दुनिया के दस सबसे महंगे फ़ोन, कीमत करोड़ो में

मोबाइल फ़ोन्स के बढ़ते प्रयोग के इस दौर में हर कोई चाहेगा की उसके पास एक अच्छी खासियतों वाला फ़ोन हो। अगर आपके पास मोबाइल फ़ोन्स खरीदने के लिए अच्छा बजट है तो आप जरूर एक महंगा फ़ोन खरीदना चाहेंगे। और बात करे महंगे फ़ोन की तो ज्यादातर आपके के मन में आईफोन का विचार आया होगा।

लेकिन क्या आप जानते है आईफोन से भी महंगे मोबाइल फ़ोन्स होते है। एप्पल आईफोन्स को तो आप लाख डेढ़ लाख तक खरीद सकते है। लेकिन कुछ ऐसे महंगे फ़ोन्स है जिनकी कीमते लाखो – करोडो रूपये तक की होती है।

मोबाइल के शौक़ीन अमीर लोग फ़ोन को केवल कॉल या दूसरी जरूरतों के लिए ही नहीं बल्कि अपने रुतबे के लिए भी इस्तेमाल करते है। इसी के चलते वे लोग महंगे से महंगा फ़ोन, सबसे महँगी घड़ियाँ और सबसे महँगी बाइक रखना पसंद करते है। तो चलिए जाने दुनिया के दस सबसे महंगे फ़ोन कौन कौनसा है।

Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond

Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond
Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond

Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond दुनिया में आज तक का सबसे महंगा फ़ोन है। इस फ़ोन को साल 2014 में Falcon Luxury कंपनी द्वारा एप्पल आईफोन 6 को कस्टमाइज्ड करके बनाया गया था। आज के समय में इसकी कीमत लगभग 48.5 मिलियन डॉलर है। जो की इंडियन करेंसी में लगभग 370 करोड़ रूपये है। परन्तु शरुवात में इसकी कीमत 110.5 मिलियन डॉलर था।

इस फ़ोन की बनावट 24 कैरट सोने और प्लैटिनम धातु की है साथ में इसके पीछे गुलाबी रंग का एक बड़ा हिरा लगा हुआ है। बात करे इस फ़ोन के तकनिकी खूबी की तो इस फ़ोन में हैक रोकथाम तकनीक का प्रयोग किया गया था ताकि इसके मालिक की जानकारी सुरक्षित रहे।

यह फ़ोन रोज गोल्ड और प्लैटिनम के साथ भी आता है। और इनके पीछे नारंगी और नीले रंग का हिरा लगाया गया है। इस फ़ोन के दूसरे और तीसरे प्रकारो के कीमत की बात करे तो ये क्रमशः 42.5 मिलियन तथा 32.5 मिलियन डॉलर है। जो की इसके iPhone 6 Pink Diamond से काफी कम है।

iPhone 6 Pink Diamond फ़ोन को लकर हमारे देश भारत में एक अपवाह यह है की एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी इस फ़ोन का इस्तमाल करती है। लेकिन यह केवल एक अपवाह मात्र है। इंडियाटुडे की एक रिपोर्ट की माने तो उनके पास इस तरह का कोई भी फ़ोन नहीं है।

कंपनी ने कुछ सालो पहले ही इसकी उत्पादन बंद कर दी है। हमने कम्पनी के ऑफिसियल वेबसाइट को भी देखने की कोशिश की। परन्तु वह भी अब बंद हो चुका है।

Stuart Hughes iPhone 4s Elite Gold

Stuart Hughes iPhone 4s Elite Gold
Stuart Hughes iPhone 4s Elite Gold

इस लिस्ट में दूसरे नंबर का आईफोन होने के साथ ही यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा फ़ोन भी है। जिसे Stuart Hughes कंपनी ने कस्टमाइज कर बनाया है। इस फ़ोन को महंगे रत्न, सोने तथा महंगे पत्थरो का इस्तेमाल कर सजाया है। iPhone 4s Elite Gold का दाम 9.4 मिलियन डॉलर है जो की लगभग 70 करोड़ भारतीय रूपये होते है।

बेशक iPhone 4s Elite Gold एक सुन्दर फ़ोन है। इस फ़ोन में एक 8.6 कैरट हिरे को इसका होम बटन बनाया गया है। यह फ़ोन एक अतिरिक्त 7.6 कैरट हिरे के साथ आता है ताकि फ़ोन का होम बटन कही गिर जाए तो इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फ़ोन के पीछे के भाग और एप्पल के लोगो को 24 कैरट सोने से बनाया है।

साथ ही इस फ़ोन को पांच सौ, 100 कैरट के हीरो से सजाया गया है। और इसके एप्पल के लोगो में ही 53 हिरे का इस्तेमाल किया गया है। iPhone 4s Elite Gold इतना महंगा तो है ही साथ यह जिस बॉक्स में आता है वह भी कोई मामूली बॉक्स नहीं है। इसका बक्से को प्लैटिनम धातु का बनाया गया है जिसे टी रेक्स डायनासौर के असली हड्डी के टुकड़ो को चिकना कर सजाया गया है।

Stuart Hughes iPhone 4 Diamond Rose Edition

Stuart Hughes iPhone 4 Diamond Rose Edition
Stuart Hughes iPhone 4 Diamond Rose Edition

इस दुनिया में तीसरा सबसे महंगा फ़ोन भी एक आईफोन ही है। आज तक iPhone 4 Diamond Rose संस्करण के केवल दो ही फ़ोन्स बनाये गए है। और इसके मालिकों के लिए इन दोनों फ़ोन्स को पूरी तरह से कस्टमाइज किया गया था।

इस फ़ोन के होम बटन को एक 7.4 कैरट हिरे का बनाया गया है। iPhone 4s Elite Gold सस्करण के जैसे ही इसके लोगो में 53 हिरे लगाया गया है। यह रोज गोल्ड का बना है और इसमें भी पांच सौ , 100 कैरट के हीरों का इस्तेमाल किया गया है। यह एक शाही गुलाबी रंग के एक ही ग्रेनाइट से बने बक्से के साथ आता है जिसका वजन 7 किलो है। इस बक्से के अंदरूनी भाग को जिसके अंदर भाग में लेदर का प्रयोग किया गया है।

Goldstriker iPhone 3GS Supreme

Goldstriker iPhone 3GS Supreme
Goldstriker iPhone 3GS Supreme

Goldstriker iPhone 3GS Supreme की कीमत 3.2 मिलियन डॉलर है। अगर इसे भारतीय रुपये में बदले तो यह करीब 24 करोड़ रूपये होंगे। इस फ़ोन को भी Stuart Hughes कंपनी ने ही कस्टमाइज किया है।

iPhone 3GS Supreme का होम बटन एक 7.1 कैरट हिरे का है। और इस फ़ोन को बनाने के लिए 271 ग्राम 22 कैरट सोने का प्रयोग किया गया है। दूसरे महंगे फ़ोन्स की तरह इसके किनारो में 136 हिरे लगाए गए है। इस फ़ोन की पैकिंग iPhone 4 Diamond Rose की तरह ही ग्रेनाइट से बना है।

iPhone 3G Kings Button

iPhone 3G Kings Button
iPhone 3G Kings Button

दुनिया के 5 शीर्ष के महंगे फ़ोन्स आईफोन ही है। iPhone 3G Kings Button के डिज़ाइन को ऑस्ट्रिया देश के डिज़ाइनर पीटर एलिसन ने तैयार किया था। इसका फ़ोन का दाम 2.5 मिलियन डॉलर है यानी लगभग 18 करोड़ भारतीय रूपये। इस फ़ोन को बनाने के लिए 38 हिरे और 18 कैरट के पिले, रोज, और सफ़ेद सोने का प्रयोग किया गया है। और इसके होम बटन के रूप में एक 6.6 कैरट हिरे को लगाया गया है।

Diamond Crypto Smartphone

Diamond Crypto Smartphone
Diamond Crypto Smartphone

9.7 करोड़ की कीमत के साथ Diamond Crypto ने दुनिया के 10 सबसे महंगे फ़ोन्स की सूचि में छठवे नंबर पे अपनी जगह बनाई है। इस फ़ोन को एक रशियन कंपनी JSC Ancort ने ऑस्ट्रिया के डिज़ाइनर पीटर एलिसन के साथ मिलकर बनाया था। और एक लक्ज़री फ़ोन होने के साथ ही यह उपयोगकर्ता की गोपनीयता के लिए एन्क्रिप्शन तकनीक वाले सॉफ्टवर्स के साथ आता है।

Diamond Crypto की बॉडी प्लैटिनम की बनी है। इसके होम बटन और लोगो के लिए रोज गोल्ड का इस्तेमाल हुआ है। इस फ़ोन को सजाने के लिए इसमें 50 हिरे का प्रयोग किया गया है जिसमे से 10 नीले रंग के हिरे है। इन नीले हीरो को फ़ोन के किनारो में पांच पांच की संख्या में लगाया गया है। फ़ोन के बगलो में लकड़ी का भी प्रयोग हुआ है।

Goldvish Le Million

Goldvish Le Million
Goldvish Le Million

दुनिया के सबसे महंगे फ़ोन्स में से एक Goldvish Le Million की कीमत 7.5 करोड़ रूपये है। इसे एक स्वीडिश कंपनी Goldvish द्वारा बनाया गया है। इस फ़ोन के लांच के समय गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में Goldvish Le Million को दुनिया के सबसे महंगे फ़ोन के रूप में दर्ज किया था।

कंपनी ने अब तक Goldvish Le Million संस्करण के केवल तीन ही फ़ोन बनाये है। यह फ़ोन 18 कैरट वाइट गोल्ड से बना है और इसमें एक लाख बिस हजार, 120 कैरट के हिरे लगाए गए है। और इसकी स्क्रीन बहुत ही मजबूत Sapphire Glass से बना है।

Gresso Luxor Las Vegas Jackpot

Gresso Luxor Las Vegas Jackpot
Gresso Luxor Las Vegas Jackpot

Gresso Luxor Las Vegas Jackpot फ़ोन का रेट 7.1 करोड़ है और इसे Gresso कंपनी ने बनाया है जो की दुनिया में अपने लक्ज़री एक्सेसरीज के लिए काफी मशहूर है। एक सिमित संस्करण होने की वजह से इसके केवल तीन फ़ोन ही बनाये गए है।

इस फ़ोन को बनाने में 180 ग्राम सोने और 45.5 कैरट के हीरों के उपयोग किया गया है। साथ ही साथ इसके पीछे में 200 एज्ड की गई कीमती अफ्रीकन लकड़ी का भी प्रयोग हुआ है। इस फ़ोन के सभी बटन नीलम रत्न से बने है जिन्हे पॉलिश कर सजाया गया है। जिसमे 32 कैरट वजनी नीलम रत्न का प्रयोग किया गया है।

Goldvish Revolution

Goldvish Revolution
Goldvish Revolution

इस सूचि में नौवे पायदान पर है Goldvish कंपनी द्वारा बनाया गया Goldvish Revolution जिसकी कीमत लगभग 3.6 करोड़ रूपये है।

इसके बनावट को देखे तो यह दुसरो से काफी अलग है। इस फ़ोन की एक और खास बात यह है की इसमें निचे की ओर Fredric Jouvenot कंपनी की बनाई गए अलग की जा सकने वाली एनालॉग घड़ी भी है। इस फ़ोन को बनाने में गुलाबी और सफ़ेद सोने के साथ लेदर का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके स्क्रीन के जगह में sapphire glass लगाया गया है।

Vertu Signature Cobra

Vertu Signature Cobra
Vertu Signature Cobra

दुनिया के दस सबसे महंगी फ़ोन्स की सूचि में सबसे कम दाम वाला Vertu Signature Cobra एक बेहद सुन्दर फ़ोन है, इसका रेट करीब 2.3 करोड़ रूपये है। इसे Vertu कंपनी द्वारा बनाया गया है जो की अपने लक्ज़री उत्पादों के लिए काफी लोकप्रिय है।

इस फ़ोन में लगा कोबरा जो फ़ोन को जकड़े हुए प्रतीत होता है। इस फ़ोन को और भी आकर्षक बनता है। इस फ़ोन में लगे कोबरा मात्र को ही सोने और 439 माणिक रत्न तथा दो पन्ना रत्न लगाकर बनाया गया है। इसके साथ ही फ़ोन के ज्यादातर हिस्सों में सोने का इस्तेमाल हुआ है।

FAQ

दुनिया का सबसे महंगा फोन का नाम क्या है?

दुनिया में आज तक का सबसे महंगा फ़ोन Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond है। इसे साल 2014 में Falcon Luxury कंपनी द्वारा एप्पल आईफोन 6 को कस्टमाइज्ड करके बनाया गया था। वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 380 करोड़ रूपये है।

नीता अंबानी के पास कौन सा फोन है?

इंटरनेट पर कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक नीता अम्बानी iPhone 6 Pink Diamond इस्तेमाल करती है। इस फ़ोन की कीमत भारतीय रूपये में लगभग 380 करोड़ रूपये है। लेकिन ये अफवाह भी हो सकता है क्योकि इंटरनेट पर इसका कोई भी पुख्ता सबुत मौजूद नहीं है।

आईफोन 6 पिंक डायमंड की कीमत कितनी है?

Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond की कीमत लगभग 48.5 मिलियन डॉलर है। जो की इंडियन करेंसी में लगभग 370 करोड़ रूपये है। परन्तु शरुवात में इसकी कीमत 110.5 मिलियन डॉलर था।

Leave a Comment