Legacy boot mode क्या है?

Legacy boot mode क्या है, कंप्यूटर में बॉयोस के दो यूजर इंटरफेस होते हैं। पहला LEGACY मोड और दूसरा UEFI मोड। legacy mode का उपयोग पुराने और नए हार्डवेयर कंपोनेंट्स के साथ होता है। और UEFI boot mode का उपयोग केवल नए हार्डवेयर कॉम्पोनेंट्स के साथ होता है। यानि इसका अपग्रेड वर्जन UEFI mode है। इस लेख के माध्यम से आप ये जानेंगे कि legacy boot mode क्या है।

Legacy boot mode क्या है

यह बूट प्रक्रिया होता है जिसका उपयोग बॉयोस Firmware द्वारा किया जाता है। साथ ही यह बॉयोस का एक यूजर इंटरफेस है। इसका एडवांस वर्जन UEFI boot mode है।

लिगेसी मोड के फायदे

  • Legacy mode हर कंप्यूटर में होता है चाहे वो कंप्यूटर नए हो या पुराने।
  • इसका यूजर इंटरफेस सरल है और इसका उपयोग करना काफी आसान है।

लिगेसी मोड के 6 Disadvantages

  1. यह GPT (guid partition table) को Support नहीं करता है।
  2. इसमें स्टोरेज के लिए सिर्फ चार पार्टीशन बनाए जा सकते हैं।
  3. सिर्फ 2TB तक के स्टोरेज डिवाइस को काम में लाया जा सकता है।
  4. UEFI के मुकाबले Legacy की कार्य क्षमता कम होती है।
  5. यह सिर्फ MBR (Master boot record) को सपोर्ट करता है।
  6. इसके इंटरफ़ेस में कंप्यूटर का माउस काम नहीं करता है।

Legacy और UEFI mode में अंतर

अब तक तो आपने Legacy boot mode क्या है इसके बारे में जान ही लिया होगा। तो चलिए अब जानते है Legacy और UEFI बूट मोड के बीच अंतर क्या होता है।

  1. Legacy mode पुराना है लेकिन आज भी इसका उपयोग होता है। यह पुराने हार्डवेयर कंपोनेंट्स और नए हार्डवेयर कंपोनेंट्स दोनों को सपोर्ट करता है। UEFI mode नया है और यह केवल नए हार्डवेयर कॉम्पोनेंट्स को सपोर्ट करता है। Legacy mode केवल MBR को सपोर्ट करता है और UEFI mode GPT और MBR दोनों को सपोर्ट करता है।
  2. Legacy mode में बहुत सारी खामियों को देखते हुए इसे अपग्रेड कर दिया गया और UEFI boot mode का नाम दे दिया गया। Legacy boot mode का एडवांस और अपग्रेड वर्जन UEFI boot mode हैं।

आज भी Legacy mode का उपयोग क्यों होता है?

दुनिया भर में आज भी बहुत सारे लोगों के पास पुराने कंप्यूटर्स हैं ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को नए कंप्यूटर की जरूरत नहीं पड़ी और बहुत सारे लोगों ने पुराने कंप्यूटर को नए में अपग्रेड नहीं किया। इस कारण आज भी बहुत सारे लोगों के पास पुराने कंप्यूटर है।

इस लेख के माध्यम से आपने ये तो जान ही लिया होगा कि पुराने कंप्यूटर और पुराने हार्डवेयर कॉम्पोनेंट्स में Legacy mode होता है और इसी कारण आज भी इसका उपयोग होता है।

1 thought on “Legacy boot mode क्या है?”

Leave a Comment