स्मार्टफोन क्या है? इसकी विशेषताएं और इतिहास

दुनिया में स्मार्टफोन एक ऐसा डिवाइस है जो लगभग हर व्यक्ति के पास है। स्मार्टफोन से कई तरह के कार्य किए जाते हैं, इसकी मदद से हम अनेको कार्य घर बैठे या कहीं से भी कर सकते हैं।

वास्तव में स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया है। इसने हमें पहले से कहीं अधिक उत्पादक, जुड़ा हुआ और मनोरंजन किया है। और आज के समय में ये एक सहायक की तरह हैं।

लेकिन आज भी कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां इंटरनेट मौजूद नहीं है, वहाँ लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि स्मार्टफोन की परिभाषा क्या है? इसके क्या कार्य हैं? और किस काम के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अलावा स्मार्टफोन यूजर होने के नाते स्मार्टफोन के बारे में पर्याप्त जानकारी होना हमारे लिए उपयोगी हैं।

स्मार्टफोन क्या है?

स्मार्टफोन एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, यह आकार में छोटा होता है तथा कनेक्टिविटी क्षमता अधिक होती है। परफॉर्मेंस के मामले में कीपैड मोबाइल से कई गुना ज्यादा स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस होता है साथ ही इसमें कई सारे फीचर्स भी होते हैं जैसे कि कैमरा, गेमिंग, नेटवर्किंग, वीडियो कॉलिंग इत्यादि। इसे कंप्यूटर का छोटा रूप भी कहते हैं।

सबसे पहले कीपैड फोन यानी बटन वाले फोन लॉन्च किए गए थे, इसमें बटन का उपयोग करके कीपैड फोन को चलाया जाता था, इसके बाद इसे एडवांस और अपग्रेड किया गया, बटन के जगह टच स्क्रीन का उपयोग होने लगा और कई सारे नए फीचर्स भी शामिल किए गए तब जाकर यह स्मार्टफोन में परिवर्तित हुआ।

स्मार्टफोन का इतिहास

पहले फोन कॉल से लेकर पहले स्मार्टफोन तक, हमने प्रौद्योगिकी में एक अविश्वसनीय विकास देखा है। पहले मोबाइल फोन आकर में बड़े, सीमित कार्यक्षमता वाले और भारी होते थे। और ये बहुत महंगे भी होते थे।

लोग पहले अपने फोन का उपयोग केवल दूसरों से साथ बातचीत करने के तरीके के रूप में करते थे। और इन शुरुआती मॉडलों में कैमरा, इंटरनेट एक्सेस, और बहुत कम ऐप होते थे। और इनके महंगे होने की वजह से इसे केवल अमीर लोग ही खरीद पाते थे।

पहले मोबाइल फोन से लेकर आज के आधुनिक स्मार्टफोन तक, इस लेख में सब कुछ है जो आपको स्मार्टफोन के विकास के बारे में विस्तृत जानकारी देगी। इसके अलावा आप मोबाइल फोन का इतिहास लेख भी पढ़ सकते हैं। तो आइए स्मार्टफोन के विकास पर एक नज़र डालें।

पहला सेल फोन

दुनिया के पहले सेल फ़ोन का अविष्कार मोटोरोला ने साल 3 अप्रैल 1973 में किया था। जिसका वजन लगभग वजन लगभग 1 किलोग्राम, लम्बाई 9 इंच और कीमत $3,000 थी। इस फ़ोन का नाम DynaTAC 8000X था जिसे बनाने का श्रेय मोटोरोला कंपनी के इंजीनियर मार्टिन कूपर को जाता है। इसलिए मार्टिन कूपर को ‘फादर ऑफ़ सेलफोन’ भी कहा जाता है।

इस फ़ोन को तैयार करने के लगभग दस साल बाद यानी 1983 को इसे कंपनी ने अमेरिका में व्यापक रूप से लांच किया। DynaTAC 8000x अब तक का पहला सेल फोन था। इसमें फोन के ऊपर एंटीना लगा था और इसका इस्तेमाल सिर्फ दूसरे फोन पर कॉल करके किया जा सकता था। लेकिन देखिये इसने आज हमारे संचार करने के तरीके को कैसे बदल दिया।

इस फ़ोन को पूरी तरह चार्ज करने पर यह लगभग 20 मिनट तक ही काम करता था। और यह जानकार आपको और हैरानी होगी की इसे चार्ज करने 10 घंटे लगते थे।

पहला स्मार्टफोन

आजकल के स्मार्टफोन काफी हल्के और छोटे हैं, जिनमें टच स्क्रीन, कैमरा, जीपीएस और वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स होते हैं। और ये सस्ते भी होते हैं, जिससे ये सभी के लिए सुलभ हैं। लेकिन पहले ये सुविधाएं स्मार्टफोन में उपलब्ध नहीं थे। आज के स्मार्टफोन निरंतर हुए तकनिकी विकास का परिणाम है।

दुनिया के पहले स्मार्टफोन Simon को बनाने का श्रेय टेक कंपनी आईबीएम को जाता है। कंपनी ने Simon फ़ोन को पहली बार नवंबर 1992 में कोडेक्स कंप्यूटर इंडस्ट्री ट्रेड शो के दौरान प्रदर्शित किया था। जिसके 2 सालों बाद इसमें जरुरी बदलाव करके इसे Simon Personal Communicator के नाम से साल 1994 में बिक्री के लिए बाजार में उतरा गया।

Simon Personal Communicator एक टचस्क्रीन फ़ोन था जिसमे ईमेल सुविधा, स्केच पैड, फैक्स, पेजर मशीन, PDA, कैलकुलेटर सहित कुछ बिल्ट इन ऐप भी शामिल थे। दुनिया के पहले स्मार्टफोन का वजन लगभग 510 ग्राम था।

पहला टचस्क्रीन फोन

आपको यह जानकार हैरानी होगी की दुनिया का पहला स्मार्टफोन एप्पल कंपनी ने नहीं बनाया था। दुनिया का पहला स्मार्टफोन आईबीएम Simon Personal Communicator ही पहला टचस्क्रीन स्मार्टफोन भी था जिसमे टचस्क्रीन की सुविधा थी।

इंटरनेट सुविधा वाला पहला मोबाइल फ़ोन

नए स्मार्टफोन युग की शुरुवात असल में इंटरनेट सुविधा वाले फोन Nokia 900 Communicator के आने के बाद हुई। हालांकि इस फ़ोन में सिमित वेब एक्सेस की सुविधा थी पर इसके बावजूद भी इसे उस वक्त मिनी कंप्यूटर कहा जाता था। यह एलसीडी स्क्रीन और क्वर्टी कीपेड के साथ आने वाला पहला फ़ोन भी था।

स्मार्टफोन का उपयोग

स्मार्टफोन में कई तरह के कार्य किए जाते हैं साथी इसके कई सारे उपयोग भी हैं।

  • संदेश भेजना और वॉइस कॉलिंग करना।
  • मेल तैयार करना और वीडियो कॉलिंग करना।
  • ऑनलाइन पढ़ाई करना और ऑनलाइन क्लास अटेंड करना।
  • यात्रा की बुकिंग करना।
  • ऑनलाइन पेमेंट करना।
  • ऑनलाइन मूवी गाने और इंटरटेनमेंट देखना।
  • गेम खेलना या ऑनलाइन गेमिंग करना।
  • इंटरनेट उपयोग करना और नेटवर्किंग करना इत्यादि।

स्मार्टफोन के प्रकार (types of smartphone)

आज के समय में स्मार्टफोन के 2 ही मुख्य प्रकार हैं, एंड्रॉयड(Android) स्मार्टफोन और IOS स्मार्टफोन

एंड्रॉयड स्मार्टफोन

इस स्मार्टफोन में गूगल कंपनी के द्वारा बनाया गया एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम डाला जाता है जिसके कारण इसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन कहते हैं। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा एंड्रॉयड स्मार्टफोन का उपयोग किया जाता हैं।

उदाहरण – Samsung, Oneplus, Oppo, Redmi etc.

IOS स्मार्टफोन

इस स्मार्टफोन में एप्पल कंपनी के द्वारा बनाया गया IOS ऑपरेटिंग सिस्टम डाला जाता है जिसके कारण इसे IOS स्मार्टफोन कहते हैं। पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा इसका उपयोग किया जाता हैं।

उदाहरण – iphone series 12,13, ipad.

एंड्राइड और IOS मे अंतर

एंड्राइडIOS
इसे गूगल कंपनी के द्वारा बनाया गया है।इसे एप्पल कंपनी के द्वारा बनाया गया है।
एंड्राइड को कस्टमाइज किया जा सकता है।IOS को कस्टमाइज नहीं किया जा सकता
इसके बहुत सारे सेटिंग्स को चेंज कर सकते हैं।इसके कुछ ही सेटिंग्स को चेंज किया जा सकता है।
इसे हैक करना आसान है।इसे हैक करना बहुत मुश्किल है।
यह सस्ता है।यह बहुत महंगा है।
यह प्लेस्टोर को सपोर्ट करता है।यह एप्पल स्टोर को सपोर्ट करता है।
एंड्राइड और IOS मे अंतर

कुछ लोकप्रिय स्मार्टफोन

  • Samsung
  • Apple
  • Oneplus
  • Redmi
  • Vivo
  • Oppo
  • Realme
  • IQOO
  • Motorola
  • Asus

स्मार्टफोन के अंदर क्या रहता है?

स्मार्टफोन के अंदर मदरबोर्ड, प्रोसेसर, रैम, रोम, बैटरी, ट्रांजिस्टर, कैमरा सेंसर आदि बहुत सारे हार्डवेयर कंपोनेंट मौजूद होते हैं। इन सभी हार्डवेयर को मिलाकर एक स्मार्टफोन बनाया जाता है।

एक स्मार्टफोन में हार्डवेयर कंपोनेंट के अलावा सॉफ्टवेयर भी होता है, जिसे हम ऑपरेटिंग सिस्टम कहते हैं। स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के बिना अधूरा है।

FAQ

मोबाइल का आविष्कार किसने किया था?

मोबाइल फ़ोन का अविष्कार मोटोरोला कंपनी के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने किया था। यह मोबाइल मोटोरोला कंपनी के लिए तैयार किया गया था।

Leave a Comment