Mesh Topology क्या है? इसके Advantages और Disadvantages

नेटवर्क, उपकरणों और सूचनाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तेज और सुरक्षित संचार के लिए नेटवर्क आर्किटेक्चर विकसित किये गए हैं। ऐसी ही एक नेटवर्क आर्किटेक्चर मेष टोपोलॉजी है। इस लेख में, हम जानेंगे की मेष टोपोलॉजी क्या है, यह कैसे काम करता है, और इसके लाभ और चुनौतियां क्या हैं।

What is Mesh Topology in Hindi – मेष टोपोलॉजी क्या है?

Mesh Topology एक प्रकार की नेटवर्क टोपोलॉजी है जिसका उपयोग Computer Networking में किया जाता है। इस टोपोलॉजी में प्रत्येक कंप्यूटर अन्य सभी कंप्यूटरों से जुड़े होते है, अर्थात इसमें सभी कंप्यूटर एक दूसरे से direct जुड़े रहते हैं, इसलिए इसे Completely Connected Network या Point to Point Network भी कहा जाता है।

इस नेटवर्क टोपोलॉजी मे जिस प्रकार से सभी कंप्यूटर एक दूसरे से जोड़े रहते है, उससे यह एक जाल (web) की आकृति बनाता है, जिससे सभी कंप्यूटर आपस में data distribute कर पाते है और इसलिए इसे Mesh Topology कहा जाता है। इस टोपोलॉजी में प्रत्येक कंप्यूटर डेटा के आदान-प्रदान का निर्णय स्वयं लेता है।

Mesh Topology मे कोई भी कंप्यूटर किसी अन्य कंप्यूटर को direct डेटा भेज सकता है, इसलिए इसमें प्रत्येक कंप्यूटर एक दूसरे से Direct Communicate कर सकता है। इस नेटवर्क टोपोलॉजी का उपयोग आमतौर पर डिवाइस और क्लाइंट के बीच डेटा को आसानी से Route करने के लिए किया जाता है।

Diagram of Mesh Topology – मेष टोपोलॉजी का चित्र

Diagram of Mesh Topology - मेष टोपोलॉजी का चित्र
Diagram of Mesh Topology – मेष टोपोलॉजी का चित्र

Types of Mesh Topology – मेष टोपोलॉजी के प्रकार

Mesh Topology दो प्रकार की होती है – Full Mesh और Partial Mesh.

  1. Full Mesh (Fully connected) – इस प्रकार की टोपोलॉजी में, नेटवर्क में प्रत्येक डिवाइस हर दूसरे डिवाइस से सीधे जुड़ा होता है।
  2. Partial Mesh (Partially connected) – इस प्रकार की टोपोलॉजी में सभी डिवाइस को आपस में एक दूसरे के साथ कनेक्ट होने की आवश्यकता नहीं होती है।

Advantages of Mesh Topology – मेष टोपोलॉजी के फायदे

Mesh Topology के कुछ प्रमुख फायदे निम्नलिखित हैं –

  1. इसमें यदि एक डिवाइस विफल हो जाता है तो पूरा नेटवर्क प्रभावित नहीं होता है।
  2. इसमें डाटा ट्रांसफर की गति तेज होती है।
  3. यह हाई ट्रैफिक को मैनेज करने में सक्षम है।
  4. यह टोपोलॉजी विश्वसनीय और सुरक्षित है।
  5. हब या नियंत्रित कंप्यूटर पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।
  6. इसमें समस्या का निवारण करना आसान है।

Features of Mesh Topology – मेष टोपोलॉजी की विशेषताएं

Mesh Topology की कुछ विशेषताएं –

  1. Easy to manage High Traffic.
  2. High data transfer rate.
  3. Easy to add new nodes.
  4. No additional router is required.
  5. No centralized server.
  6. High privacy and security.
  7. No single point of failure.

Uses of Mesh Topology – मेष टोपोलॉजी के उपयोग

Mesh Topology का उपयोग कई क्षेत्रों में किया जाता है, जैसे –

  1. Wide Area Networks (WANs)
  2. Local area networks (LANs)
  3. Wireless networks
  4. Home automation systems
  5. Smart HVAC control
  6. Smart buildings
  7. Home networks
  8. Smart homes

Example of Mesh Topology – मेष टोपोलॉजी के उदाहरण

A, B, C, D और E पांच डिवाइस हैं, और वे एक जाल टोपोलॉजी में आपस में जुड़े हुए हैं –

Example of Mesh Topology - मेष टोपोलॉजी के उदाहरण
Example of Mesh Topology – मेष टोपोलॉजी के उदाहरण

डिवाइस A, डिवाइस B, C, D और E से जुड़ा है।

डिवाइस B, डिवाइस A, C, D और E से जुड़ा है।

डिवाइस C, डिवाइस A, B, D और E से जुड़ा है।

डिवाइस D, डिवाइस A, B, C और E से जुड़ा है।

डिवाइस E, डिवाइस A , B, C और D से जुड़ा है।

इस प्रकार Mesh Topology में सभी डिवाइस एक दूसरे से जुड़े रहते हैं।

Disadvantages of Mesh Topology – मेष टोपोलॉजी के नुकसान

  1. Installation – Mesh topology को इंस्टाल करना मुश्किल है।
  2. Maintenance – Mesh topology का Maintenance महंगा है।
  3. Time – Mesh topology को बनने में काफी समय लगता है।
  4. Bandwidth – इसमें bandwidth सम्बंधित समस्याएं आती हैं।
  5. Cost – Mesh topology अन्य नेटवर्क टोपोलॉजी की तुलना में अधिक महंगी है।

Difference Between Star & Mesh Topology – स्टार और मेष टोपोलॉजी में अंतर

AspectStar TopologyMesh Topology
Network StructureCentralizedDecentralized
RedundancyLimited (Dependent on central hub)High (Multiple direct connections)
ScalabilityEasy to scaleComplex and costly to scale
Difference Between Star & Mesh Topology – स्टार और मेष टोपोलॉजी में अंतर

FAQs

Mesh Topology की परिभाषा क्या है?

Mesh Topology एक प्रकार की नेटवर्क टोपोलॉजी है जिसका उपयोग Computer Networking में किया जाता है। इस टोपोलॉजी में प्रत्येक कंप्यूटर अन्य सभी कंप्यूटरों से जुड़े होते है, अर्थात इसमें सभी कंप्यूटर एक दूसरे से direct जुड़े रहते हैं।

Mesh Topology कितने प्रकार की होती है?

Mesh Topology दो प्रकार की होती है – Full Mesh और Partial Mesh.

निवेदन

उम्मीद है कि आपको यह लेख (मेष टोपोलॉजी क्या है? – What is Mesh Topology in Computer Network in Hindi) जरूर पसंद आया होगा।

अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।

Leave a Comment