JavaScript क्या है? कैसे सीखें, इसका इतिहास और अनुप्रयोग

जावास्क्रिप्ट वेब डेवलपमेंट के लिए एक आवश्यक टूल है। प्रौद्योगिकियों के साथ इसका प्रयोग भी बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से यह प्रोग्रामिंग भाषा सिखने वालों को तेजी से अपनी और आकर्षित कर रहा है। इस लेख में, हम जानेंगे की जावास्क्रिप्ट क्या है और इसके अनुप्रयोग क्या हैं।

जावास्क्रिप्ट क्या है?

जावास्क्रिप्ट को संक्षिप्त में JS के रूप में भी जाना जाता है, यह एक प्रोग्रामिंग भाषा है जो वेब डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जावास्क्रिप्ट इंटरैक्टिव और डायनामिक वेबसाइटों के निर्माण का एक अभिन्न अंग बन गया है। व्यापक रूप से जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल वेब डेवलपमेंट, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट और सर्वर-साइड प्रोग्रामिंग में किया जाता है।

अपने नाम, जावा के विपरीत, जावास्क्रिप्ट एक स्क्रिप्टिंग भाषा है जो मुख्य रूप से क्लाइंट साइड पर उपयोग की जाती है। यह वेबपेज की सामग्री को इंटरैक्टिव करने का एक साधन प्रदान करता है।

JavaScript का इतिहास

जावास्क्रिप्ट 1995 में नेटस्केप प्रोग्रामर ब्रेंडन ईच द्वारा बनाया गया था, जिसका प्रारंभिक उपयोग वेब पजों में इंटरैक्टिविटी को बढ़ने के लिए किया गया था।

वास्तव में जावास्क्रिप्ट को Netscape 2 ब्राउज़र के लिए विकसित किया गया था, लेकिन आगे चलकर यह साल 1997 ECMA-262 मानक बन गया। ECMA-262 मानक बन जाने के बाद नेटस्केप ने जावास्क्रिप्ट को ECMA को सौंप दिया। इसके बाद से मोज़िला फाउंडेशन ने अपने फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउज़र के लिए जावास्क्रिप्ट को डेवलप करना जारी रखा।

जावास्क्रिप्ट के अनुप्रयोग

जावास्क्रिप्ट के कुछ प्रमुख अनुप्रयोग निचे दी गई हैं :

  1. Web Development
  2. Web Applications
  3. Server Applications
  4. Web Servers
  5. Games
  6. Smartwatch Apps
  7. Mobile Apps

जावास्क्रिप्ट कैसे सीखें?

जावास्क्रिप्ट सिखने के लिए आप कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट, ऑनलाइन कोर्स, किताबें, YouTube, वेब-ट्युटोरियल्स आदि संसाधनों इस्तेमाल कर सीख सकते हैं। आपकी सहायता के लिए कुछ लोकप्रिय ऑनलाइन ट्युटोरियल्स के रिसोर्स निचे दी गई है। इनमें आपको जावास्क्रिप्ट के बेसिक्स से लेकर एडवांस तक की जानकारियां मिल सकती हैं।

  1. W3Schools
  2. Programiz
  3. GeeksforGeeks
  4. JavaTpoint

निष्कर्ष

जावास्क्रिप्ट शुरुआत से अब तक लेकर दुनिया भर के डेवलपर्स के लिए एक आवश्यक टूल बना हुआ है। उम्मीद है की आपको जावास्क्रिप्ट के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो गई होंगी। यदि आपको जावा को लेकर शंका में हैं तो Java और JavaScript में अंतर लेख जरूर पढ़ें।

FAQs

क्या जावास्क्रिप्ट केवल वेब विकास के लिए उपयोग किया जाता है?

जावास्क्रिप्ट मुख्य रूप से वेब विकास के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन इसका उपयोग मोबाइल ऐप डेवलपमेंट और सर्वर-साइड स्क्रिप्टिंग आदि के लिए भी किया जाता है।

Leave a Comment