C Language क्या है? C Language कैसे सीखे?

सॉफ्टवेयर को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की सहायता से बनाया जाता है प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को कंप्यूटर की भाषा कहते हैं। विश्व में 5000 से भी अधिक प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेस कंप्यूटर के लिए उपलब्ध है। जिनमे से मुख्यतः 50 प्रोग्रामिंग भाषाओं का प्रयोग सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, कोडर्स, वेब डेवलपर्स और कंप्यूटर जानकार द्वारा किया जाता है। जैसे कि C language, C++, C#, python, Ruby इत्यादि। C और C++ लैंग्वेज के बीच अंतर जानने के लिए C और C++ में अंतर लेख जरूर पढ़ें।

C Language दुनिया में सबसे शुरुवाती प्रोग्रामिंग भाषाओ में से है जिसे B, BCPL जैसे पिछली प्रोग्रामिंग भाषाओं की कमियों को दूर करने के लिए विकसित किया गया था। आज हम इसी विषय में चर्चा करेंगे कि C Language क्या है और इसे कैसे सीखें।

C Language क्या हैं

C language एक कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। इसे 1972 में डेनिस रिची ने बनाया था और इसका निर्माण United State के Bell Telephone नामक Laboratorie में हुआ था। C language को  UNIX operating system बनाने के लिए बनाया गया था। C एक High Level प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। जिसे System softwares, compiler, device drivers, operating system जैसे अन्य High level सॉफ्टवेयर बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Features of C Language

  1. यह लैंग्वेज सीखने में बहुत आसान है।
  2. इसका उपयोग सभी प्रकार के कंप्यूटर में होता है।
  3. यह Low हार्डवेयर को भी सपोर्ट करता है।
  4. सी लैंग्वेज फास्ट और एफिशिएंट लैंग्वेज है साथ ही यह एक सिंपल लैंग्वेज है।
  5. यह बेहद पावरफुल लैंग्वेज है।

C Language के उपयोग (use of C Language)

इस लैंग्वेज से कई सारे सॉफ्टवेयर और प्रोग्राम्स बनाए जाते हैं साथ ही डाटाबेस सिस्टम बनाए जाते हैं।

  • Word processor development.
  • Network drivers development.
  • Graphic packages.
  • Spreadsheets.
  • Operating system developments.
  • Compiler design.
  • Database developments.
  • Micro controllers.
  • Language interpreter.
  • Modern programs.

C Language कैसे सीखें

C Language सीखने के लिए कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना बहुत जरूरी है। आप यूट्यूब के माध्यम से सी लैंग्वेज बड़ी ही आसानी से सीख सकते हैं। यूट्यूब पर आपको सी लैंग्वेज से जुड़ी बहुत सारी वीडियोस मिल जाएंगी। लेकिन अगर आपको सी लैंग्वेज ऑफलाइन सीखना है तो आप कोई भी इंस्टिट्यूट ज्वाइन कर सकते हैं जहां पर सी लैंग्वेज सिखाया जाता है।

इस लैंग्वेज को सीखने के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप का होना बहुत जरूरी है। सी लैंग्वेज को बेसिक से एडवांस लेवल तक सीखने के लिए 4 से 6 महीने तक का समय लगता है। सी लैंग्वेज क्या है और कैसे सीखे यह जान लेने के बाद अब आप इस लैंग्वेज के रोचक तथ्य जान ले

Facts about C Language

  1. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सी लैंग्वेज है।
  2. UNIX operating system को बनाने के लिए सी लैंग्वेज को बनाया गया था।
  3. सी लैंग्वेज 1970 में बनाए गए बी लैंग्वेज का एडवांस और अपग्रेड वर्जन है।
  4. यह अब तक के सबसे व्यापक रूप से उपयोग किये जाने वाले प्रोग्रामिंग भाषाओँ में से एक है।
  5. C लैंग्वेज के कम्पाइलर अधिकांश सभी कंप्यूटर आर्किटेक्चर और ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए उपलब्ध है।

Leave a Comment