इनपुट डिवाइस क्या है? इसके कार्य और उपयोग

कंप्यूटर सिस्टम में दो प्रकार के डिवाइस मौजूद होते हैं, जिन्हें इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस कहा जाता है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि इनपुट डिवाइस क्या है? और इनपुट डिवाइस का काम क्या है?

Input Device क्या है? (What is Input Device)

इनपुट डिवाइस कंप्यूटर के वे हार्डवेयर डिवाइस हैं जिनके द्वारा हम कंप्यूटर को निर्देश देते हैं। इनपुट डिवाइस हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों या कमांड को कंप्यूटर के प्रोसेसर(CPU) तक पहुंचाता है, इसके बाद कंप्यूटर उन पर प्रोग्राम के अनुरूप कार्य करता है।

अतः हम कह सकते हैं कि इनपुट डिवाइस का उपयोग कंप्यूटर को इनपुट और निर्देश देने के लिए किया जाता है। कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, माइक्रोफोन आदि कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस हैं।

इनपुट डिवाइस के कार्य (Function of Input Device)

इनपुट डिवाइस का कार्य कंप्यूटर को इनपुट देना है। उदाहरण के लिए कीबोर्ड की मदद से टाइप करने से कंप्यूटर को इनपुट एवं निर्देश मिलते हैं, इसके अलावा माउस की मदद से कर्सर द्वारा कंप्यूटर को इनपुट एवं निर्देश दिए जाते हैं। इसी तरह अन्य इनपुट डिवाइस की मदद से कंप्यूटर को विभिन्न प्रकार के कमांड और इनपुट दिए जाते हैं।

इनपुट डिवाइस की श्रेणियाँ (Categories of Input Device)

इनपुट डिवाइस को 3 श्रेणियों में बांटा गया है –

  • Pointing device
  • Keyboard device
  • Data-entry device

Pointing Device क्या है?

Pointing device ऐसे इनपुट डिवाइस को कहा जाता है जिनके द्वारा कंप्यूटर में प्वाइंटिंग(Pointing) का उपयोग किया जाता है, अर्थात वे डिवाइस जिनकी मदद से एरो या कर्सर के द्वारा कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है, जैसे कि माउस, लाइट पेन, स्टाइलस इत्यादि।

Keyboard Device क्या है?

Keyboard device ऐसे इनपुट डिवाइस को कहा जाता है जिनके द्वारा कंप्यूटर में शब्दों का उपयोग किया जाता है, अर्थात वे डिवाइस जिनकी मदद से कंप्यूटर में शब्द लिखे जाते हैं, जैसे कि कीबोर्ड, टाइपिंग मशीन, वायरलेस कीबोर्ड इत्यादि।

Data-Entry Device क्या है?

Data-entry device ऐसे इनपुट डिवाइस को कहा जाता है जिनके द्वारा कंप्यूटर में डाटा डाला जाता है, अर्थात वे डिवाइस जिनकी मदद से कंप्यूटर में फोटो, वीडियो, ऑडियो तथा अन्य प्रकार के डाटा डाले जाते हैं उन्हें डाटा एंट्री डिवाइस कहते हैं, जैसे कि वेबकैम, माइक्रोफोन इत्यादि।

इनपुट डिवाइस के नाम (Names of Input Devices of Computer)

कुछ प्रमुख इनपुट उपकरणों के नाम की सूची निम्न है :

  • Keyboard
  • Mouse
  • Scanner
  • Microphone
  • Light pen
  • Stylus
  • Webcam
  • Touch screen
  • Touch pad
  • Joystick
  • Game controller
  • Trackball
  • Optical mark reader
  • Barcode reader
  • Optical characters recognition
  • Electronic card reader
  • Magnetic ink character recognition
  • Punch card reader

Input device के उपयोग

Keyboard – कीबोर्ड एक टाइपिंग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, कीबोर्ड पर टाइप किया जाने वाला डाटा कंप्यूटर मॉनिटर के स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है। कीबोर्ड के बटन दबाए जाने पर कंप्यूटर को निर्देश प्राप्त होते हैं। इस इनपुट डिवाइस को PS-2 पोर्ट और यूएसबी पोर्ट के द्वारा सीपीयू से जोड़ा जाता है।

Mouse – माउस एक इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंटर डिवाइस है, माउस के उपयोग से कर्सर द्वारा कंप्यूटर को निर्देश प्राप्त होते हैं। माउस को एक हाथ से उपयोग किया जाता है, इसे हिला डुला कर मॉनिटर में कर्सर द्वारा किसी भी सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है। इस इनपुट डिवाइस को PS-2 पोर्ट और यूएसबी पोर्ट के द्वारा सीपीयू से जोड़ा जाता है।

Scannerस्कैनर की मदद से किसी भी टेक्स्ट, पिक्चर और लाइन ड्रॉइंग को डिजिटल पिक्चर में बदला जाता है। स्कैनर कागज पर बने दस्तावेज़ पर एक प्रकाश पुंज (Light beam) डालता है, जिसके बाद यह उसे डिजिटल डेटा में बदल देता है। इस इनपुट डिवाइस को यूएसबी पोर्ट के द्वारा सीपीयू से जोड़ा जाता है।

Microphoneमाइक्रोफ़ोन एक ऑडियो इनपुट डिवाइस है, जिसके द्वारा कंप्यूटर में किसी भी प्रकार की आवाज रिकॉर्ड की जाती है, माइक्रोफ़ोन ध्वनि तरंगों को एनालॉग विद्युत तरंगों में परिवर्तित करता है। मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर में आवाज रिकॉर्ड करने के लिए माइक्रोफोन का उपयोग किया जाता है। इस इनपुट डिवाइस को ऑडियो पोर्ट और यूएसबी पोर्ट के द्वारा सीपीयू से जोड़ा जाता है।

Light pen – लाइट पेन एक प्वाइंटिंग डिवाइस है, इसका प्रयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर चित्र बनाने के लिए किया जाता है इसके अलावा कंप्यूटर स्क्रीन पर लिखने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। यह इलेक्ट्रॉनिक बीम की मदद से कार्य करता है।

Stylus – स्टाइलस पेन के आकार का एक प्वाइंटिंग डिवाइस है, जिसकी मदद से कंप्यूटर में टच स्क्रीन का उपयोग किया जाता है। स्टाइलस पेन की मदद से कंप्यूटर स्क्रीन पर टच स्क्रीन सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा सकता हैं इसके अलावा स्क्रीन पर चित्र भी बना सकते हैं। इस इनपुट डिवाइस को ब्लूटूथ के द्वारा सीपीयू से जोड़ा जाता है।

Webcam – यह एक सामान्य डिजिटल कैमरा है जो कि आकार में छोटा होता है। ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग करने के लिए तथा वीडियो चैटिंग के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इस इनपुट डिवाइस को यूएसबी पोर्ट के द्वारा सीपीयू से जोड़ा जाता है।

Touch screen – टच स्क्रीन के द्वारा कंप्यूटर को उंगलियों की मदद से चलाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर तथा अन्य एप्लीकेशन को उंगली से छूकर चला सकते हैं इसके अलावा गेम भी खेल सकते हैं। कुछ कंप्यूटर में टच स्क्रीन पहले से प्री इंस्टॉल करता है।

Touch pad – टचपैड एक टच स्क्रीन इनपुट डिवाइस है, टच स्क्रीन की तरह इसका उपयोग किया जाता है। लैपटॉप में यह पहले से उपलब्ध रहता है। उंगलियों से छूकर इसका उपयोग किया जाता है, टचपैड से सॉफ्टवेयर तथा ऑपरेटिंग सिस्टम चलाए जाते हैं।

Joystick – इसके द्वारा कंप्यूटरों में गेम खेले जाते हैं, इसे गेम कंट्रोलर भी कहते हैं। यह एक प्रचलित इनपुट डिवाइस है, इसे यूएसबी केबल के द्वारा कंप्यूटर के सीपीयू से जोड़ा जाता है। कंप्यूटर में जॉयस्टिक का उपयोग करने के लिए सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने पड़ते हैं।

Game controller – यह जॉयस्टिक का विकसित रूप है, इसके द्वारा कंप्यूटर में विभिन्न प्रकार के गेम खेले जाते हैं, इसका उपयोग करना बहुत आसान है, जॉयस्टिक के मुकाबले गेम कंट्रोलर में कई सारे बटन होते हैं। इसे यूएसबी केबल के द्वारा सीपीयू से जोड़ा जाता है।

Trackball – यह माउस की तरह कार्य करता है, इसके अंदर एक बॉल मौजूद होता है जिसके मदद से कंप्यूटर डिस्प्ले में कर्सर का उपयोग किया जाता है। ट्रैकबॉल बहुत पुराना हो चुका है इसलिए इसका इस्तेमाल बहुत कम जगह पर किया जा रहा है। इसे PS-2 पोर्ट के द्वारा सीपीयू से जोड़ा जाता है।

Optical mark reader – यह एक ऐसा इनपुट डिवाइस है जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार के संकेतों और चिन्हों को OMR द्वारा पढ़ने योग्य बनाया जाता है। वस्तुनिष्ठ उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसे यूएसबी केबल के द्वारा कंप्यूटर के सीपीयू से जोड़ा जाता है।

Barcode reader – बारकोड एक काली पट्टी होती है जिसके अंदर वस्तु की जानकारी मौजूद होती है, बारकोड को बारकोड रीडर मशीन द्वारा पढ़ा जाता है। शॉपिंग मॉल तथा दुकानों में इसका उपयोग किया जाता है। इस इनपुट डिवाइस को यूएसबी केबल के द्वारा सीपीयू से जोड़ा जाता है।

Optical characters recognition – यह टेक्स्ट डॉक्यूमेंट को टेक्स्ट में परिवर्तित करता है, परिवर्तित करने के बाद टेक्स्ट को एडिट किया जा सकता है। इसे ओसीआर स्कैनर भी कहते हैं। इस इनपुट डिवाइस को यूएसबी केबल के द्वारा सीपीयू से जोड़ा जाता है।

Electronic card reader – इलेक्ट्रॉनिक कार्ड प्लास्टिक से बनी एक छोटी कार्ड है जिसमें एक चुंबक की पट्टी होती है, इलेक्ट्रॉनिक कार्ड रीडर के द्वारा इसे पढ़ा जाता है। एटीएम कार्ड को पढ़ने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्ड रीडर का उपयोग किया जाता है।

Magnetic ink character recognition – चुंबकीय स्याही से लिखे गए अक्षर को पढ़ने के लिए इस इनपुट डिवाइस का उपयोग किया जाता है। इस उपकरण के बदौलत कम समय और बड़ी मात्रा में चेक,ड्राफ्ट का भुगतान करने और नकल रोकने में मदद मिलती है।

Punch card reader – एक कागज में लिखे गए जटिल तथा घुमावदार शब्दों को पढ़ने के लिए पंच कार्ड रीडर का उपयोग किया जाता है, इस इनपुट डिवाइस को 1970 के दशक में बनाया गया था। आज के समय में बहुत कम जगहों पर इसका उपयोग किया जा रहा है।

इनपुट डिवाइस के 10 उदाहरण

कंप्यूटर इनपुट डिवाइस के 10 उदाहरण निम्न है :

  1. Keyboard
  2. Mouse
  3. Scanner
  4. Microphone
  5. Light pen
  6. Stylus
  7. Webcam
  8. Touch screen
  9. Touch pad
  10. Joystick.

यदि आप इन इनपुट डिवाइस के उदाहरणों के बारे में विस्तार से जानना चाहें तो इनपुट डिवाइस के 10 उदाहरण लेख पढ़ सकते हैं।

F&Q

पॉपुलर और लोकप्रिय इनपुट डिवाइस क्या क्या हैं?

कीबोर्ड को सबसे लोकप्रिय और पॉपुलर इनपुट डिवाइस कहां जाता है।

टेक्स्ट टाइप करने के लिए किस इनपुट डिवाइस का प्रयोग होता है?

कीबोर्ड ही इकलौता इनपुट डिवाइस है जिससे कंप्यूटर में टेक्स्ट टाइप किया जाता है।

कंप्यूटर के मुख्य इनपुट डिवाइस कौन कौन से है?

माउस और कीबोर्ड, ये दो ऐसे इनपुट डिवाइस है जो सबसे जरुरी होते है।

Leave a Comment