Linkedin क्या है? लिंक्डइन के 20 रोचक तथ्य

लिंक्डइन 2003 में शुरू की गई व्यवसाय और रोजगार को केंद्रित करने वाला सोशल नेटवर्किंग सेवा है। इस प्लेटफार्म में 200 से अधिक देशों में 900 मिलियन से अधिक यूजर इसे 24 अलग अलग भाषाओं में इस्तेमाल करते है, जिसके चलते यह दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क में से एक है।

लिंक्डइन कंपनी की स्थापना साल 2002 के दिसंबर महीने में रीड हॉफमैन के साथ PayPal और Socialnet.com से जुड़े सह-संस्थापकों, जीन-ल्यूक वैलेंट, कॉन्स्टेंटिन गेरिक, एरिक ली और एलन ब्लू द्वारा की गई थी। कंपनी को बनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के पेशेवरों (professionals) को जोड़कर उन्हें सफल बनाने का था।

आगे चलकर साल 2016 में लिंक्डइन को माइक्रोसॉफ्ट ने तक़रीबन 26.2 अरब डॉलर में खरीदा था, जो की तकनीकी इतिहास के सबसे बड़े अधिग्रहणों में से एक है।

Linkedin कैसे काम करता है?

लिंक्डइन पर, यूजर अपने कार्य अनुभव, शिक्षा, कौशल और उपलब्धियों की जानकारी के एक पेशेवर प्रोफ़ाइल बना सकते हैं। इसके साथ साथ यूजर अपने सहकर्मियों, पूर्व सहपाठियों, ग्राहकों और काम देनेवालों (employers) के साथ जुड़ और नेटवर्क बना सकते हैं।

दूसरे सोशल नेटवर्क की तरह, लिंक्डइन उपयोगकर्ताओं को उन कंपनियों, समूहों और व्यक्तियों को फॉलो करने की भी सुविधा देता है जिनके नवीनतम पोस्ट पर अपडेट रहने की रुचि रखते हैं।

लिंक्डइन उपयोगकर्ताओं को फ्रेंड्स, कनेक्शन, नौकरियों, कंपनियों और समूहों के माध्यम से पेशेवर अवसर पाने में मदद करता है। उपयोगकर्ता सीधे लिंक्डइन पर नौकरियों के लिए खोज और आवेदन भी कर सकते हैं। कंपनियां और रिक्रूटर्स लिंक्डइन का उपयोग केवल रिज्यूमे देखने के लिए नहीं करते बल्कि वे उम्मीदवारों को खोजने और उनका मूल्यांकन करने के लिए करते हैं।

Linkedin के बारे में 20 रोचक तथ्य

  1. लिंक्डइन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल अमेरिका में किया जाता है।
  2. अमेरिका के बाद भारत में लिंक्डइन का दूसरा सबसे बड़ा यूजरबेस है
  3. 20,000 से अधिक अमेरिकी कंपनियों के रिक्रूटर्स इस साइट का उपयोग करते हैं
  4. लाखों नौकरियां हर महीने पोस्ट की जाती हैं
  5. मोबाइल में लिंक्डइन का उपयोग ज्यादा नहीं किया जाता है
  6. LinkedIn पर वर्तमान में 930 मिलियन से भी अधिक उपयोगकर्ता हैं
  7. लिंक्डइन में 200 देशों के उपयोगकर्ता हैं।
  8. हर 7 दिनों में 61 मिलियन से भी अधिक उपयोगकर्ता लिंक्डइन के माध्यम से नौकरियों की तलाश करते हैं
  9. लिंक्डइन सबसे पुराना लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।
  10. लिंक्डइन में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली संस्था गूगल है
  11. लिंक्डइन पर बिल गेट्स के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं
  12. सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला लिंक्डइन हैशटैग #India
  13. LinkedIn 16.2% डेली एक्टिव यूजर हैं
  14. 58 मिलियन से अधिक कंपनियां लिंक्डइन पर उपलब्ध हैं
  15. लिंक्डइन पर लगभग 129 हजार स्कूल सूचीबद्ध हैं
  16. लिंक्डइन में महिला की तुलना में अधिक पुरुष उपयोगकर्ता हैं
  17. लिंक्डइन के अधिकांश उपयोगकर्ता 25 से 34 वर्ष के बीच के हैं।
  18. लिंक्डइन पर हर सेकंड 101 नौकरी खोजने वाले आवेदन जमा करते हैं
  19. लिंक्डइन के माध्यम से हर मिनट 8 लोगों को काम पर रखा जाता है
  20. लिंक्डइन का वार्षिक राजस्व $8 बिलियन से भी अधिक है

Leave a Comment