डेटाबेस क्या है? कैसे काम करता है, इसके प्रकार और लाभ

अब डेटा लगभग हर उद्योग की जीवनरेखा बन गया है। लेकिन क्या आप जानते है की डेटा को कैसे प्रबंधित (managed), संग्रहीत (stored) और पुनर्प्राप्त (retrieved) किया जाता है? इस लेख में, हम जानेंगे की डेटाबेस क्या है, कैसे काम करता है, उनके प्रकार और अनुप्रयोगों में उनका महत्व क्या है।

डेटाबेस क्या है?

हम सभी जानते है की डेटा कंप्यूटिंग का आधार है। डेटाबेस एक विशेष प्रकार का संग्रहण माध्यम है जिसमें एक समान तथा परस्पर संबंधित डेटा संग्रहित किया जाता है ताकि उसे बाद में आसानी से पुनर्प्राप्ति (retrieval) और उसका प्रबंधन किया जा सके।

डेटाबेस में संग्रहीत डेटा टेक्स्ट, नंबर, चित्र, ऑडियो या वीडियो के रूप में हो सकता है। डेटाबेस को इस तरह से व्यवस्थित किया जाता है कि इसे डेटा की सुरक्षा और स्थिरता बनाये रखते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार एक्सेस, संशोधित और अपडेट किया जा सके। एक ही डेटाबेस का उपयोग कई उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।

आज के समय में डेटाबेस का उपयोग लगभग सभी जगह किया जाता है – वेब साइटों को चलाने के लिए, दुनिया के सभी बैंकों में वित्तीय डेटा के लिए, विश्वविद्यालयों में, आदि।

मुख्य रूप से यदि किसी डेटा को संग्रहीत किया जाना है, जैसे कि आपका नाम, पता, टेलीफोन नंबर, एयरलाइन बुकिंग, वेतन की जानकारी, तो यह सब एक डेटाबेस में सिर्फ प्रविष्टियां (entries) होती हैं।

डीबीएमएस साफ्टवेयर (DBMS Software)

कुछ जाने माने डेटाबेस सॉफ्टवेयर के नाम निम्न हैं :

  • Oracle Database Software
  • Microsoft SQL Server
  • Microsoft Access

निष्कर्ष

डेटाबेस इस डिजिटल दुनिया में मुख्य नायक की तरह हैं। क्योकि यह डेटाबेस मैनेजमेंट करने, सुरक्षा बढ़ाने और इनोवेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

FAQs

ऑरेकल (Oracle) है?

ऑरेकल (Oracle) एक डाटाबेस साफ्टवेयर है।

क्या डेटाबेस को कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है?

हां, क्लाउड-आधारित डेटाबेस को दूरस्थ रूप से डेटा को कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है।

फील्ड (Field) होती है

डेटाबेस में field जानकारी की श्रेणी को कहते हैं।

एक ही डाटा को कई जगहों पर सेव (Save) करना क्या कहलाता है?

एक ही डाटा को कई जगहों पर सेव (Save) करना redundency रिडनडेन्सी कहलाता है।

महत्वपूर्ण DBMS वस्तुनिष्ठ प्रश्नो के लिए DBMS MCQ पेज पर जाएँ, और उपयोगी SQL Commands के लिए SQL Commands List पढ़ें।

Leave a Comment