हार्ड डिस्क क्या है, Hard Disk के प्रकार

जिस प्रकार इंसान अपनी यादों को संभाल कर रखता है उसी प्रकार कंप्यूटर में जो भी कार्य होता है कंप्यूटर उसे संभाल कर रखता है। यानी कि डिजिटल डाटा को संभाल कर रखता है और यह कार्य कंप्यूटर में लगाए गए हार्डवेयर कंपोनेंट Hard Disk की मदद से होता है। इस लेख में आप यह जानेंगे कि Hard Disk क्या होता है और इसका कार्य क्या होता है।

हार्ड डिस्क क्या है

Hard disk कंप्यूटर का हार्डवेयर कंपोनेंट है जो कि मदरबोर्ड से SATA USB केबल के जरिए कनेक्ट रहता है। कंप्यूटर में जितने भी कार्य होते हैं उन कार्यों का डिजिटल डाटा हार्ड डिस्क में स्टोर होता है। दूसरी भाषा में कहें तो हार्ड डिस्क एक स्टोरेज डिवाइस है और हार्ड डिस्क के अंदर पिक्चर, गाने, सॉफ्टवेयर और फाइल्स स्टोर होते हैं।

जब भी हम कंप्यूटर में किसी प्रकार का डाटा डाउनलोड करते हैं वह डाटा हार्ड डिस्क में जाकर स्टोर होता है। हार्ड डिस्क को Hard disk drive और Storage Device भी कहा जाता है।

Hard Disk का निर्माण दुनिया में सबसे पहले आईबीएम कंपनी ने किया था 1956 में तब Hard Disk का वजन लगभग 250Kg per 5Mb हुआ करता था। लेकिन समय के चलते इसमें बहुत सारे परिवर्तन हुए और यह अपग्रेड हो गया।

Hard Disk के प्रकार

  1. PATA (parallel advance technology attachment) – इस हार्ड डिस्क का उपयोग पुराने कंप्यूटर और पुराने प्रोसेसर के साथ किया जाता था आज के समय में यह हार्ड डिस्क नए सिस्टम में काम नहीं करेगा। और इस हार्ड डिक्स की मैन्युफैक्चरिंग बंद हो चुकी है इसे अपग्रेड करके SATA में परिवर्तित कर दिया गया है।
  2. SATA (Serial advance technology attachment) – इस हार्ड डिस्क का उपयोग हम सभी अपने कंप्यूटर में करते हैं लेकिन समय के चलते इस स्टोरेज डिवाइस को भी अपग्रेड कर दिया गया है जिसे हम SSD के नाम से जानते हैं।

Hard Disk के अंदर क्या होता है?

हार्ड डिस्क के अंदर Disk यानी की मैग्नेटिक प्लेट होती है जो कि गोल घूमती है और इसी मैग्नेटिक डिस्क में मेमोरी रीड ओर राइट होती है साथ ही इसमें कुछ अन्य कंपोनेंट भी होते हैं।

  • Read-write heads
  • Platters
  • Drive electronic Pcb
  • Anti-vibration
  • Sealed chamber
  • Head Electronic

Hard Disk को मापने के लिए स्पेसिफिकेशन

हार्ड डिस्क की क्षमता को मापने के लिए RPM का उपयोग किया जाता है। RPM हार्ड डिस्क की रफ्तार को दर्शाता है। RPM का full form “Revolution per minute” होता है। जैसे –

  • 5,400 rpm
  • 7,200 rpm
  • 10,000 rpm

हार्ड डिस्क निर्माण करने वाली 10 दमदार कंपनियां

  • WESTERN DIGITAL
  • HITACHI
  • SANDISK
  • SEAGATE
  • DAICHI
  • TOSHIBA
  • KINGSTON
  • SAMSUNG
  • ADATA
  • MAXTOR

कुछ जरूरी बातें

  • भारतीय बाजार में 500GB से लेकर 5Tb तक के हार्ड डिस्क उपलब्ध है।
  • हार्ड डिस्क को बार-बार फॉर्मेट नहीं करना चाहिए इससे हार्ड डिस्क की लाइफ कम होती है और यह जल्दी भी खराब हो सकता है।
  • हार्ड डिस्क हमेशा ब्रांडेड कंपनी का ही खरीदें
  • अगर गलती से आपने हार्ड डिस्क को फॉर्मेट कर दिया है तो चिंता ना करें इसका डाटा रिकवर किया जा सकता है।
  • एसएसडी और हार्ड डिस्क में अंतर जानने के लिए SSD vs HDD लेख पढ़ें।

Leave a Comment