Micro Computer क्या है? इसके प्रकार, लाभ और नुकसान

आकार और कार्य के आधार पर कंप्यूटर 4 प्रकार के होते हैं माइक्रो, मिनी, मेनफ्रेम और सुपर कंप्यूटर, आज हम इनमें से एक के बारे में बात करेंगे। इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे कि माइक्रो कंप्यूटर क्या है? (what is micro computer in hindi)

Micro Computer क्या है?

Micro Computer वे कंप्यूटर होते हैं जिन्हें हम सामान्य कार्य के लिए उपयोग में लाते हैं। इनमें 8, 16, 32 या 64 bit के माइक्रो प्रोसेसर का प्रयोग होता है, यह कंप्यूटर अन्य कंप्यूटरों की तुलना में आकार में छोटे होते है तथा एक समय में केवल एक ही व्यक्ति इसमें काम कर सकता है।

माइक्रो कंप्यूटर का उपयोग आमतौर पर सरकारी कार्यालय, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, व्यवसाय, घर आदि जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। एक माइक्रो कंप्यूटर के अंदर Dvd writer, motherboard, cpu, hard disk, ram, psu, तथा अन्य हार्डवेयर कंपोनेंट मौजूद होते हैं।

माइक्रो कंप्यूटर इतने छोटे होते हैं कि इन्हें डेस्क या टेबल पर सरलता पूर्वक रखा जा सकता है। माइक्रो कंप्यूटर की क्षमता लगभग 1 लाख संक्रियाएं प्रति सेकंड होती है। इसका विकास सर्वप्रथम IBM कंपनी ने किया, पहला माइक्रो कंप्यूटर 1974 में बनाया गया था जिसका नाम Altair 8800 था।

माइक्रो कंप्यूटर के अंदर केवल एक ही प्रोसेसर मौजूद होता है, इसमें एक से अधिक प्रोसेसर का उपयोग नहीं किया जा सकता है। यह पर्सनल कंप्यूटर की श्रेणी में आते है। माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण – Desktop computer, Laptop, Notebook, Tablet, Netbook, Smartphone, इत्यादि हैं।

Micro Computer के प्रकार (Types of Micro Computer in hindi)

माइक्रो कंप्यूटर निम्नलिखित प्रकार के होते हैं-

  • Desktop computer
  • Laptop
  • Notebook
  • Tablet
  • Smartphone
  • Netbook
  • Palmtop
  • PDA

Micro Computer की विशेषताएं (Features of Micro computer)

  • सस्ता और प्रयोग करने में आसान।
  • इसकी storage capacity कम होती है।
  • सभी डिजिटल कंप्यूटरों में सबसे छोटा है।
  • एक समय में एक व्यक्ति द्वारा उपयोग किया जाता है।
  • कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर और पावर सप्लाई यूनिट माइक्रो कंप्यूटर के hardware devices है।

Micro Computer के उपयोग (Use of micro computer in hindi)

माइक्रो कंप्यूटर के उपयोग निम्नलिखित हैं-

  • Word Processing
  • Home Entertainment
  • Printing
  • Home Banking
  • Surfing the Internet

Micro Computer के भाग (Parts of Micro Computer in hindi)

माइक्रो कंप्यूटर के 5 मुख्य भाग हैं-

  1. CPU – Central Processing Unit कंप्यूटर का दिल और दिमाग है, कंप्यूटर द्वारा की जाने वाली अधिकांश गणनाएँ CPU द्वारा की जाती हैं।
  2. Memory – कंप्यूटर में दो प्रकार की मेमोरी होती है Primary और Secondary , मेमोरी का मुख्य कार्य डाटा को स्टोर करना है।
  3. Software – कंप्यूटर में दो प्रकार के सॉफ्टवेयर होते हैं system software और application software, सॉफ्टवेयर का मुख्य कार्य निर्देशों का पालन करना है।
  4. Input device – यह कंप्यूटर के वे हार्डवेयर घटक हैं जिनके माध्यम से कंप्यूटर को निर्देश दिए जाते हैं जैसे keyboard, Mouse, scanner, Joystick इत्यादि।
  5. Output device – यह कंप्यूटर के वे हार्डवेयर घटक हैं जिनके द्वारा परिणाम प्राप्त किया जाता हैं जैसे Monitor, Printer, Speaker, Projector इत्यादि।

Micro Computer के फायदे (Advantages of micro computer in hindi)

  • आकार में छोटा
  • कीमत कम होती है।
  • प्रयोग करने में आसान
  • आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

Micro Computer के नुकसान (Disadvantages of micro computer)

  • माइक्रो कंप्यूटर कम पावरफुल होता है क्योंकि इसमें कम पावर वाले प्रोसेसर का प्रयोग होता है।
  • इसकी स्टोरेज कैपेसिटी मिनी कंप्यूटर के मुकाबले काफी कम होती है।
  • सिक्योरिटी के मामले में यह कमजोर होता है, Firewall ना होने के कारण इसमें आसानी से वायरस प्रवेश कर सकते हैं।
  • इसमें बहुत सारे कंप्यूटर गेम्स खेल सकते हैं इसलिए यह बच्चों की लत बन जाता है।

Micro Computer और Mini Computer में अंतर

Micro ComputerMini Computer
इसे 1970 में पेश किया गया था।इसे 1960 में पेश किया गया था।
इसकी स्टोरेज कैपेसिटी GB (Gigabyte) में होती है।इसकी स्टोरेज कैपेसिटी TB (Terabyte) में होती है।
एक समय में केवल एक व्यक्ति ही इसका इस्तेमाल कर सकता है।एक समय में कई लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
आकार में यह छोटा होता है।आकार में यह माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा होता है।
उदाहरण – सारे लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर्स।उदाहरण – HP 3000, Honeywell 200, NOVA
Micro Computer और Mini Computer में अंतर

क्या स्मार्टफोन एक माइक्रो कंप्यूटर है?

हाँ, स्मार्टफोन एक माइक्रो कंप्यूटर है। आज के समय में माइक्रो कंप्यूटर में होने वाले कई काम स्मार्टफोन में भी किए जा सकते हैं, जैसे ऑनलाइन फॉर्म भरना, इंटरनेट का इस्तेमाल करना, फोटो एडिटिंग करना आदि।

Micro Computer का इतिहास (History of micro computer in hindi)

इसका विकास 1970 के दशक में शुरू हुआ जब CPU में माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाने लगा। इसे सबसे पहले IBM कंपनी ने डेवेलप किया था। प्रौद्योगिकी के इस क्रांतिकारी तकनीक ने कंप्यूटर क्रांति को जन्म दिया जिसे अब, लाखों लोग हर दिन उपयोग करते हैं।

पर्सनल कंप्यूटर की प्रारंभिक पीढ़ी

पर्सनल कंप्यूटर की शुरुआत 1975 में पहले माइक्रो कंप्यूटर, अल्टेयर 8800 के साथ हुई थी। इसने लोगो कंप्यूटिंग प्रदान की जो पहले केवल बड़े शोध संस्थानों और विश्वविद्यालयों में उपलब्ध थी।

इन मशीनों के साथ, उपयोगकर्ता ऐसे एप्लिकेशन बना सकते हैं जो उन्हें प्रोग्रामिंग की नई सीमाओं का पता लगाने की सुविधा देते हैं। इसके परिणामस्वरूप वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर, स्प्रेडशीट, डेटाबेस, ग्राफिक यूजर इंटरफेस (जीयूआई), और इंटरनेट का विकास हुआ।

माइक्रो कंप्यूटर की उत्पत्ति

माइक्रो कंप्यूटर की शुरूआत का कंप्यूटिंग की दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ा। हालांकि इसकी शुरुवात सरल 8-बिट मशीनों के रूप में हुई, जो इसकी जल्दी से क्षमताओं के विस्तार से शक्तिशाली उपकरणों में बदलता गया।

1970 और 1980 के दशक में, इन छोटे कंप्यूटरों ने एक क्रांति को जन्म दिया क्योंकि उपयोगकर्ताओं ने उन्हें अपनी प्रारंभिक सीमाओं से बहुत आगे ला दिया। माइक्रो कंप्यूटर ने लोगों को व्यक्तिगत (Personal) कंप्यूटिंग के बारे में सोचने के तरीके को बदल दिया और दूसरों को अधिक शक्तिशाली प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन बनाने के लिए प्रेरित किया।

व्यवसायों में माइक्रो कंप्यूटर का प्रयोग

माइक्रो कंप्यूटर के प्रसार ने व्यवसायों को बड़े और महंगे मेनफ्रेम कंप्यूटरों की जगह लेकर कंप्यूटर प्रौद्योगिकी का लाभ दिया। जैसे-जैसे व्यवसाय डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर अधिक निर्भर होते गए, उन्होंने अधिक संख्या में इन छोटी मशीनों को खरीदा।

FAQ

कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है?

कंप्यूटर का जानक चार्ल्स बैबेज को कहा जाता है।

एक Byte में कितने Bit होते हैं?

एक बाइट में 8 bit होते होते है।

निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख (माइक्रो कंप्यूटर क्या है? – what is micro computer in hindi) जरूर पसंद आया होगा।

अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।

Leave a Comment