दुनिया के 10 सबसे प्रसिद्ध और खतरनाक हैकर्स

टेक्नोलॉजी काफी तेजी से विकसित रही है और हैकर्स इस बदलाव में सबसे आगे हैं। क्योकि हैकर्स ही सबसे पहले नेटवर्क, सॉफ्टवेयर, सेवाओं और हार्डवेयर में कमजोरियां तथा खामियों का पता लगाते हैं। हैकर्स वे लोग हैं जो कंप्यूटर, नेटवर्क और डेटा तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त करने के लिए अपने कंप्यूटर सिस्टम और प्रोग्रामिंग ज्ञान का उपयोग करते हैं। और कंप्यूटर सिस्टम, नेटवर्क या वेबसाइट को उनके मालिकों की जानकारी और अनुमति के बिना ही अवैध तरीके से नियंत्रित कर लेते है या कब्ज़ा कर लेते है।

हैकिंग अक्सर व्यक्तिगत या दुर्भावनापूर्ण कारणों से की जाती है। लेकिन कई हैकर्स सुरक्षा में सुधार और कमजोरियों का पता लगाने के लिए हैकिंग करते हैं। इस लेख में, हम दुनिया के 10 सबसे प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ हैकर्स की सूची साझा करेंगे और जानेंगे की उन्होंने कंप्यूटर और नेटवर्क के सुरक्षा प्रणाली को कैसे प्रभावित किया है। सभी मशहूर हैकर्स दुनिया के विभिन्न हिस्सों से हैं और वे विविध पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) से आते है।

दुनिया के 10 सबसे मशहूर हैकर्स | Top 10 Most Famous Hackers

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध हैकर्स वे लोग हैं जिन्होंने दुनिया के बड़ी बड़ी कंपनियों और संस्थाओ में हैकिंग अपराधों के लिए पकड़ा गया है और/या दोषी ठहराया गया है। जिनके कारण उन्होंने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी हैं, और उनके बारे में अखबार, टीवी शो और वेबसाइट पर लेख छपे।

वैसे दुनिया में और भी कई हैकर्स हैं जिन्हें कभी किसी अपराध के लिए पकड़ा या दोषी नहीं ठहराया गया है। इनमें से कुछ हैकर सरकारी सुरक्षा के लिए, कुछ निगमों और संस्थाओ के नेटवर्क की सुरक्षा करने के लिए कार्य करते हैं, जबकि अन्य हैकिंग को केवल मनोरंजन और जिज्ञासा के लिए करते हैं।

1. जोनाथन जेम्स

जोनाथन जेम्स
जोनाथन जेम्स

जोनाथन जेम्स एक अमेरिकी हैकर थे जिन्हें अमेरिकी रक्षा विभाग, नासा और अन्य सरकारी एजेंसियों में हैकिंग के लिए साल 2004 में हैकिंग विरोधी कानूनों का उल्लंघन करने के कारण 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जेम्स ने मात्र 13 साल की उम्र में ही हैकिंग शुरू कर दी थी जब उसने अपने ही स्कूल के कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर लिया था। साल 1998 में जेम्स ने पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) के कंप्यूटर सिस्टम को हैक किया था जिसके कारण पेंटागन को लगभग 1.7 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था।

25 वर्षीय जोनाथन के अनुसार उस पर उन अपराधों के लिए भी मुक़दमा चलाया गया जिसे उसने किया ही नहीं था। जिसके कारण उसने 18 मई 2008 को अपने ही घर में सिर पे गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

2. केविन मिटनिक

केविन मिटनिक
केविन मिटनिक

केविन मिटनिक एक प्रसिद्ध हैकर है जिसे 1995 में अमेरिका में कुछ शीर्ष कंपनियों में सेंध लगाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उन्हें मोटोरोला कंपनी के सॉफ्टवेयर और कंपनी की जानकारियाँ चुराने के लिए हैकिंग करते हुए भी पकड़ा गया था, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई।

केविन मिटनिक ने 1979 और 1995 के बीच उत्तरी अमेरिका में कई कंप्यूटर नेटवर्क को हैक किया था। मिटनिक ने सोशल इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग करके बेल सिस्टम में हैक किया जो उसने एक किताब से सीखा था।

उनकी हैकिंग गतिविधियों के परिणामस्वरूप उन्हें पांच साल की जेल हुई थी, लेकिन तब से उन्होंने खुद को सुधार लिया और अब एक सुरक्षा विशेषज्ञ के रूप में काम करते हैं। मिटनिक माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के लिए सलाहकार के रूप में भी काम करते है। वर्तमान में केविन मिटनिक को दुनिया का सबसे बड़ा हैकर भी कहा जाता है।

3. केविन पॉल्सन

केविन पॉल्सन
केविन पॉल्सन

केविन पॉल्सन एक प्रसिद्ध हैकर है जिसने अमेरिका की सबसे बड़ी टेलीफोन कंपनी पैसिफिक बेल में एक हत्या के मामले के बारे में पता लगाने के लिए सेंध लगाई जिसे वह अपने रेडियो स्टेशन केएबीसी के लिए रिपोर्ट कर रहा था। इसके कारण उन्हें तीन के लिए जेल की सजा सुनाई गई।

4. जीनसन जेम्स एंचेता

जीनसन जेम्स एंचेता
जीनसन जेम्स एंचेता

जीनसन जेम्स एंचेता कैलिफोर्निया के एक हैकर, कंप्यूटर प्रोग्रामर और साइबर अपराधी हैं जिसने अमेरिका के राष्ट्रीय जांच ब्यूरो की वेबसाइट को हैक कर लिया था। और इसने चाइना लेक में यूएस नेवल एयर वारफेयर सेंटर के हथियार विभाग और डिफेन्स इनफार्मेशन सिस्टम्स एजेंसी के कम्प्यूटरों को भी हैक किया था जिसके कारण अमेरिकी सरकार को लगभग 15000 डॉलर का नुकसान हुआ था।

इसके अलावा ये लाखों कम्प्यूटरों को हैक कर अपने नियत्रण में रखा करता था। जीनसन लाखों विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कम्प्यूटरों को अपने नियंत्रण में लाने के लिया इंटरनेट वर्म का इस्तेमाल किया करता था और बाद में इन कम्प्यूटरों के नेटवर्क को स्पाई वेयर कंपनियों और स्पैमर्स को किराये में दिया करता और इनमे विज्ञापन दिखाया करता था। ऐसा करके इसने करीब 6100 डॉलर से भी अधिक पैसे कमाए साथ ही एक BMW कार भी ख़रीदा था। साल 2006 में जब जीनसन को 57 महीने जेल की सजा सुनाई गई तब वह केवल 21 साल का था।

5. जूलियन असांजे

जूलियन असांजे
जूलियन असांजे

जूलियन असांजे एक ऑस्ट्रेलियाई कंप्यूटर प्रोग्रामर, हैकर, एक्टिविस्ट और विकीलीक्स के संस्थापक हैं। असांजे कई सरकारी एजेंसियों में हैकिंग के लिए जानें जाते है इसके साथ ही वे कई विवादों का विषय भी रहे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स को ख़ुफ़िया सामग्री लीक करने में उनकी मुख्य भूमिका रही।

उनका जन्म 3 जुलाई 1971 को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के टाउन्सविले में हुआ था। सिडनी जाने से पहले उन्होंने सेंट्रल क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी और मेलबर्न विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की, जहां वे हैकिंग में शामिल हो गए। वह एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है, लेकिन इक्वाडोर द्वारा राजनीतिक शरण दिए जाने के बाद से 2012 से इक्वाडोर के लंदन दूतावास में रहे थे।

बाद में इक्वाडोर द्वारा जूलियन असांजे की नागरिकता रोक दिए जाने के बाद उन्हें 11 अप्रैल, 2019 को लंदन अदालत में पेश न होने के कारण ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया और अब वो ब्रिटैन की जेल में बंद है।

6. अल्बर्ट गोंजालेज

अल्बर्ट गोंजालेज
अल्बर्ट गोंजालेज

अल्बर्ट गोंजालेज एक हैकर है जिसने टीजेएक्स कंपनी में हैक किया और क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी चुरा ली। उन्होंने हार्टलैंड पेमेंट सिस्टम को भी हैक किया और 130 मिलियन से अधिक क्रेडिट कार्ड नंबर चुराए। उन्हें खासतौर से TJX कंपनी में हैकिंग के लिए जाना जाता है जो की इतिहास में सबसे बड़ी चोरी थी।

अल्बर्ट को साल 2008 में गिरफ्तार किया गया था। और उसे अपने विभिन्न कंप्यूटर अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया तथा उसके अपराध के लिए उसे 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह एक दलील के कारण जल्दी बाहर निकल गया।

7. रॉबर्ट टप्पन मॉरिस

रॉबर्ट टप्पन मॉरिस
रॉबर्ट टप्पन मॉरिस

रॉबर्ट टप्पन मॉरिस एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और लेखक हैं। मॉरिस का जन्म न्यूयॉर्क शहर में हुआ था और उनका पालन-पोषण एक धनी परिवार में हुआ। उन्हें 1988 में मॉरिस वर्म बनाने के लिए जाना जाता है, जो व्यापक रूप से खतरनाक परिणाम वाले पहले कंप्यूटर वर्म्स में से एक था।

1988 में, कॉर्नेल विश्वविद्यालय में स्नातक छात्र रहते हुए, मॉरिस ने मॉरिस कंप्यूटर वर्म बनाया। ये वर्म सिस्टम के सभी उपयोगकर्ताओं को खुद की प्रतियां भेजने के लिए सेंडमेल के सॉफ्टवेयर में बफर ओवरफ्लो वल्नेरेबिलिटी का फायदा उठाकर वर्म ने यूज़नेट न्यूज़ग्रुप और मेलिंग सूचियों पर तेजी से खुद प्रतिया बनाते गया। इस कारनामे के कारण दुनिया भर में ARPANET और UUCPNET सेवाओं से जुड़े कई यूनिक्स-आधारित कंप्यूटर क्रैश हो गए।

8. मैक्स बटलर

मैक्स बटलर
मैक्स बटलर

मैक्स बटलर एक हैकर और कंप्यूटर प्रोग्रामर है जो बेनामी, लुल्ज़सेक और अन्य हैक्टिविस्ट समूहों के साथ जुड़ा हुआ था। बटलर का जन्म 1987 में यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। साल 2009 में बटलर ने एनोनिमस हैकिंग ग्रुप के साथ जुड़कर सारा पॉलिन के ईमेल अकाउंट को हैक कर लिया और ट्विटर पर उसका पासवर्ड प्रकाशित कर दिया। 2011 में वह लुल्ज़सेक के साथ शामिल हो गए, और इस हैकिंग टीम के हिस्से के रूप में काम करने लगे। ये विभिन्न हैकिंग टीम के साथ मिलकर सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट, फॉक्स ब्रॉडकास्टिंग कंपनी, पीबीएस किड्स स्प्राउट टीवी नेटवर्क, इंफ्रागार्ड अटलांटा चैप्टर, नाटो कंप्यूटर सिस्टम और अन्य संस्थानों को हैक करने में शामिल थे।

9. गैरी मैकिनॉन

गैरी मैकिनॉन
गैरी मैकिनॉन

गैरी मैकिनॉन इंटरनेट की दुनिया में ‘सोलो’ के नाम से प्रसिद्ध है और इन्हे दुनिया के सबसे बड़े मिलिट्री सिस्टम को हैक करने का अनुभव है। उसने महज 13 महीने काम करके अमेरिकी सेना और नासा के लगभग 97 कम्प्यूटरों में पूरी तरह से नियत्रण बना लिया था।

परन्तु अमेरिकी आधिकारिक जवाब के अनुसार उसने करीब 300 कम्प्यूटरों को नियत्रिंत कर बेहद जरुरी और सवेंदनशील फाइलों को मिटाया था। इनके हैकिंग के कारण अमेरिकी सरकार को लगभग 70 लाख डॉलर के नुकसान हुए है। अमेरिका में इन पर लगे आपराधिक मुकदमो के कारण ये तक़रीबन 15 सालो से मुकदमा लड़ रहे है।

10. एड्रियन लामो

एड्रियन लामो
एड्रियन लामो

एड्रियन लामो का बचपन बहुत गरीबी में बिता इसके पास रहने तक की सुविधा नहीं थी इसलिए इसे होमलेस हैकर भी कहा जाता है। ये अपने हैकिंग पब्लिक इंटरनेट कनेक्शन से ही करता था और बड़े बड़े कंपनियों की सिक्योरिटी को ब्रेक कर देता और कंपनियों को उनके सुरक्षा स्तर की जानकारी देकर सचेत करता। इन्होने मिक्रोसॉट और न्यूयोर्क टाइम्स जैसे बड़ी बड़ी कंपनियों के नेटवर्क सुरक्षा प्रणाली में सेंध लगाई।

कंपनियों ने इनके सुझाव को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया और उल्टा इन्हे ही अपराधी कहा गया। जिसके कारण इन्हे 65 हजार डॉलर का जुर्माना भी हुआ इसके अलावा 6 महीने के लिए हाउस अरेस्ट भी किया गया। बाद में आगे चलकर एड्रियन लामो एक पत्रकार बन गए और लोगो को हैकिंग से बचने, सुरक्षा, सुझाव और जानकारियां देने लगे।

FAQ

दुनिया का सबसे बड़ा हैकर कौन है

कुछ स्त्रोतों के अनुसार दुनिया का नंबर वन हैकर केविन मिटनिक को कहा जाता है। क्योकि इन्होने मात्र 14 साल की उम्र बड़ी बड़ी कंपनियों को हैक कर दिया था।

दुनिया में सबसे ज्यादा हैकर कौन से देश में है?

सबसे ज्यादा हैकर चीन देश में है। कहा जाता है की दुनिया में होने वाले हर 10 हैकिंग में से कम से कम एक के पीछे चीन का हैकर शामिल होता ही है।

Leave a Comment