लॉजिक गेट क्या है? और इसके प्रकार

Logic Gates डिजिटल प्रोग्रामिंग और कंप्यूटिंग की नींव हैं। इसलिए कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझने के लिए डिजिटल लॉजिक गेट्स, लॉजिक गेट्स के प्रकार और इनके विभिन्न कार्यों को जानना अति आवश्यक है। तो आइये लॉजिक गेट्स के बारे में जानें!

लॉजिक गेट क्या है?

यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल सर्किट है जो कि ट्रांजिस्टर और डायोड से बना होता है, कंप्यूटर के सभी सर्किट लॉजिक गेट से ही बने होते हैं। किसी भी डिजिटल डिवाइस में डिजिटल सिग्नल पास करने के लिए लॉजिक गेट्स का इस्तेमाल किया जाता है।

Logic Gate एक या एक से अधिक इनपुट लेता है और केवल एक आउटपुट प्रदान करता है, इसमें एक Truth Table होता है जो बताता है कि इनपुट की विभिन्न संभावनाओं के लिए लॉजिक गेट का आउटपुट क्या होगा।

लॉजिक गेट के प्रकार

Logic Gates मुख्य रूप से 5 प्रकार के होते हैं एवं प्रत्येक लॉजिक गेट को एक विशेष चिन्ह द्वारा दर्शाया जाता है।

  1. OR Gate
  2. AND Gate
  3. NOT Gate
  4. NANA Gate
  5. NOR Gate

आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

OR Gate

OR Gate का प्रयोग जोड़ (+) के लिए किया जाता है, इसमें कोई भी इनपुट 1 होने पर आउटपुट 1 होता है तथा आउटपुट 0 तभी होता है जब सभी इनपुट 0 हो। इसे निरूपित (Represent) करने के लिए ‘+’ चिन्ह या ‘OR’ ऑपरेटर का प्रयोग किया जाता है। इसे Logical Addition कहते हैं।

Diagram and Symbol of OR Gate

Diagram and Symbol of OR Gate
Diagram and Symbol of OR Gate

Truth Table of OR Gate

ABC
000
011
101
111
Truth Table of OR Gate

AND Gate

AND Gate का प्रयोग गुणा (.) के लिए किया जाता है, इसमें आउटपुट 1 तभी होता है जब सभी इनपटु 1 हो तथा किसी भी इनपुट के 0 होने पर आउटपुट 0 होता है। इसे निरूपित करने के लिए ‘*’ चिन्ह या ‘AND’ ऑपरेटर का प्रयोग किया जाता है। इसे Logical Multiplication कहते हैं।

Diagram and Symbol of AND Gate

Diagram and Symbol of AND Gate
Diagram and Symbol of AND Gate

Truth Table of AND Gate

ABC
010
010
100
111
Truth Table of AND Gate

NOT Gate

NOT Gate इनपुट के विपरीत आउटपुट देता है, यह इनपुट 1 होने पर आउटपुट 0 तथा इनपुट 0 होने पर आउटपुट 1 देता है। इसे निरूपित करने के लिए ‘-‘ चिन्ह या ‘NOT’ ऑपरेटर का प्रयोग किया जाता है। इसे Inverter और Complement आपरेशन भी कहते हैं।

Diagram and Symbol of NOT Gate

Diagram and Symbol of NOT Gate
Diagram and Symbol of NOT Gate

Truth Table of NOT Gate

InputOutput
AĀ
10
01
Truth Table of NOT Gate

NAND Gate

यह एक Complementary AND Gate है जो AND Gate और NOT Gate का कॉम्बिनेशन है। इसमें किसी भी इनपुट के 0 होने पर आउटपुट 1 होता है तथा आउटपुट 0 तभी होता है जब सभी इनपुट 1 हो। इसे निरूपित करने के लिए ‘upper arrow’ चिन्ह या ‘NAND’ ऑपरेटर का प्रयोग किया जाता है।

Diagram and Symbol of NAND Gate

Diagram and Symbol of NAND Gate
Diagram and Symbol of NAND Gate

Truth Table of NAND Gate

ABC
001
011
101
110
Truth Table of NAND Gate

NOR Gate

यह एक Complementary OR Gate हैजो OR Gate और NOT Gate का कॉम्बिनेशन है। इसमें आउटपुट 1 तभी होता है जब सभी इनपुट 0 हो तथा किसी भी इनपुट के 1 होने पर आउटपुट 0 होता है। इसे निरूपित करने के लिए ‘Lower arrow’ चिन्ह या ‘NOR’ ऑपरेटर का प्रयोग कि या जाता है।

Diagram and Symbol of NOR Gate

Diagram and Symbol of NOR Gate
Diagram and Symbol of NOR Gate

Truth Table of NOR Gate

ABC
001
010
100
110
Truth Table of NOR Gate

FAQ

किस Logic Gate को यूनिवर्सल गेट कहतेहैं?

NAND Gate और NOR Gate को यूनिवर्सल गेट कहतेहैं।

कौन सा Logic Gate AND Gate और NOT Gate का कॉम्बिनेशन है?

NAND Gate, Logic Gate AND Gate और NOT Gate का कॉम्बिनेशन है।

निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख (Logic Gate क्या है? – What is Logic Gate in hindi) जरूर पसंद आया होगा।

अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।

Leave a Comment