आज के समय में कंप्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। अब तक कंप्यूटर ने अनेकों क्षेत्रों में सुविधाएं प्रदान की हैं जैसे कि व्यवसाय, विज्ञान, शिक्षा, आदि। हर क्षेत्र में अलग-अलग तरह के कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।
उपयोग के अनुसार कंप्यूटर कई प्रकार के होते हैं, लेकिन आकार और कार्य के आधार पर कंप्यूटर को माइक्रो, मिनी, मेनफ्रेम और सुपर कंप्यूटर में विभाजित किया जाता है। आज इस लेख में, हम कंप्यूटर के विभिन्न प्रकारों के बारे में चर्चा करेंगे।
Table of contents
कंप्यूटर के प्रकार
कंप्यूटर मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं –
- माइक्रो कंप्यूटर
- मिनी कंप्यूटर
- मेनफ्रेम कंप्यूटर
- सुपर कंप्यूटर
माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer)
- माइक्रो कंप्यूटर छोटे आकार के होते हैं जो आमतौर पर टेबल या डेस्कटॉप के ऊपर स्थापित होते हैं।
- ये कंप्यूटर अपने आकार के बावजूद काफी शक्तिशाली होते हैं और आमतौर पर व्यक्तिगत उपयोग के लिए उपलब्ध होते हैं।
- माइक्रो कंप्यूटर का उपयोग ईमेल, संगीत, वीडियो देखने और संचार जैसे घरेलू उपयोग के लिए किया जाता है।
- इनके छोटे आकार के कारण, माइक्रो कंप्यूटर आमतौर पर एक मॉड्यूलर रूप में उपलब्ध होते हैं जिन्हें इच्छानुसार अपग्रेड किया जा सकता है।
- पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, नोटबुक, नेटबुक, वर्कस्टेशन, पामटॉप आदि माइक्रो कंप्यूटर के ही विभिन्न रूप है।
माइक्रो कंप्यूटर के उपयोग
घर, ऑफिस, विद्यालय, उत्पादन, व्यापार, रक्षा, मनोरंजन, चिकित्सा आदि अनगिनत क्षेत्रों में इसका उपयोग हो रहा है।
मिनी कंप्यूटर (Mini Computer)
- मिनी कंप्यूटर आकार में माइक्रो कंप्यूटर से बड़े होते हैं।
- इनमें माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में ज्यादा स्टोरेज क्षमता और ज्यादा रैम होती है।
- एक समय में एक से अधिक लोगों द्वारा उपयोग किए जाने के लिए इसे डिज़ाइन किया गया हैं।
- एनिमेशन, डिजाइन और बिजनेस के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
- इनकी प्रोसेसिंग स्पीड माइक्रो कंप्यूटर से ज्यादा होती है।
मिनी कंप्यूटर के उपयोग
बड़े ऑफिस, कंपनी, यात्री आरक्षण, अनुसंधान आदि में इसका उपयोग हो रहा है।
मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer)
- मेनफ्रेम कंप्यूटर आकार में बहुत बड़े होते हैं तथा इनकी कीमत बहुत अधिक होती है।
- इनमें माइक्रो और मिनी कंप्यूटर की तुलना में अधिक स्टोरेज क्षमता और प्रोसेसिंग क्षमता होती है।
- मेनफ्रेम कंप्यूटर आमतौर पर बड़ी कंपनियों, बैंकों, सरकारी संगठनों, वित्तीय संस्थानों और विश्वविद्यालयों में उपयोग किए जाते हैं।
- 100 या 100 से अधिक उपयोगकर्ता एक समय पर इसमें काम कर सकते हैं।
- आकार में बड़ा होने के कारण मेनफ्रेम कंप्यूटर को बड़ी जगह और air conditioning system की आवश्यकता होती है।
मेनफ्रेम कंप्यूटर के उपयोग
मेनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग बड़ी कंपनियों, रेलवे, बैंक, रक्षा विभाग, अनुसंधान, अंतरिक्ष विज्ञान आदि के क्षेत्र में किया जाता है।
सुपर कंप्यूटर (Super Computer)
- सुपर कंप्यूटर उन कंप्यूटरों को कहा जाता है, जो बहुत अधिक गति से काम करते हैं और बहुत बड़े आकार के होते हैं।
- सुपर कंप्यूटर दुनिया के सबसे पावरफुल कंप्यूटर है जिनमें अत्यधिक स्टोरेज क्षमता और अत्यधिक प्रोसेसिंग स्पीड होती है।
- अंतरिक्ष विज्ञान, वायु विज्ञान जैसे बड़े कार्यों के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
- इनमें कई सारे माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग होता है, जिनकी वजह से यह तीव्र गति से कार्य करते हैं।
- सुपर कंप्यूटर एक मिनट में लाखों कैलकुलेशन कर सकता हैं। वर्तमान में सुपर कंप्यूटर की गति पेटा फ्लाप्स में मापी जा रही है।
सुपर कंप्यूटर के उपयोग
विज्ञान, पेट्रोलियम उद्योग, मौसम, वायुयान डिजाइन जैसे क्षेत्रों में सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है।
FAQs
कंप्यूटर मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं – माइक्रो कंप्यूटर, मिनी कंप्यूटर, मेनफ्रेम कंप्यूटर और सुपर कंप्यूटर।
पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, नोटबुक, नेटबुक, वर्कस्टेशन, पामटॉप आदि माइक्रो कंप्यूटर के ही विभिन्न रूप है।
निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख (कंप्यूटर के प्रकार – Types of computer in hindi) जरूर पसंद आया होगा।
अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।