माउस क्या है और कंप्यूटर माउस कितने प्रकार के होते है?

माउस कंप्यूटर का हार्डवेयर कंपोनेंट है इसके बिना कंप्यूटर को चलाना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि कंप्यूटर में जो भी काम होता है उसमें अधिकतर माउस का उपयोग होता है। इस लेख के माध्यम से आप ये जानेंगे कि माउस क्या है और कितने प्रकार के होते हैं।

माउस क्या है

माउस एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर आइटम्स का चयन करने के लिए और कंप्यूटर को कमांड देने के लिए किया जाता है। माउस में आमतौर पर तीन बटन होते हैं Left click button, right click button और scroll wheel button.

माउस के बटन के कार्य

सामान्य कंप्यूटर माउस में तीन बटन होते है।

  • Left click button – इस बटन के माध्यम से हम किसी भी फाइल, फोल्डर या प्रोग्राम को खोल सकते हैं।
  • Right click button – इस बटन का उपयोग करके हम किसी भी फाइल फोल्डर या प्रोग्राम के बारे में विकल्प प्राप्त कर सकते हैं। उदाहरण – open, cut, copy, delete, etc.
  • Scroll wheel button – पृष्ठ (page) को ऊपर और नीचे ले जाने के लिए इस बटन का उपयोग किया जाता है।

कंप्यूटर में माउस के उपयोग और कार्यों को विस्तार से जाननें के लिए Functions of Mouse लेख पढ़ें।

माउस के प्रकार

माउस तीन प्रकार के होते हैं wired mouse, wireless mouse और mechanical mouse.

  • Wired mouse – यह माउस तार के जरिए कंप्यूटर से कनेक्ट रहता है। इस माउस के कई रूप होते हैं जैसे कि laser mouse, gaming mouse, simple mouse, etc.
  • Wireless mouse – यह माउस ब्लूटूथ और वाईफाई के जरिए कंप्यूटर से कनेक्ट रहता है। इस माउस के भी कई रूप होते हैं जैसे कि normal mouse, laser mouse, gaming mouse, etc.
  • Mechanical mouse – इस माउस के अंदर मेटल और रबड़ की बॉल होती है और इसी बॉल की मदद से यह माउस काम करता है। यह माउस बहुत पुराना हो चुका है अब इसका उपयोग नहीं होता है।

Best mouse manufacturing companies

  • Logitech
  • Dell
  • Zebronics
  • Lenovo
  • Amazon basic
  • Redgear
  • Legion
  • Razer
  • Redragon
  • Ant eSports

महत्वपूर्ण बातें

अगर माउस ना हो तो आप कीबोर्ड की मदद से माउस का काम कर सकते हैं। माउस से कीबोर्ड का काम नहीं किया जा सकता।

Leave a Comment