फ्लोचार्ट क्या है? इसके उदाहरण और चिन्ह

जटिल अवधारणाओं (concepts) को सरल बनाने और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में फ्लोचार्ट का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इस लेख में, आप जानेंगे की फ़्लोचार्ट क्या है, इसके चिन्ह और उदाहरण क्या हैं।

फ्लोचार्ट क्या है?

Flowchart किसी भी प्रोग्राम का एक चित्रीय रूपांतरण (graphical representation) होता है। यह किसी भी algorithm का चित्रात्मक रूप होता है, जिसमें इंस्ट्रक्शन के लिए विभिन्न तरह के symbols का इस्तेमाल किया जाता है। फ्लोचार्ट के माध्यम से किसी भी प्रोग्राम के एल्गोरिदम को समझना बहुत आसान हो जाता है साथ ही इसके उपयोग से प्रोग्राम को लिखना और गलतियों को सुधारना भी आसान होता है।

एक प्रोग्राम का फ्लोचार्ट तैयार करने से हमें प्रोग्राम की संरचना (structure) प्राप्त होती है, जिसके माध्यम से coding करने से पहले ही प्रोग्राम में आने वाली त्रुटियां और परिणाम को समझा जा सकता हैं।

अगर हमें अपना प्रोग्राम किसी दूसरे व्यक्ति को समझाना है तो हम फ्लोचार्ट के माध्यम से अपने प्रोग्राम को symbols द्वारा ग्राफिकली रिप्रेजेंट करते हैं, ताकि दूसरा व्यक्ति प्रोग्राम के structure और logic को आसानी से समझ सके।

फ़्लोचार्ट के सिंबल (Flowchart Symbols)

फ़्लोचार्ट के सिंबल (Flowchart Symbols)
फ़्लोचार्ट के सिंबल (Flowchart Symbols)

Flowchart में इस्तेमाल होने वाले सभी Symbols के अलग-अलग कार्य होते हैं तथा इनकी अलग-अलग विशेषताएं होती है, नीचे सभी Symbols के कार्यों को विस्तार से समझाया गया है –

Terminal

Terminal flowchart symbol
Terminal flowchart symbol

टर्मिनल symbol का उपयोग फ्लोचार्ट को शुरू और बंद (start or end) करने के लिए किया जाता है, यह symbol दिखने में अंडाकार (Oval) आकार का दिखता है।

Input/Output

input output flowchart symbol
input output flowchart symbol

इनपुट/आउटपुट symbol का उपयोग फ्लोचार्ट में इनपुट/आउटपुट या रिजल्ट प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है, यह symbol दिखने में Parallelogram आकार का दिखता है।

Process

process flowchart symbol
process flowchart symbol

प्रोसेस symbol का उपयोग फ्लोचार्ट में किसी प्रकार की कैलकुलेशन (calculation) को दिखाने के लिए किया जाता है, यह symbol दिखने में आयताकार (Rectangle) आकार का दिखता है।

Decision

decision flowchart symbol
decision flowchart symbol

डिसीजन symbol का उपयोग फ्लोचार्ट में कंडीशन, क्वेश्चन और डिसीजन दर्शाने के लिए किया जाता है, यह symbol दिखने में डायमंड (Diamond) आकार का दिखता है।

Flow line

flowline flowchart symbol
flowline flowchart symbol

फ्लो लाइन symbol का उपयोग फ्लोचार्ट की दिशा बनाने के लिए किया जाता है, यह symbol दिखने में एरो या लाइन आकार का दिखता है।

Connector

connector flowchart symbol
connector flowchart symbol

कनेक्टर symbol का उपयोग 2 विभिन्न फ्लोचार्ट को एक दूसरे से जुड़ने के लिए किया जाता है, यह symbol दिखने में वृत्त (circle) आकार का दिखता है।

फ्लोचार्ट का उदाहरण

उदाहरण के लिए हमने एक Addition Program बनाया है, जिसमें हम दो संख्या दर्ज करेंगे और उन दोनों संख्याओं को जोड़कर परिणाम प्रदर्शित करेंगे, इस Program के लिए जो Algorithm और Flowchart बनेगा उसे आप नीचे चित्र में देख सकते हैं –

Algorithm

Step 1: Start Program

Step 2: Input two numbers a and b

Step 3: sum=a+b

Step 4: Print sum

Step 5: End Program

Flowchart

फ्लोचार्ट का उदाहरण
फ्लोचार्ट का उदाहरण

FAQs

क्या फ़्लोचार्ट का उपयोग सरल और जटिल दोनों प्रक्रियाओं के लिए किया जा सकता है?

हां, फ़्लोचार्ट का उपयोग सरल और जटिल दोनों प्रकार की प्रक्रियाओं को प्रस्तुत करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, ज्यादा जटिल प्रक्रियाओं में इसे समझने लायक बनाना जरुरी होता है।

क्या फ़्लोचार्ट सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम के दस्तावेजीकरण के लिए उपयुक्त हैं?

बिल्कुल! प्रोग्राम लॉजिक और एल्गोरिथम फ्लो को सचित्र दर्शानें के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में फ़्लोचार्ट का उपयोग किया जाता है।

क्या फ़्लोचार्ट बनाने के लिए ऑनलाइन टूल का उपयोग कर कर सकते हैं?

हां, कई ऑनलाइन टूल उपलब्ध हैं जो फ़्लोचार्ट बनाने के लिए आसान इंटरफेस प्रदान करते हैं, जैसे कि Lucidchart और Draw.io , ये टूल फ़्लोचार्ट बनाने की प्रक्रिया में सहायता के लिए टेम्पलेट्स और चिन्हों की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

क्या फ़्लोचार्ट का उपयोग केवल व्यावसायिक रूप से किया जाता है?

नहीं, फ़्लोचार्ट का व्यवसाय के अलावा विभिन्न उद्योगों में अनुप्रयोग हैं। इसका उपयोग सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता है।

फ़्लोचार्ट में कितनी बार बदला किया जा सकता है?

जब भी परिवर्तन या सुधार की आवश्यकता होते हैं तो फ़्लोचार्ट को अपडेट किया जा सकता है।

निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख (Flowchart क्या है? – Flowchart का परिचय – what is Flowchart in Hindi) जरूर पसंद आया होगा।

अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।

Leave a Comment