डिजिटल कंप्यूटर क्या है? और इसके प्रकार

कार्यप्रणाली के आधार पर कंप्यूटरों को मुख्य रूप से 3 भागों में बांटा गया है – एनालॉग कंप्यूटर, डिजिटल कंप्यूटर और हाइब्रिड कंप्यूटर। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि डिजिटल कंप्यूटर क्या है? – What is Digital Computer?

डिजिटल कंप्यूटर की परिभाषा

Digital Computer एक इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर हैं जो गणितीय एवं तार्किक समस्याओं को हल करने का कार्य करता हैं तथा इलेक्ट्रॉनिक संकेतों (Digital Signal) पर काम करता हैं। इनकी गति तीव्र होती है एवं इनमें मेमोरी क्षमता बहुत अधिक होती है, यह सटीक (accurate) परिणाम प्रदान करने में सक्षम होता हैं।

इन्हें विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए बनाया जाता हैं, इनका प्रयोग जीवन के लगभग हर क्षेत्र में होता हैं, डिजिटल कंप्यूटर की परिणामों की शुद्धता बहुत अधिक होती है, वर्तमान में प्रचलित अधिकांश कंप्यूटर इसी प्रकार के हैं।

डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण

digital computer के उदाहरण निम्नलिखित हैं-

डिजिटल कंप्यूटर का चित्र
डिजिटल कंप्यूटर का चित्र
  1. Desktop
  2. Laptop
  3. Smartphone
  4. Tablet
  5. Calculator
  6. Digital clock
  7. Digital camera
  8. ATM machine

Digital Computer के प्रकार

डिजिटल कंप्यूटर के चार मुख्य प्रकार हैं – Micro, Mini, Mainframe और Supercomputer

  1. Micro Computerमाइक्रो कंप्यूटर में माइक्रो प्रोसेसर का प्रयोग होता है, यह पर्सनल कंप्यूटर की श्रेणी में आते है, इस कंप्यूटर पर एक समय में केवल एक ही व्यक्ति काम कर सकता है।
  2. Mini Computerमिनी कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है जिसमें एक साथ कई लोग काम कर सकते हैं, यह आकार में माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा और मेनफ्रेम कंप्यूटर से छोटा होता है।
  3. Mainframe Computer – इस कंप्यूटर में हजारों माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाता है, जिसके कारण इनकी डाटा प्रोसेसिंग की गति बहुत तेज होती है। यह mini और micro कंप्यूटर से अधिक शक्तिशाली होता है।
  4. Super Computer – सुपरकंप्यूटर ऐसे कंप्यूटर होते हैं जिनकी प्रोसेसिंग पावर बहुत तेज होती है और भंडारण क्षमता बहुत अधिक होती है, इसमें मल्टीप्रोसेसिंग का उपयोग किया जाता है, इसका आकार अन्य कंप्यूटरों की तुलना में बहुत बड़ा होता है।

Digital Computer के उपयोग

  1. डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग आमतौर पर किसी भी प्रकार के डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है।
  2. ऑनलाइन फॉर्म भरना, इंटरनेट का उपयोग करना, वीडियो देखना आदि सभी डिजिटल कंप्यूटर के उपयोग हैं।
  3. शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल कंप्यूटर का बहुत बड़ा उपयोग है, आज के दौर में छात्र डिजिटल कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन पढ़ाई (e-Learning) कर पा रहे हैं।
  4. डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, रेलवे आदि जैसे अन्य स्थानों पर डेटा स्टोर करने के लिए किया जाता है।

Digital Computer की विशेषताएं

  1. डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग करना बहुत आसान हैं।
  2. यह तेज गति से कार्य करता हैं।
  3. इसमें स्टोरेज क्षमता अधिक होती हैं।
  4. मनुष्य डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग करना पसंद करते हैं।

डिजिटल कंप्यूटर और एनालॉग कंप्यूटर में अंतर

Digital ComputerAnalog Computer
Digital Computer गणितीय एवं तार्किक समस्याओं को हल करने का काम करता हैं।Analog Computer भौतिक मात्राओं को मापने का काम करता हैं।
इन्हें विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए बनाया जाता है।इन्हें किसी विशेष कार्य को करने के लिए ही बनाया जाता है।
इनका उपयोग शिक्षा, अस्पताल, परिवहन जैसे क्षेत्रों में किया जाता है।इनका प्रयोग मुख्यत: इंजीनियरिंग और विज्ञान के क्षेत्र में होता है।
यह इलेक्ट्रॉनिक संकेतों पर काम करता हैं।यह continues values के साथ काम करते हैं।
उदाहरण – Laptop, Desktop, Digital Clock इत्यादि।उदाहरण – Speedometer, Analog Clock, Thermometer इत्यादि।
डिजिटल कंप्यूटर और एनालॉग कंप्यूटर में अंतर

Digital Computer के फायदे

कंप्यूटर ने मानव जीवन को बहुत आसान बना दिया है, तकनीक के इस युग में कई कार्य डिजिटल कंप्यूटर द्वारा मिनटों में कर दिए जाते हैं, इसलिए डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग हर क्षेत्र में किया जा रहा है, इसके कई फायदे हैं जैसे घर बैठे ऑफिस का काम करना (work from home), ऑनलाइन आवेदन भेजना, ऑनलाइन पढ़ाई करना, डेटा स्टोर करना आदि।

Digital Computer के दुष्परिणाम

जहां डिजिटल कंप्यूटर ने मानव जीवन को आसान बना दिया है, वहीं दूसरी ओर इसका बच्चों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है, बच्चे डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग गेम खेलने के लिए कर रहे हैं, वे घंटों तक डिजिटल कंप्यूटर पर गेम खेलकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं. जिससे बच्चों की आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में डिजिटल कंप्यूटर का यह सबसे बड़ा साइड इफेक्ट है।

FAQ

Digital Computer का कार्य क्या है ?

Digital Computer का कार्य गणितीय एवं तार्किक समस्याओं को हल करना हैं।

Digital Computer कितने प्रकार के होते हैं ?

डिजिटल कंप्यूटर 4 प्रकार के होते हैं – Micro, Mini, Mainframe और Supercomputer.

पहला डिजिटल कंप्यूटर कौन सा था ?

1945 में जॉन मौचली और जे. प्रेस्पर एकर्ट द्वारा निर्मित ENIAC दुनिया का पहला डिजिटल कंप्यूटर था।

निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख ( डिजिटल कंप्यूटर क्या है? – what is digital computer in hindi) जरूर पसंद आया होगा।

अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।

1 thought on “डिजिटल कंप्यूटर क्या है? और इसके प्रकार”

Leave a Comment