30+ आवश्यक Computer Shortcut Keys हिंदी में

आज लगभग सभी घरों और दफ्तरों में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। यदि आप भी एक कंप्यूटर यूजर है तो Computer Shortcut Keys का प्रयोग करके आप अपने दैनिक जीवन में कंप्यूटर चलाने के अनुभव और कार्य गति को बेहतर कर सकते है।

तो आइये कंप्यूटर शॉर्टकट Keys को सीखकर अपनी टाइपिंग स्पीड बढ़ायें

कंप्यूटर शॉर्टकट Keys क्या है ?

कंप्यूटर चलाते समय हम अपने ज्यादातर कार्य माउस के सहारे ही करते है। परन्तु कंप्यूटर में बहुत से कार्य कीबोर्ड के जरिये भी किया जा सकता है।

यदि आप एक नए कंप्यूटर यूजर है तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंप्यूटर में कीबोर्ड के कुछ कीस को कॉम्बिनेशन में दबाने से कंप्यूटर के विशेष फंक्शन/फीचर्स को माउस से नेविगेट करके क्लिक किये बिना हिना ही एक्टिवेट किये जा सकते है, Computer Shortcut Keys कहलाता है।

जैसे कॉपी करने के कीबोर्ड में ctrl की के साथ में C दबाने से वह फाइल या चयनित टेक्स्ट कॉपी हो जाता है।

Basic Computer Shortcut Keys

Computer Shortcut Keys की इस लिस्ट में उन सभी Shortcut Keys को शामिल किया गया है जो कंप्यूटर में नियमित कार्य में इस्तेमाल किये जाते है।

इनमे से कई कीबोर्ड Shortcut Keys के बारे में आप पहले से ही जानते होंगे। जैसे फाइलों को कॉपी, कट, पेस्ट, डिलीट और सेलेक्ट आल करना, परन्तु इनके अलावा भी बहुत से जरुरी Computer Shortcut Keys होते है जिनको आमतौर पे इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसलिए इस लेख में उन सभी जरुरी Computer Shortcut Keys के बारे में निचे विस्तार से बताया बताया गया है। इन कीबोर्ड Shortcuts का इस्तेमाल करके आप अपने कीमती समय की बचत कर पाएंगे और अपने कंप्यूटर के कार्य दक्षता के साथ जल्दी से कर सकेंगे।

कंप्यूटर बंद करने के शॉर्टकट तरीके के बारे में जाननें के लिए कंप्यूटर को बंद करने के Shortcut Keys लेख जरूर पढ़ें। और अगर आप वर्ड यूजर हैं तो MS Word Shortcut Keys पढ़ें। तो आइये जानें कंप्यूटर के सामान्य Shortcut Keys को:

  1. Ctrl + A : सब चुने
  2. Ctrl + C : कॉपी करें
  3. Ctrl + X : कट करे
  4. Ctrl + V : पेस्ट करे
  5. Ctrl + Z : पहले जैसा करे
  6. Ctrl + N : नया विंडो खोले
  7. Ctrl + F : खोजे
  8. Ctrl + E : सर्च बॉक्स चुने
  9. Ctrl + Esc : स्टार्ट मेनू खोले
  10. Ctrl + Shift + Esc : टास्क मैनेजर खोले
  11. Ctrl + Mouse Scroll Wheel : Zoom In/Out
  12. Ctrl + W : बंद करें
  13. Alt + F4 : एप बंद करें
  14. Alt + Tab : Screen/Tabs स्विच करें
  15. Fn + F5 : रिफ्रेश करें
  16. Fn + F2 : रीनेम करे
  17. Win + C : Cortana खोले
  18. Win + D : डेस्कटॉप दिखाए
  19. Win + L : स्क्रीन लॉक करें
  20. Win + Ctrl + D : एक नया virtual desktop जोड़े
  21. Win + Tab : Task view खोलें
  22. Win + Tab (+ Shift) : Toggle Task View
  23. Win + left arrow or Win + right arrow : Snap windows
  24. Win + I : सेटिंग्स खोलें
  25. Win + X : Hidden Menu खोले
  26. Win + S : विंडोज में खोजे
  27. Win + Ctrl + B : नोटिफिकेशन प्रदर्शित करने वाले एप खोले
  28. Win + Prt Sc : Screenshot सुरक्षित करें
  29. Win + V : Clipboard history खोले
  30. Tab and Shift + Tab : विकल्पों के माध्यम से पिछे और आगे बढ़ें

2 thoughts on “30+ आवश्यक Computer Shortcut Keys हिंदी में”

Leave a Comment