गूगल बार्ड क्या है? कैसे इस्तेमाल करें?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधुनिक प्रौद्योगिकी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस लेख में हम, गूगल द्वारा विकसित बार्ड के बारे में जानेंगे। तो, आइये जानते है की गूगल बार्ड क्या है, इसकी उत्पत्ति, कार्यक्षमताओं, अनुप्रयोगों और हमारे डिजिटल दुनिया के विभिन्न पहलुओं पर इसके प्रभाव क्या है।

Google Bard क्या है?

गूगल बार्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित एक चैटबॉट टूल है। इसे Google सर्च के साथ भी एकीकृत किया गया है ताकि यूजर गूगल पर अपने प्रश्नों का सटीक और विस्तृत उत्तर प्राप्त कर सकें। Google सर्च में एकीकृत करने के अलावा, बार्ड को विभिन्न अनुप्रयोगों में भी एकीकृत किया जा सकता है ताकि यूजर के सवालों के मानव जैसी प्रतिक्रियाएं प्राप्त की जा सकें।

बार्ड को मानव वार्तालाप को सिमुलेट करने यानी मानव जैसी प्रतिक्रियाएं प्राप्त करने के लिए नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और मशीन लर्निंग का उपयोग किया गया है। यह ChatGPT के जैसा है, लेकिन यह Google सेवाओं और वेब से भी जानकारी ले सकता है।

बार्ड का क्या अर्थ है?

बार्ड” शब्द स्कॉटिश गेलिक भाषा से आया है, जो की असल में सेल्टिक कल्चर के प्रोटो-सेल्टिक भाषा के बार्डोस शब्द से निकला है, जिसका अर्थ है “कवि-गायक, कहानीकार, संगीतकार, इतिहासकार”।

Google Bard कैसे काम करता है?

AI आधारित बार्ड चैटबॉट का शुरुवाती संस्करण LaMDA (Language Models for Dialog Applications) मॉडल पर आधारित था, लेकिन अब यह गूगल के सबसे उन्नत PaLM 2, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर कार्य करता है।

बार्ड के लैंग्वेज मॉडल को 750GB से अधिक पब्लिक डेटासेट से 1.56 ट्रिलियन शब्दों और 137 बिलियन पैरामीटर्स का उपयोग करके प्री-ट्रेंड किया गया है। इसे ट्रेंड करने में यूजर-जनरेटेड सामग्री, वेब, पुस्तकें, क्वेरी, अनुवाद और अन्य स्रोत के डेटा शामिल है।

बार्ड कोड कर सकता है, गणित की समस्याओं का जवाब दे सकता है, और लिखने में भी मदद कर सकता है। यह वेब से जानकारी प्राप्त करने और मल्टीमॉडल सर्च के लिए Google के LAMDA और PaLM 2 LLM का उपयोग करता है।

बार्ड का इस्तेमाल कैसे करें?

bard.google.com पर जाकर अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करके आप सीधे बार्ड चैटबॉट में चैट करना शुरू कर सकते हैं। हालाँकि भविष्य में गूगल बार्ड को इस्तेमाल करने के तरीके को बदल सकता है, लेकिन अभी तक कंपनी द्वारा इस सबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Google बार्ड को कब जारी किया गया था?

गूगल बार्ड की घोषणा आधिकारिक तौर पर 8 फरवरी, 2023 को किया गया था। लेकिन बार्ड चैटबॉट के लिए वेटलिस्ट, इसकी घोषणा के लगभग एक महीने बाद, 21 मार्च, 2023 को खोली गई।

Google Bard का उपयोग कौन कर सकता है?

बार्ड 46 भाषाओं के सपोर्ट के साथ 230 से अधिक देशों में उपलब्ध है। इसका उपयोग गूगल अकाउंट वाला 18 या उससे अधिक आयु का कोई भी यूजर कर सकता है। वर्तमान में बार्ड का उपयोग करने वालों की कुल संख्या 142 मिलियन है। 6 मिनट 32 सेकंड औसत विज़िट अवधि के साथ Google बार्ड की बाउंस रेट 55.10% है।

क्या Google बार्ड में रिवर्स इमेज सर्च कर सकते हैं?

गूगल के जुलाई 2023 में जारी की गई अपडेट में बार्ड में मल्टीमॉडल सर्च एकीकृत किया है, ताकि यूजर चैटबॉट का इस्तेमाल टेक्स्ट इनपुट देने के साथ साथ चित्रों का भी प्रयोग कर सकें।

बार्ड की सीमाएं क्या हैं?

बार्ड चैटबॉट, गूगल के उन्नत क्षमताओं वाले प्रभावशाली लैंग्वेज मॉडल, PaLM 2 LLM द्वारा संचालित, होती है, लेकिन इसकी सीमाएं हैं।

  • वास्तविक समय की जानकारी की कमी: बार्ड चैटबॉट के पास वास्तविक समय के डेटा या अपडेट तक पहुंच नहीं है। यह पहले से मौजूद डेटासेट पर प्रशिक्षित है और इसमें वर्तमान घटनाओं या ब्रेकिंग न्यूज पर जानकारी प्रदान करने की क्षमता नहीं है।
  • संदर्भ को पूरी तरह से समझने में असमर्थता: हालाँकि बार्ड चैटबॉट स्पस्ट प्रतिक्रियाएं उत्पन्न कर सकता है, लेकिन यह कभी-कभी इनपुट के संदर्भ को समझने में संघर्ष कर सकता है। यह हमेशा बारीक या जटिल प्रश्नों को समझ नहीं सकता है इसलिए हमेशा सटीक प्रतिक्रियाएं प्रदान नहीं कर सकता है।
  • गलत या भ्रामक उत्तर: बार्ड चैटबॉट प्रशिक्षण डेटा में पैटर्न और उदाहरणों के आधार पर प्रतिक्रियाएं उत्पन्न करता है। हालांकि इसका उद्देश्य सटीक जानकारी प्रदान करना है, लेकिन यह भी संभावना होती है कि यह गलत या भ्रामक उत्तर उत्पन्न कर सकता है।
  • सहानुभूति और मानवीय भावनाओं की कमी: बार्ड चैटबॉट, एक एआई मॉडल होने की वजह से, यह भावनाओं को नहीं समझता है या यूजर के प्रश्नों का सहानुभूतिपूर्वक जवाब नहीं देता है। यह बस सीखे गए पैटर्न के आधार पर प्रतिक्रियाएं उत्पन्न करता है।
  • संवेदनशील या गोपनीय जानकारी को संभालने की अक्षमता: संवेदनशील या गोपनीय जानकारी को संभालने के लिए बार्ड चैटबॉट पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

क्या Bard मुफ्त है?

वर्तमान में आम नागरिकों के लिए गूगल बार्ड पूरी तरह से मुफ्त है, और हो सके तो भविष्य में भी यह मुफ्त ही रहेगा, क्योकि कंपनी इसे गूगल सर्च में एकीकृत किया जा रहा है। वैसे कंपनी ने अभी तक शुल्क लेने से सम्बंधित कोई भी घोषणा नहीं की है, लेकिन जैसा की हम जानते है, गूगल अपनी अधिकतर सेवाओं के लिए कभी कोई शुल्क नहीं लेता है।

बार्ड किन भाषाओं में उपलब्ध है?

इस लेख को लिखते समय गूगल बार्ड कुल 46 अलग अलग भाषाओँ में उपलब्ध है। बार्ड सपोर्टेड पूरी भाषाओँ की सूची है : – ऐरबिक, बेंगाली, बुलगरियाँ, चाइनीज, क्रोएशियन, चेक, डेनिश, डच, इंग्लिश, एस्टोनियन, फारसी, फिनिश, फ़ैन्च, जर्मन, ग्रीक, गुजराती, हीब्रू, हिन्दी, हंगेरियन, इंडोनेशियाई, इटैलियन, जैपनीज़, कन्नाडा, कोरेयन, लातवियन, लिथुआनियन, मलयालम, मराठी, नोरवेगीयन, पॉलिश, पोरतुगुएसे, रोमानियन, रशियन, सर्बियन, स्लोवाक, स्लोवेनियन, स्पैनिश, स्वाहिली, स्वेदिश, तमिल, तेलुगू, थाई, तुरकीश, यूक्रेनियन, उर्दू और वियतनामी ।

निष्कर्ष

Google Bard Google द्वारा विकसित एक एक्सपेरिमेंटल कन्वर्सेशनल AI चैट सर्विस है। यह बिलकुल ChatGPT के जैसा ही है, लेकिन इनमें सबसे मुख्य अंतर यह है यह गूगल की सेवाओं से भी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

Leave a Comment