉटर क्या है और इसके प्रकार – What is Plotter in Hindi?

प्रिंटर के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे, इसलिए आज इस लेख में हम, प्लॉटर्स के बारे में चर्चा करेंगे, इसके इतिहास, प्रकार, अनुप्रयोगों और प्रिंटर की तुलना में इसके लाभों को जानेंगे।

प्लॉटर क्या है (What is Plotter in Hindi)

प्लॉटर प्रिंटर की तरह एक विशेष आउटपुट डिवाइस है जिसका उपयोग बड़े पैमाने और बड़े आकर के वेक्टर ग्राफिक्स या चित्र को प्रिंट करने के लिए किया जाता है।

यह कागज या अन्य मीडिया पर निरंतर रेखाएं खींचने के लिए एक या अधिक पेन, पेन्सिल, मार्करों या दूसरे राइटिंग टूल का उपयोग करता है। प्लॉटर्स आमतौर पर इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और ग्राफिक डिजाइन सहित दूसरे तकनीकी क्षेत्रों में उपयोग किए जाते हैं।

प्लॉटर का इतिहास

प्लॉटर का आविष्कार पहली बार 1953 में रेमिंगटन-रैंड कंपनी द्वारा किया गया था। उन दिनों इसका उपयोग UNIVAC कंप्यूटर के साथ तकनीकी चित्र बनाने के लिए किया जाता था।

प्लॉटर के प्रकार (Types of Plotter in Hindi)

प्लॉटर्स विभिन्न प्रकारों में आते हैं, जिनमें से कुछ सबसे लोकप्रिय प्लॉटर के प्रकार और उनके उपयोग निम्न हैं।

Pen Plotters

पेन प्लॉटर कंप्यूटर-संचालित लाइन-ड्राइंग आउटपुट डिवाइस है जो कागज या अन्य मीडिया पर उच्च गुणवत्ता वाले चित्र बनाने, रेखांकन बनाने, लिखने या ग्राफ़िक्स छापने के लिए करते हैं। पेन प्लॉटर में विभिन्न प्रकार के लेखन उपकरणों का उपयोग किया जा सकता हैं, जैसे गीले-स्याही वाले पेन, बॉलपॉइंट पेन, इत्यादि। अधिकांश पेन प्लॉटर, कागज पर लाइनें खींचने के लिए एक या अधिक पेन का उपयोग करते हैं।

अगर पेन प्लॉटर के प्रकारों की बात करें तो यह मख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं: फ्लैटबेड, ड्रम और बेल्टबेड प्लॉटर। जिसमें फ्लैटबेड प्लॉटर पर कागज को एक सपाट क्षैतिज तल में रखा जाता है, जबकि एक पेन कैरिज लिखने के उपकरण को x और y दोनों दिशाओं में ले जाने का काम करता है।

हालांकि, पेन प्लॉटर्स दूसरे प्रकार के प्लॉटर्स की तुलना में धीमे होते हैं, क्योंकि इसमें प्रत्येक रेखा पेन द्वारा खींची जाती है।

Drum Plotters

ड्रम प्लॉटर्स को आमतौर पर प्रिंटिंग उद्योग में उपयोग किए जाते हैं। ये प्लॉटर प्लॉटिंग सतह के रूप में एक घूमने वाली ड्रम का उपयोग करते हैं। इसमें कागज को ड्रम के चारों ओर लपेटा जाता है, और जैसे ही ड्रम घूमता है, वांछित छवि बनाने के लिए ड्रम की धुरी के साथ एक पेन या पेन का एक सेट चलता है।

ड्रम प्लॉटर की तुलना में तेज गति से उच्च गुणवत्ता वाले प्रिंट कर सकते हैं। वे आमतौर पर बड़े प्रारूप छापने के लिए उपयोग किए जाते हैं, जैसे कि ब्लूप्रिंट, नक्शे और पोस्टर।

Flatbed Plotters

फ्लैटबेड प्लॉटर्स में एक सपाट सतह होती है जिस पर मीडिया रखा जाता है, और एक मूवेबल प्लॉटिंग पेन टूल होते हैं।

Inkjet Plotters

इंकजेट प्लॉटर्स, जैसा कि नाम से पता चलता है, यह ग्राफ़िक्स छापने के लिए इंकजेट तकनीक का उपयोग करते हैं। ये प्लॉटर ग्राफ़िक्स छापने के लिए कागज पर स्याही जमा करने के लिए इंकजेट प्रिंटहेड्स का उपयोग करके कागज पर स्याही की छोटी बूंदों को बाहर निकलते हैं।

Leave a Comment