कंप्यूटर/लैपटॉप को बंद करने की Shortcut Keys

कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं। इन उपकरणों को चालू करना बहुत आसान है, लेकिन कई बार काम खत्म हो जाने पर हम जल्दी जल्दी में इन्हे shutdown ना करके सीधे पावर बटन दबाकर बंद कर देते हैं, ऐसा करने से सिस्टम के सॉफ्टवेयर पर गलत प्रभाव पड़ता है एवं ऑपरेटिंग सिस्टम क्रैश हो सकता है।

इस लेख के माध्यम से आज आप जानेंगे कंप्यूटर shutdown करने के शॉर्टकट तरीकों के बारे में कि कैसे कीबोर्ड की मदद से आप आसानी से कुछ बटन या shortcut keys दबाकर windows shutdown/turn off कर सकते हैं। नीचे दिए गए शॉर्टकट तरीके कंप्यूटर और लैपटॉप दोनों पर काम करते हैं।

Shortcut keys for Shutdown

कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग करके अपने विंडोज पीसी को बंद करने के तरीके:

Method – 1

  1. Step 1 – Keyboard में Alt + F4 दबाएं
  2. Step 2 – इसके बाद Enter बटन दबाएं, अब आपका कंप्यूटर shutdown हो जाएगा।

Method – 2

  1. Step 1 – Keyboard में windows + X दबाएं
  2. Step 2 – इसके बाद U बटन दबाएं
  3. Step 3 – इसके बाद फिर से U बटन दबाएं, अब आपका कंप्यूटर shutdown हो जाएगा।

Method – 3

  • Step 1 – Keyboard में windows + R दबाएं
  • Step 2 – (cmd) type करके Enter दबाएं
  • Step 3 – अब Shutdown/s type करें
  • Step 4 – इसके बाद Enter दबाएं, अब आपका सिस्टम automatic shutdown हो जाएगा।

Method – 4

  • Step 1 – Keyboard में Ctrl + Alt + Delete दबाएं
  • Step 2 – Arrow up के बटन को एक बार दबाएं
  • Step 3 – अब Enter का बटन दबाएं
  • Step 4 – Arrow down के बटन को एक बार दबाएं
  • Step 5 – इसके बाद Enter बटन दबाएं, अब आपका कंप्यूटर shutdown हो जाएगा।

Method – 5

  • Step 1 – Keyboard में windows + R दबाएं
  • Step 2 – (cmd) type करके Enter दबाएं
  • Step 3 – अब (slidetoshutdown) type करें
  • Step 4 – इसके बाद Enter बटन दबाएं, अब आपका कंप्यूटर shutdown हो जाएगा।

Method – 6

  • Step 1 – Keyboard में windows + X दबाएं
  • Step 2 – Arrow up के बटन को दो बार दबाएं
  • Step 3 – Arrow right के बटन को एक बार दबाएं
  • Step 4 – Arrow down के बटन को दो बार दबाएं
  • Step 5 – इसके बाद Enter दबाएं, अब आपका सिस्टम shutdown हो जाएगा।

नोट : कंप्यूटर को डायरेक्ट बंद नहीं करना चाहिए। कंप्यूटर या लैपटॉप को shutdown किए बिना डायरेक्ट पावर बटन दबाकर सिस्टम बंद कर देने से उस वक्त चल रहे एप्लीकेशन एवं ऑपरेटिंग सिस्टम क्रैश होने की संभावनाएं बनी रहती है।

हमेशा कंप्यूटर को सही तरीके से बंद करना चाहिए क्योकि ऐसा करने से अगर कंप्यूटर में किसी भी प्रकार का सॉफ्टवेयर चल रहा होगा, तो कंप्यूटर आपको एक बार उस सॉफ्टवेयर के बारे में नोटिफिकेशन देगा जिसे हल करके आप सुरक्षित रूप से अपना कंप्यूटर या लैपटॉप बंद कर सकते हैं।

FAQs

सिर्फ 3 बटन दबाकर windows shutdown कैसे करें?

Keyboard में Alt + F4 दबाकर Enter का बटन दबाएं, इससे कंप्यूटर shutdown हो जाएगा।

निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख (कंप्यूटर Shutdown करने के शॉर्टकट तरीके – shutdown shortcut key) जरूर पसंद आया होगा।

अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।

Leave a Comment