कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जो आज के समय में हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कंप्यूटर का उपयोग ज्यादातर इंटरनेट एक्सेस, डेटा ट्रांसफर और कम्युनिकेशन के लिए किया जाता है।
कंप्यूटर में कई विशेषताएं होती हैं, जो इसे अन्य उपकरणों से अलग बनाती हैं। इस लेख में हम कंप्यूटर की 10 विशेषताओं के बारे में बात करेंगे।
Table of contents
कंप्यूटर की 10 विशेषताएं
1. High Speed (तीव्र गति)
कम्प्यूटर बहुत तीव्र गति से कार्य करता है जिससे समय की बचत होती है तथा मनुष्य जिस कार्य को एक दिन में पूरा करता है उस कार्य को कम्प्यूटर कुछ ही मिनटों में कर सकता है। कंप्यूटर की प्रोसेसिंग स्पीड को GHz (गीगाहर्ट्ज़) में मापा जाता है।
2. Storage (भंडारण)
कंप्यूटर की भंडारण क्षमता (storage capacity) बहुत अधिक होती है, जिसके कारण वे बड़ी मात्रा में डेटा स्टोर कर सकते हैं। कंप्यूटर का डेटा मुख्य रूप से Hard disk या SSD में स्टोर होता है, इनकी स्टोरेज क्षमता 1 TB तक हो होती हैं।
3. Accuracy (सटीकता)
कंप्यूटर का परिणाम सटीक (Accurate) होता है। कंप्यूटर द्वारा की गई प्रत्येक गणना 100% सही होती है। कंप्यूटर जल्दी परिणाम देने के साथ-साथ सटीक परिणाम देने में सक्षम होता है।
4. Reliability (विश्वसनीयता)
कंप्यूटर एक विश्वसनीय मशीन है जिस पर भरोसा किया जा सकता है। आज के समय में हर संस्था अपने काम के लिए कंप्यूटर पर निर्भर है, इसका मुख्य कारण कंप्यूटर की सटीकता और तीव्र परिणाम प्रदर्शित करना हैं।
5. Security (सुरक्षा)
कंप्यूटर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह उच्च सुरक्षा प्रदान करता है। कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए इसमें कई तरह के पासवर्ड या लॉक लगाये जा सकते हैं जैसे फोल्डर लॉक, विंडोज लॉक, बायोस लॉक आदि। इन सबके अलावा फाइल को सुरक्षित रखने के लिए फाइलों और फोल्डरों को हाईड कर सकते है।
6. Multitasking (बहु कार्यण)
कंप्यूटर एक समय में बहुत सारे कार्य कर सकता है, इसलिए यह अन्य उपकरणों से अलग होता है। जहां अन्य उपकरण अलग-अलग समय पर कई कार्य करते हैं वही कंप्यूटर कई सारे कार्य को एक समय में करने की क्षमता रखता है।
7. Data Sharing (डेटा साझा करना)
डाटा की लेन-देन करने के लिए कंप्यूटर एक अच्छा उपकरण है, कंप्यूटर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजना बहुत आसान है। इसके जरिए डाटा भेजना और प्राप्त करना आसान है।
8. Automation (स्वचालन)
कंप्यूटर एक स्वचालित (automatic) मशीन है जो एक बार किसी कार्य को प्रारंभ करने के बाद, उस कार्य को तब तक पूरा करता है जब तक कि वह कार्य समाप्त नहीं हो जाता।
9. High Capacity (उच्च क्षमता)
कंप्यूटर की कार्य क्षमता बहुत अधिक होती है। कंप्यूटर बिना थके लंबे समय तक कार्य कर सकता है, जहां मनुष्य किसी एक काम को करके थक जाता है वही कंप्यूटर कई काम को करने के बाद भी नहीं थकता।
10. Easy Use (आसान उपयोग)
कंप्यूटर एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग करना बहुत ही आसान है यदि कोई व्यक्ति इसका उपयोग करना नहीं जानता है तो भी वह कुछ ही दिनों में इसे आसानी से सीख सकता है।
निष्कर्ष
कंप्यूटर एक बेहतरीन उपकरण है जो हमारे जीवन को सरल बनाता है। इसकी तीव्रता, आकार, जानकारी का भंडार, संचार की सुविधा और उन्नत तकनीकी विशेषताएं इसे अन्य उपकरणों से अलग बनाती हैं। यह उपकरण हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो हमें उन्नत तकनीकी विकास तक ले जाने में मदद करता है।
कंप्यूटर के इस्तेमाल से हम जल्दी से जल्दी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इससे हमारा काम सरल और तेज हो जाता है। इसके अलावा, कंप्यूटर ने उद्योग व व्यवसाय को भी बदल दिया है। आज लगभग सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है।
FAQs
2 दिसंबर को कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया जाता है।
कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहते हैं।
निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख (कंप्यूटर की 10 विशेषताएं – Characteristics of computer in hindi) जरूर पसंद आया होगा।
अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।