एनालॉग कंप्यूटर क्या है? इसके प्रकार और उपयोग

तकनीक के आधार पर कंप्यूटरों को 3 प्रकारों में बांटा गया है – Analog, Digital और Hybrid Computer. इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि Analog Computer क्या है? – What is Analog Computer?

एनालॉग कंप्यूटर की परिभाषा

Analog Computer ऐसे कंप्यूटर होते हैं जो भौतिक मात्राओं (physical quantities) को मापने का कार्य करते हैं, इन्हें किसी विशेष कार्य को करने के लिए बनाया जाता है, इनकी मेमोरी बहुत छोटी और सीमित होती है एवं इस कंप्यूटर की गति अत्यंत धीमी होती है। Analog Computer में एक काटा (Needle) मौजूद होता है जो परिणाम प्रदर्शित करने का काम करता हैं।

Analog का अर्थ निरंतर परिवर्तन (continuous change) होता है, अर्थात समय-समय पर analog computer के परिणामों में परिवर्तन आता रहता है जिसके कारण यह सटीक (Accurate) परिणाम नहीं देता बल्कि Approx Result प्रदान करता है और इसी वजह से analog computer की परिणामों की शुद्धता कम होती हैं।

इस प्रकार के कंप्यूटर का प्रयोग मुख्यतः विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में होता है। समय के साथ कंप्यूटर तकनीक में लगातार उन्नत बदलाव आने के कारण एनालॉग कंप्यूटर की तकनीक पुरानी हो गई और इस प्रकार के कंप्यूटर अब प्रचलन से बाहर हो गए हैं।

एनालॉग कंप्यूटर के उदाहरण

analog computer के उदाहरण निम्नलिखित हैं-

एनालॉग कम्प्यूटर का चित्र
एनालॉग कम्प्यूटर का चित्र
  1. Speedometer
  2. Analog clock
  3. Thermometer
  4. Seismometer
  5. Weight machine
  6. Voltmeter

एनालॉग कंप्यूटर के प्रकार

Analog Computer निम्न प्रकार के होते हैं-

  1. Slide Rules
  2. Differential Analysers
  3. The Castle Clock
  4. Electronic Analog Computer

Analog Computer के उपयोग

  1. वाहन की गति को मापने के लिए एक एनालॉग कंप्यूटर का उपयोग स्पीडोमीटर के रूप में किया जाता है।
  2. तापमान मापने के लिए एनालॉग कंप्यूटर का उपयोग थर्मामीटर के रूप में किया जाता है।
  3. Analog घड़ी की मदद से समय संबंधित जानकारी प्राप्त होती है।
  4. वजन मापने के लिए एनालॉग कंप्यूटर का उपयोग analog weight machine के रूप में किया जाता है।

एनालॉग कंप्यूटर की विशेषताएं

  1. एनालॉग कंप्यूटर में डाटा स्टोर करने की क्षमता बहुत कम होती है।
  2. एनालॉग कंप्यूटर की स्पीड डिजिटल कंप्यूटर से कम होती है।
  3. यह एक समय में केवल एक काम कर सकता है।
  4. एनालॉग कंप्यूटर Real Time Data प्रदर्शित करता हैं।

एनालॉग और डिजिटल कंप्यूटर में अंतर

Analog ComputerDigital Computer
Analog Computer भौतिक मात्राओं को मापने का काम करते हैं।Digital Computer गणितीय एवं तार्किक समस्याओं को हल करने का काम करते हैं।
इन्हें किसी विशेष कार्य को करने के लिए ही बनाया जाता है।इन्हें विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए बनाया जाता है।
इनका प्रयोग मुख्यत: विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में होता है।इनका प्रयोग जीवन के लगभग हर क्षेत्र में होता है।
यह continues values के साथ काम करते हैं।यह discrete values के साथ काम करते हैं।
उदाहरण – Analog Clock, Speedometer, Thermometer इत्यादि।उदाहरण – Desktop, Laptop, Digital Clock इत्यादि।
एनालॉग और डिजिटल कंप्यूटर में अंतर

एनालॉग कंप्यूटर के लाभ

  1. इसका उपयोग करना आसान है।
  2. यह आकार में छोटा होता है।
  3. यह तेज गति से परिणाम को दिखाता है।

एनालॉग कंप्यूटर के नुकसान

  1. यह सटीक (Accurate) परिणाम नहीं देता बल्कि Approx Result प्रदान करता है।
  2. इसमें डाटा स्टोर करने की क्षमता बहुत कम होती है।
  3. analog computer की परिणामों की शुद्धता कम होती हैं।

FAQ

Analog Computer का क्या कार्य है?

एनालॉग कंप्यूटर का काम भौतिक मात्रा का मापन है, जैसे तापमान, गति, वजन आदि का मापन।

Analog Computer का आविष्कार कब हुआ?

एनालॉग कंप्यूटर का आविष्कार साल 1930 में हुआ था।

निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख ( एनालॉग कंप्यूटर क्या है? – what is Analog computer in hindi) जरूर पसंद आया होगा।

अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।

Leave a Comment