कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है? यह कितने प्रकार के होते है

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों कंप्यूटर की कार्यप्रणाली के मूल तत्व है। बहुत सारे हार्डवेयर अंगों को जोड़कर ही एक कंप्यूटर बनाया जाता है। इस लेख के माध्यम से आप कि कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है और यह कितने प्रकार के होते हैं तथा कंप्यूटर में हार्डवेयर की क्या भूमिका है।

कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है

हार्डवेयर कंप्यूटर के भौतिक भाग यानी कि फिजिकल पार्ट को कहा जाता है, जिसे हम हाथों से छू सकते हैं और महसूस कर सकते हैं। यह सॉफ्टवेयर के विपरीत होता है।

उदाहरण – मॉनिटर, प्रोसेसर, माउस, कीबोर्ड, स्पीकर, हार्ड डिस्क, मदरबोर्ड, रैम, कैप्चर कार्ड, इत्यादि। अब तो आप समझ ही गए होंगे की कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है। आगे आप जानेंगे इसके प्रकारों और उनके उपयोग के बारे में।

हार्डवेयर के प्रकार

कंप्यूटर हार्डवेयर चार प्रकार के होते हैं Input hardware, Output hardware, Storage hardware और Processing hardware.

1. Input hardware

Input hardware वे हार्डवेयर है जिसकी मदद से हम कंप्यूटर को कुछ अनुदेश (instruction) देते हैं अनुदेश देने के बाद कंप्यूटर एक्शन लेता है जैसे कीबोर्ड से टेक्स्ट डाटा इनपुट करना माउस से आइकन को सिलेक्ट करना इत्यादि। इनपुट हार्डवेयर को इनपुट डिवाइस भी कहा जाता है।

Input hardware के नाम

2. Output hardware

Output hardware वे हार्डवेयर है जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता(user) परिणाम(result) प्राप्त करता है। आउटपुट हार्डवेयर को आउटपुट डिवाइस भी कहा जाता है।

Output hardware के नाम

  • Monitor.
  • Printer.
  • Headphone.
  • Speaker.
  • Video card.
  • Sound card.
  • Projector.
  • GPS.
  • Film recorder.
  • Visual display unit.

3. Storage hardware

storage hardware वे हार्डवेयर है जिसमें हम अपना डाटा स्टोर करते हैं।

Storage hardware के नाम

  • Hard disk.
  • Solid state drive.
  • Pendrive.
  • CD.
  • Dvd.

4. Processing hardware

processing hardware वे हार्डवेयर है जो डाटा को प्रोसेस कराते हैं यानी की सॉफ्टवेयर को रन कराते हैं। इसे प्रोसेसिंग यूनिट भी कहा जाता है।

Processing units के नाम

हार्डवेयर अंगों के नाम और उनके उपयोग

कंप्यूटर हार्डवेयर और उनके अंगों के बारे में विस्तृत जानकारी। इसके अलावा यदि आप हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच के अंतरों की भी जानकारी चाहते हैं तो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में अंतर लेख पढ़ें। तो आइये जानें हार्डवेयर अंगों के नाम और उनके उपयोग के बारे में :

1. Monitor

एक मॉनिटर टेक्स्ट और ग्राफिक का उपयोग करके दृश्य रूप में जानकारी प्रदर्शित करता है और टेलीविजन स्क्रीन की तरह शांत और चलती तस्वीर दिखाता है।

मॉनिटर 5 प्रकार के होते हैं

  • CRT – Cathode Ray Tube.
  • LCD – Liquid Crystal Display.
  • LED – Light Emitting Diode.
  • OLED – Organic Light Emitting Diode.
  • QLED – Quantom Dot Light Emitting Diode.

2. Processor

प्रोसेसर कंप्यूटर का मस्तिष्क है यानी कि दिमाग है। इसके 3 भाग होते हैं।

3. Keyboard

कीबोर्ड का उपयोग कंप्यूटर में टेक्स्ट टाइप करने के लिए किया जाता है इसमें 101,103,104 keys होते हैं और यह एक इनपुट डिवाइस है।

कीबोर्ड दो प्रकार के होते हैं

Basic keyboard
Extended keyboard

4. Mouse

माउस का उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर आइटम्स का चयन करने के लिए और कंप्यूटर को कमांड देने के लिए किया जाता है इसमें तीन बटन होते हैं राइट क्लिक का बटन, लेफ्ट क्लिक का बटन और Scroll Wheel बटन।

आमतौर पर माउस के चार प्रकार होते हैं

  • Optical mouse
  • Gaming mouse
  • Laser mouse
  • Track ball mouse

5. Speaker

गाने सुनने और ध्वनि सुनने के लिए स्पीकर का उपयोग किया जाता है। यह एक आउटपुट डिवाइस है।

6. Printer

प्रिंटर सॉफ्ट कॉपी को हार्ड कॉपी में बदलता है। यह एक आउटपुट डिवाइस है।

प्रिंटर तीन प्रकार के होते हैं

  • Inkjet printer
  • Laser printer
  • Dot-matrix printer

7. Modem

मॉडेम का कार्य डिजिटल सिग्नल को एनालॉग सिग्नल में परिवर्तित करना और एनालॉग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में परिवर्तित करना है। मॉडेम का उपयोग कंप्यूटर को इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।

8. Hard disk और SSD

hard disk और SSD , स्टोरेज डिवाइस है। जिसमें हम अपना डाटा सेव करके रखते हैं।

9. Motherboard

मदरबोर्ड एक सर्किट बोर्ड है जिससे कंप्यूटर के सारे हार्डवेयर अंग जुड़े हुए होते हैं। मदरबोर्ड दो प्रकार के होते हैं Integrated और Non integrated

10. SMPS

SMPS अल्टरनेट करंट को डायरेक्ट करंट में बदलकर कंप्यूटर के हार्डवेयर अंगों को पावर देता है।

Leave a Comment