कंप्यूटर के पार्ट्स और उनके कार्य

Parts of Computer in hindi : कंप्यूटर का इस्तेमाल अब ज्यादातर सभी घरो में किया जाने लगा है चाहे वह डेस्कटॉप के रूप में हो या लैपटॉप। दफ्तर या कार्यालयों की बात करे तो वहां भी इसका इस्तेमाल अनिवार्य हो गया है।

तो यदि ऐसे में हमारे PC में कोई सामान्य तकनिकी समस्या उत्पन्न होती है तो उसे कैसे समझा जा सकता है। डेस्कटॉप PC की समस्याओ को समझने के लिए कंप्यूटर की कार्यप्रणाली, कंप्यूटर के भागो के नाम और उनके कार्यो को जानना जरुरी है।

Parts of Computer की जानकारी आपको डेस्कटॉप खरीदने या अपग्रेड करने पर भी काम आएगी। कंप्यूटर के मुख्य भागों को जानकार आप अपने नए या पुराने कंप्यूटर को ही अपनी जरूरतों के मुताबिक बना या नए पार्ट्स लगा सकते है।

Basic Parts of Computer in hindi – कंप्यूटर के पार्ट्स

इस सूचि Basic Parts of Computer in hindi में उन सभी मुख्य Computer Parts के नाम को शामिल किया गया है। और कंप्यूटर के अंगों के कार्य की संक्षिप्त में जानकारी दी गई है। जिनके बारे में एक सामन्य PC उपयोगकर्ता को जांनकारी होनी चाहिए। इस लेख में है,हमने कंप्यूटर के भागो के नाम हिंदी में संक्षिप्त में जानकारी देने का प्रयास किया है।

यदि PC के हार्डवेयर के उपकरणों को प्रकारो में बाटा जाये तो कंप्यूटर हार्डवेयर के प्रकार मुख्यतः प्रोसेसिंग, स्टोरेज, मेमोरी, नेटवर्किंग और इनपुट / आउटपुट डिवाइस होते है।

Motherboard

इसका कंप्यूटर में सबसे महत्वपूर्ण कार्य सभी अंगो को जोड़कर एक पूरा कंप्यूटर का रूप तैयार करना है। मदरबोर्ड में कुछ मुख्य भागो की निचे देखि जा सकती है जिनके द्वारा सिस्टम में दूसरी जरुरी उपकरणों को लगाया जाता है।

  • CPU सॉकेट
  • RAM सॉकेट
  • PCI slot
  • Backplate I/O
  • BIOS

CPU (Central Processing Unit)

जब भी हम कंप्यूटर के बारे में बात करते है तो हमारे मन में इसके मुख्य भाग CPU यांनी सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का नाम सबसे पहले आता है। जिसे आमतौर पर प्रोसेसर के रूप में जाना जाता है। इसका कार्य कंप्यूटर में दिए निर्देशों को प्रोसेस करना होता है। इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जा सकता है। यह मदरबोर्ड में CPU socket पर लगा होता है।

GPU (Graphics Processing Unit)

ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट वीडियो इनफार्मेशन को मॉनिटर में प्रस्तुत करने के लिए कार्य करता है। पुराने सिस्टम की बात करे तो GPU मदरबोर्ड में ही लगे होते थे परन्तु ये अब नए इंटेल CPU प्रोसेसर में ही होते है।

PC में ज्यादा GPU क्षमता की जरुरत गेमिंग और मल्टीमीडिया कार्य करने वालो की होती है इसलिए GPU क्षमता बढ़ाने के लिए ग्राफ़िक्स कार्ड लगाया जाता है।

RAM (Random Access Memory)

रैंडम एक्सेस मेमोरी कंप्यूटर में प्राथमिक भण्डारण या अस्थिर मेमोरी के रूप में प्रयोग होता है। यानि रैम डाटा को स्थायी रूप से स्टोर करके नहीं रख सकता और कंप्यूटर के चालू रहने ही तक ही आदेशों को मेमोरी में स्टोर रखता है।

उदा. के रूप में किसी फाइल को कॉपी आदेश देकर सिस्टम रीस्टार्ट करने के बाद उसी फाइल को पेस्ट नहीं किया जा सकता। और PC में रनिंग प्रोग्राम्स के बिच दूसरे प्रोग्राम्स पर उसी अवस्था में पहुंचना रैम की वजह से ही हो पाता है।

Storage – HDD / SSD

PC में ऑपेरटिंग सिस्टम और सभी डाटा का भण्डारण स्टोरेज इकाई में होता है। इसमें HDD यानि Hard Disk Drive या SSD (Solid State Drive) का इस्तेमाल किया जाता है।

SSD एक आधुनिक स्टोरेज डिवाइस है और हार्ड डिस्क की तुलना में इसकी रीड / राइट करने की गति बहुत तेज होती है। इसलिए तकनिकी जानकारों द्वारा HDD की जगह SSD प्रयोग करने की सलाह दी जाती है।

Display – Monitor

यह एक आउटपुट डिवाइस होता है। डेस्कटॉप में मॉनिटर का मुख्य कार्य ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग युनिट द्वारा भेजी गई वीडियो इनफार्मेशन को प्रदर्शित करना है। अर्थात इसका सिस्टम में स्पीड और परफॉरमेंस से कोई लेना देना नहीं है। आज के समय में मॉनीटर LED, LCD, OLED, 3D, टच जैसे आधुनिक तकनीक पर आधारित होते है।

मॉनिटर को PC से जोड़ने के लिए उसमे उपलब्ध DVI, HDMI, VGA या Display Port इंटरफ़ेस का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे ज्यादा VGA इंटरफ़ेस का प्रयोग किया जाता है।

SMPS

Switching Mode Power Supply यानी SMPS यह सिस्टम यूनिट में विद्युत वितरण केंद्र के रूप में कार्य करता है। इसमें लगा ट्रांसफार्मर AC विद्युत धारा को DC विद्युत धारा में परिवर्तित करके मदरबोर्ड, हार्ड डिस्क और दूसरे कंपोनेंट्स तक उनकी जरूरतों के मुताबिक विद्युत धारा पहुँचाता है।

Audio Card

कॉम्पुटर में डिजिटल सिग्नल्स प्रयुक्त होता है परन्तु ऑडियो एनालॉग सिग्नल पर आधारित है। इसलिए कंप्यूटर में ऑडियो प्रोड्युस करने के ऑडियो चिप या ऑडियो कार्ड लगे रहते है।

Cabinet

ज्यादातर लोग कंप्यूटर की दुनिया में कैबिनेट शब्द से परिचित नहीं होंगे। यह कंप्यूटर का वही हिस्सा होता है जिसके अंदर माउस, कीबोर्ड, मॉनिटर और दूसरे एक्सटर्नल पार्ट्स को छोड़ कर सारे अंग जैसे मदरबोर्ड, स्टोरेज डिवाइस, SMPS,आदि लगे होते है। इसे आम भाषा में CPU भी कहा जाता है।

Keyboard

Keyboard
Keyboard

कीबोर्ड PC में USB या PS/2 इंटरफ़ेस के जरिये जोड़े जाते है। यह एक इनपुट उपकरण है जो उपयोगकर्ता से टैस्ट इनपुट और दूसरे आदेशों को कंप्यूटर तक पहुँचता है। कीबोर्ड में Alphabets, special characters, Numbers और दूसरे बटन्स होते है।

Mouse

Computer Mouse
Computer-Mouse

कीबोर्ड की तरह ही माउस वायर्ड और वायरलेस होते है। यह हाथ से चलने वाला उपकरण होता है। माउस का प्रायोग करके कंप्यूटर मॉनिटर पर कर्सर को मूव और चीजों को चिन्हांकित कर आदेश दिया जाता है। आजकल के कंप्यूटर माउस लेज़र तकनीक पर आधारित होते है।

निष्कर्ष

कंप्यूटर के अंगो के नाम की सूची के लेख Parts of Computer in hindi में कंप्यूटर के सभी मुख्य भागो के नाम को शामिल किया गया है। Computer Parts Name के इस लेख के बारे में आप अपनी सुझाव या प्रतिक्रिया निचे कमेंट बॉक्स के जरिये दे सकते है।

6 thoughts on “कंप्यूटर के पार्ट्स और उनके कार्य”

Leave a Comment