दुनिया की 10 सबसे महंगी बाइक, कीमत करोड़ो में

बाइक को सिर्फ एक साधारण ट्रांसपोर्ट साधन के रूप में नहीं देखा जा सकता, बल्कि इसे शौकिया तौर पर आकर्षण और रोमांच के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

लोग बाइक की जबरदस्त स्पीड, शानदार डिज़ाइन और बेमिसाल प्रदर्शन के कारण, बाइक को अपनी पसंदीदा वाहन के रूप में प्राथमिकता देते हैं। लक्ज़री चीजों के शौक़ीन बाइक के अलावा सबसे महंगी कार, सबसे महंगी घड़ियां, सबसे महंगे फ़ोन का भी शौक रखते है।

दुनिया में कई प्रकार की मोटरसाइकिल्स मौजूद हैं, लेकिन इस लेख में हम आपको दुनिया की 10 सबसे महंगी बाइक के बारे में जानकारी देंगे, जिनकी कीमत सुनकर आप दांग रह जाएंगे। ये बाइकें अपनी डिज़ाइन, स्टाइल, शौक, कीमत और आकर्षण के कारण दुनियाभर में काफी मशहूर हुए हैं।

दुनिया की 10 सबसे महंगी बाइक

महंगी बाइक को सटीकता और बारीकी से तैयार किया जाता है तथा उनमें बेहतरीन सामग्रियों और अत्याधुनिक तकनीक का भी उपयोग होता है।

इन महंगें मशीनों का आकर्षण उनके प्रदर्शन से कहीं अधिक होती है, इसके अलावा ये शौक़ीन और उत्साही लोगों को विशिष्टता और लक्ज़री का अनुभव प्रदान करता है। तो आइये जानें दुनिया के 10 सबसे महंगे बाइक्स के बारे में।

1. Neiman Marcus Limited Edition Fighter – $11 Million

Neiman Marcus Limited Edition Fighter
Neiman Marcus Limited Edition Fighter

आज की तारीख में दुनिया की सबसे महंगी बाइक Neiman Marcus Limited Edition Fighter है, जिसकी कीमत $11 मिलियन डॉलर आंकी गई है। जो की भारतीय रूपये में लगभग 91 करोड़ रूपये है। इस बाइक को बनाने वाली कंपनी का नाम Neiman Marcus है, जो की अमेरिका की लक्जरी डिपार्टमेंट स्टोर की एक शृंखला है।

कंपनी ने जब इस बाइक को नीलामी के लिए लोगो के सामने पेश किया तो इसने प्रेस के माध्यम से खूब सुर्खियां बटोरीं फलस्वरूप इसकी नीलामी 110,000 डॉलर से शुरू हुई और $11 मिलियन डॉलर तक जापहुंची। आज तक यह दुनिया की सबसे महंगी बाइक बानी हुई है।

2. 1949 E90 AJS Porcupine – $7 Million

1949 E90 AJS Porcupine
1949 E90 AJS Porcupine

दुनिया की सबसे महंगी बाइक की सूचि में दूसरे नंबर पर नाम आता है 1949 E90 AJS Porcupine का जिसकी कीमत लगभग $7 मिलियन है यानी 57 करोड़ रूपये।

अब तक इस मॉडल के केवल 4 ही बाइक बनाई गई है। जिसमें से एक बाइक में Les Graham ने साल 1949 में होने वाले प्रतिष्ठित 500 cc क्लास के वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीता था। तो आप समझ ही सकते है की बाइक इतना महंगा क्यों है।

3. Ecosse ES1 Spirit – $3.6 Million

Ecosse ES1 Spirit
Ecosse ES1 Spirit

Ecosse ES1 Spirit एक लिमिटेड एडिशन टाइटेनियम मोटरसाइकिल है। इसकी कीमत लगभग 29 करोड़ रूपये है यानी कीमत के आधार पर यह दुनिया की तीसरी सबसे महंगी बाइक है।

स्पीड के मामले में यह सुपरबाइक 370 किलोमीटर्स के स्पीड में दौड़ सकती है। इस बाइक की एक और ख़ास बात यह है इसे खरीदने वालों को Ecosse headquarters में दो हप्तों कि क्लास लेनी होगी।

4. The Yamaha BMS Chopper – $3 million

The Yamaha BMS Chopper
The Yamaha BMS Chopper

Yamaha BMS Chopper में लाल मखमली अपहोलस्टेड सीट लगी हुई है इसके अलावा पूरी बाइक पर 24 कैरट सोने की परत चढ़ाई गई है। फोटो में देख ही सकते है की बाइक कितना खूबसूरत है।

Yamaha BMS Chopper में 1700 cc का एक ताकतवर इंजन लगा है लेकिन इसे रोड पर चलाने के लिए नहीं बनाया गया है। यानी यह एक संग्रह करने वाली चीज है ताकि इसकी खूबसूरती और डिज़ाइन को सराहा जा सके।

5. Harley Davidson Cosmic Starship – $1.5 million

Harley Davidson Cosmic Starship
Harley Davidson Cosmic Starship

Harley Davidson Cosmic Starship दुनिया के शीर्ष 5 महंगे मोटरबाइक में शामिल होने वाली पहली बाइक है जिसकी कीमत 1 मिलियन डॉलर से अधिक है।

इस बाइक को विश्व प्रसिद्ध आर्टिस्ट ‘जैक आर्मस्ट्रांग’ ने खुद अपने हाथों से पेंट किया है, जिसकी वजह से इस बाइक की कीमत इतनी बढ़ जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की जैक आर्मस्ट्रांग की कई पेंटिंग अधिकतम $3 मिलियन डॉलर की कीमत में बाइक है।

6. Dodge Tomahawk V10 Superbike – $550,000

Dodge Tomahawk V10 Superbike
Dodge Tomahawk V10 Superbike

Dodge Tomahawk V10 सुपरबाइक अनोखी दिखने वाली दुनिया की सबसे नायाब बाइक्स में एक है, इसके अलावा यह दुनिया की सबसे महंगे बाइक की सूचि में भी शामिल है, जिनकी कीमत 1 मिलियन डॉलर से भी अधिक है।

जैसा की फोटो में दिखाई दे रहा है यह उतना ही भरी भरकम है, इसका वजन 680 किलोग्राम है। और ये बाइक 2.5 सेकण्ड्स में 60mph की रफ़्तार पकड़ सकती है। इसके स्पेसिफिकेशन के आधार पर इस बाइक अधिकत गति 400 mph है। हालाँकि Dodge Tomahawk V10 रोड पर चलने के लिए वैध नहीं है क्योकि अब तक यह सिर्फ एक कांसेप्ट बाइक है।

7. Legendary British Vintage Black – $400,000

Legendary British Vintage Black
Legendary British Vintage Black

क्लासिक स्टाइल वाली Legendary British Vintage Black कंपनी की लिमिटेड प्रोडक्शन बाइक है जिसकी केवल 33 बाइकें बनाई गई थी। जिसकी वजह से इसकी कीमत भी वाजिब है।

इस बाइक को 250cc इंजन के साथ यूनाइटेड किंगडम (UK) में बनाया गया और कंपनी ने इसे साल 1948 में लांच किया था। इसे अपने समय में दुनिया की सबसे तेज उत्पादन वाली बाइक कहा जाता था।

8. Ecosse Founder’s Edition Titanium XX – $300,000

Ecosse Founder's Edition Titanium XX
Ecosse Founder’s Edition Titanium XX

Ecosse Founder’s Edition Ti XX बाइक टाइटेनियम चेसिस और एक्सॉस्ट के साथ आता है। इसकी इंजन की बात करें तो यह 2,409cc बिलेट एल्यूमीनियम इंजन मिलता है जो की पछले छक्के में 228PS का पावर पैदा कर सकता है।

इसके डिज़ाइन की बात करे तो इसमें एक सुन्दर हैंडक्राफ्टेड सीट लगी हुई है और बाइक की वजन को काम रखने के लिए इसमें पुरे बाइक में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। Ecosse Founder’s Edition Ti XX की कीमत लगभग $300,000 यानी 2 करोड़ 48 लाख रूपये है।

9. Ducati Desmosedici D16RR NCR M16 – $235,000

Ducati Desmosedici D16RR NCR M16
Ducati Desmosedici D16RR NCR M16

अगली बाइक है Ducati Desmosedici D16RR NCR M16 जिसकी कीमत $235,000 यानी लगभग 1 करोड़ 94 लाख रूपये है। यह टाइटेनियम, एवियोनिक, एवियोनिक और एल्युमिनियम पदार्थों से मिलकर बना है और ऊपरी नुकसान से बचने के लिए कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।

असल में इस बाइक को पूरी तरह से अपग्रेड कराने पर ही यह दुनिया की सबसे महंगी बाइक की सूचि में शामिल हो पाती है क्योकि इसके स्टैण्डर्ड प्रोडक्शन मॉडल की कीमत ही $72,000 (लगभग 59 लाख रूपये) है।

D16RR एक वैध बाइक है माने इसे रोड पर चलाया जा सकता है। इस बाइक का वजन 319 पाउंड यानी 144.6 किलोग्राम है और इसके इंजन की बात करें तो इसके साथ 989 cc का डेस्मोड्रोमिक इंजन मिलता है, जो की 200HP की अधिकतम पावर पैदा कर सकता है।

10. Ducati Testa Stretta NCR Macchia Nera – $225,000

Ducati Testa Stretta NCR Macchia Nera
Ducati Testa Stretta NCR Macchia Nera

दुनिया की सबसे महंगे बाइक की सूचि में आखिरी और दसवे पायदान पर है Ducati Testa Stretta NCR Macchia Nera, एग्रेसिव दिखने वाले इस बाइक के लिमिटेड एडिशन बाइक की कीमत $225,000 डॉलर है जो की भारतीय रूपये में लगभग 1 करोड़ 86 लाख रूपये होती है।

यह बाइक 185 hp इंजन के साथ आता है और पुरे बाइक का वजन मात्र 135 किलोग्राम है जिसे दिग्गज मोटरसाइकिल डिज़ाइनर Aldo Drudi ने डिज़ाइन किया है।

Leave a Comment