कंट्रोल यूनिट (CU) क्या है? इसके कार्य और प्रकार

कंट्रोल यूनिट (CU) कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण भाग है जो कंप्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रित करता है। इसे कंप्यूटर का नाड़ी तंत्र (Nerve System) भी कहा जाता है। इसका काम इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस, मेमोरी और ALU के बीच संचार को नियंत्रित करना है।

CPU का कंट्रोल यूनिट कंप्यूटर के सभी कार्यों पर नियंत्रण रखता है तथा सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के बीच समन्वय स्थापित करता है। कंट्रोल यूनिट में सीपीयू द्वारा संपन्न की जा सकने वाले कार्यों की सूची होती है, जिसे Instruction Set कहते हैं।

कंट्रोल यूनिट CPU का एक भाग है अर्थात कंट्रोल यूनिट एक इंटीग्रेटेड सर्किट चिप है, जो किसी भी कंप्यूटर के प्रोसेसर में मौजूद होता है। कंट्रोल यूनिट को सरल शब्दों में CU भी कहा जाता है।

Control Unit के कार्य

Control Unit के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं –

  1. यह Arithmetic Logic Unit के कार्यों को नियंत्रित करता है।
  2. इनपुट, आउटपुट और अन्य हार्डवेयर को नियंत्रित करना।
  3. निर्देश पढ़ना और उन्हें पूरा करने के लिए आदेश देना।
  4. हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच समन्वय स्थापित करना।
  5. मुख्य मेमोरी से डेटा प्राप्त करना और उसे तुरंत स्टोर करना।

Control Unit का चित्र

Control Unit का चित्र

Control Unit के प्रकार

Control Unit को दो प्रमुख श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है –

  1. Hardwired Control.
  2. Microprogrammed Control.

Hardwired Control

Hardwired Control एक तरह का कंप्यूटर नियंत्रण है जिसका उपयोग सामान्यतः छोटे से मध्यम स्तर के कंप्यूटरों में किया जाता है, यह एक साधारण रूप से पुरानी तकनीक होती है जो आजकल अधिकांश उच्च-स्तर कंप्यूटरों में नहीं प्रयोग की जाती है। आजके समय में, माइक्रोप्रोसेसर और माइक्रोकंट्रोलर जैसे संगठनों का उपयोग अधिक होता है जो कि बहुत अधिक नियंत्रित होते हैं।

Microprogrammed Control

Microprogrammed Control एक तरह का कंप्यूटर नियंत्रण है जिसका उपयोग अधिकांश उच्च-स्तर कंप्यूटरों में किया जाता है, जहां अधिक संशोधन और विकास द्वारा निर्देशों को अपग्रेड करने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, इस तकनीक का उपयोग नए कंप्यूटर निर्माण में भी किया जाता है।

FAQs

कंप्यूटर में Control Unit के कितने प्रकार हैं?

कंप्यूटर में दो प्रकार की कंट्रोल यूनिट होती हैं – Hardwired Control और Microprogrammed Control.

कंप्यूटर का Nerve System किसे कहा जाता है?

Control Unit – कंप्यूटर का नाड़ी तंत्र (Nerve System) कंट्रोल यूनिट (CU) को कहा जाता हैं।

CU का पूरा नाम क्या है?

CU का पूरा नाम Control Unit है।

कंप्यूटर के अन्य सभी कंपोनेंट की गतिविधियों को कोऑर्डिनेट तथा नियंत्रित करने वाला CPU का भाग है?

कंप्यूटर के अन्य सभी कंपोनेंट की गतिविधियों को कोऑर्डिनेट तथा नियंत्रित करने वाला CPU का भाग कंट्रोल यूनिट है।

सीपीयू तथा इनपुट, आउटपुट यूनिट के बीच संकेतों के आदान-प्रदान को नियंत्रित करता है?

सीपीयू तथा इनपुट, आउटपुट यूनिट के बीच संकेतों के आदान-प्रदान को कंट्रोल यूनिट नियंत्रित करता है?

निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख (कंट्रोल यूनिट क्या है? – what is Control Unit in computer in Hindi) जरूर पसंद आया होगा।

अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।

1 thought on “कंट्रोल यूनिट (CU) क्या है? इसके कार्य और प्रकार”

Leave a Comment