Functions of Mouse: माउस के कार्य और उपयोग

Mouse एक इनपुट डिवाइस है जिसे pointing device भी कहा जाता है। Mouse की सहायता से हम कंप्यूटर पर विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकते हैं। माउस का प्रयोग आमतौर पर कमांड या icon को चुनने के लिए किया जाता है। इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे कि कंप्यूटर में माउस द्वारा क्या-क्या कार्य किए जाते है?

माउस के कार्य

कंप्यूटर में माउस द्वारा निम्नलिखित कार्य किए जाते हैं –

क्लिक (Click)

माउस के बायें बटन को एक बार दबा कर छोड़ना क्लिक (Click) कहलाता है इसे single click या left click भी कहते हैं। Click का प्रयोग किसी ऑब्जेक्ट या आइकन को पॉइंट कर उसे सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है।

डबल क्लिक (Double Click)

माउस के बायें बटन को जल्दी-जल्दी दो बार दबा कर छोड़ना डबल क्लिक कहलाता है। डबल क्लिक का प्रयोग किसी प्रोग्राम को शुरू करने के लिए तथा किसी फाइल या फोल्डर को खोलने के लिए किया जाता है।

राइट क्लिक (Right Click)

माउस के दायें बटन को एक बार दबाकर छोड़ना राइट क्लिक कहलाता है। Right Click द्वारा कंप्यूटर में किसी विकल्प का चयन किया जाता है एवं किसी ऑब्जेक्ट की प्रॉपर्टी जानने के लिए राइट क्लिक का प्रयोग किया जाता है।

पेज स्क्रोल (Page scroll)

माउस में मौजूद स्क्रोल बटन की मदद से वेब पेज या किसी डॉक्यूमेंट के पेज को ऊपर नीचे किया जा सकता है। स्क्रोल बटन को आगे पीछे घुमा कर किसी भी पेज को ऊपर नीचे कर सकते हैं। 

ड्रैग और ड्रॉप (Drag and Drop)

कंप्यूटर में माउस का उपयोग करके फ़ाइलें, फोल्डर, टेक्स्ट, इमेज, या किसी अन्य ऑब्जेक्ट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं। इसके लिए हमें माउस के left बटन को दबाए रखकर एक ऑब्जेक्ट को उठाना और उसे दूसरी जगह पर छोड़ना होता है। ड्रैग एंड ड्रॉप की तकनीक आजकल बहुत सारे सॉफ्टवेयर में इस्तेमाल की जाती है जिससे यूजर को अधिक सुविधा मिलती है।

पेंट (paint)

माउस का प्रयोग पेंट प्रोग्राम में कलम या ब्रश के रूप में किया जाता है, पेंट प्रोग्राम के अंदर माउस की सहायता से आप विभिन्न प्रकार की आकृति बना सकते हैं एवं उनमें अनेक रंगों का प्रयोग भी कर सकते हैं।

पॉइंट और सेलेक्ट (point and select)

कंप्यूटर में माउस प्वाइंटर को किसी आइकन के ऊपर ले जाने से यदि माउस प्वाइंटर हाथ के आकार का हो जाए तो इसे पॉइंट कहा जाता है। माउस का प्रयोग किसी आइकन टेक्स्ट या इमेज को सेलेक्ट करने के लिए भी किया जाता है, सिलेक्ट किया गए ऑब्जेक्ट को हम कॉपी, कट या डिलीट कर सकते हैं।

गेम कंट्रोल (Game controller)

कंप्यूटर में गेम खेलते वक्त माउस एक कंट्रोलर के रूप में कार्य करता है, माउस की सहायता से गेम में shoot, weapon reload, viewing angle control जैसे विभिन्न कार्य कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस विषय पर निष्कर्ष यह है कि माउस एक इनपुट डिवाइस होता है जो कंप्यूटर के साथ काम करता है। माउस को उपयोग करके हम कंप्यूटर पर अलग-अलग कार्य कर सकते हैं जैसे फ़ाइलें खोलना, स्क्रॉलिंग करना, चिह्न चुनना, कॉपी और पेस्ट करना आदि। माउस आजकल बहुत सी अन्य इनपुट डिवाइसों के साथ आता है जो कंप्यूटर के इस्तेमाल को और भी आसान बनाते हैं।

निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख (माउस के कार्य? – Functions of Mouse in computer in Hindi) जरूर पसंद आया होगा।

अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।

Leave a Comment