SMPS क्या है? SMPS Full Form

जब भी हम अपने कंप्यूटर को चालू करते हैं तब, सबसे पहले हम कंप्यूटर को बिजली यानी कि पावर देते हैं। यह पावर अगर सीधे मदरबोर्ड, प्रोसेसर या किसी अन्य हार्डवेयर कंपोनेंट तक चले जाए तो हमारा मदरबोर्ड, प्रोसेसर खराब हो जाएगा या तो जल जाएगा।

ऐसा इसलिए होगा क्योंकि हमारे घरों में Alternate Current 220V से 240V का करंट सप्लाई होता है, जोकि बहुत पावरफुल होता है। इसीलिए कंप्यूटर में हार्डवेयर कंपोनेंट SMPS लगाया जाता है जो कि AC को DC में परिवर्तित करता है। तब फिर मदरबोर्ड प्रोसेसर और अन्य हार्डवेयर तक पावर सप्लाई होता है। तो आज के इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि SMPS क्या होता है और यह क्या काम करता है?

SMPS क्या है

SMPS कंप्यूटर का हार्डवेयर कंपोनेंट होता है जो कि AC (alternate current) को DC (Direct current) में परिवर्तित करके मदरबोर्ड, प्रोसेसर, ग्राफिक कार्ड और अन्य हार्डवेयर कंपोनेंट में करंट सप्लाई करने का काम करता है। दूसरी भाषा में कहें तो SMPS CPU के अंदर लगे सभी कंपोनेंट्स को करंट देता है SMPS का पूरा नाम Switch Mode Power Supply है इसे PSU ( power supply unit ) भी कहा जाता है।

  • SMPS से निकले हुए कनेक्टर्स जोकि हार्डवेयर कंपोनेंट को करंट देते हैं
  • ATX Connector 20+4 Pins – यह कनेक्टर मदरबोर्ड को पावर देता है और इसमें 20+4 Pins होते हैं।
  • CPU Connector 4+4 Pins – यह कनेक्टर प्रोसेसर को पावर देता है इसमें 4+4 होते हैं।
  • MOLEX Connector 4 Pins – यह कनेक्टर पुराने हार्ड डिक्स (Pata) को पावर देने के लिए होता है इसमें 4 pins होते हैं इसे PATA कनेक्टर भी कहा जाता है।
  • SATA Connector – इस कनेक्टर का उपयोग हार्ड डिस्क और ODD (DVD player) को पावर देने के लिए किया जाता है।
  • PCI-E Connector 4+6+8 Pins – इस कनेक्टर का उपयोग ग्राफिक कार्ड को पावर देने के लिए किया जाता है इसमें 4+6+8 Pins होते हैं।

SMPS निर्माण करने वाली कंपनी

  • Cooler master
  • Antec
  • Intex
  • Frontech
  • Zebronics
  • Thermaltake
  • iBall
  • Corsair
  • Foxin
  • Finger
  • Lapcare

भारतीय बाजार में उपलब्ध अच्छे और दमदार SMPS के नाम

  • Cooler Master MWE Series
  • Corsair VS Series
  • Antec
  • Thermaltake

कैसे चुने अपने कंप्यूटर के लिए SMPS

  • अगर आपके कंप्यूटर में कम पावर वाले कंपोनेंट्स लगे हैं तो आपको कम पावरफुल वाले SMPS की जरूरत पड़ेगी जैसे कि 400W और 450W
  • अगर आपके कंप्यूटर में ज्यादा पावरफुल वाले कंपोनेंट्स लगे हैं तो आपको 500W और उससे अधिक W वाले SMPS की जरूरत पड़ेगी।
  • आप अपने प्रोसेसर, ग्राफिक कार्ड, रैम और मदरबोर्ड की जानकारी लेकर SMPS चुन सकते हैं।
  • अगर आपको सिस्टम को Overclock करना है तो अच्छे कंपनी का SMPS इस्तेमाल करें।

कुछ महत्वपूर्ण बातें

अगर आपको अपना SMPS चेक करना है तो ATX कनेक्टर में लगे हुए 20+4 PINS में से काले और हरे Pin को ढूंढ कर दोनों को एक लोहे के पतले तार से जोड़ दीजिए और SMPS को पावर दें AC से अगर SMPS में लगा हुआ फैन चलेगा तो आपका SMPS ठीक है और अगर फैन नहीं घूमा तो खराब है।

1 thought on “SMPS क्या है? SMPS Full Form”

Leave a Comment