ChatGPT क्या है और यह कैसे काम करता है?

हर क्षेत्र में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का प्रभाव बढ़ते जा रहा है, जिसके चलते AI में बहुत तेजी से विकास हो रहा है। AI के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते ही गूगल ने भी गूगल बार्ड विकसित किया है। ऐसे ही ChatGPT एक ऐसा इनोवेशन है जो हमारे तकनीक के साथ इंटरैक्ट करने के तरीको को पूरी तरह से बदल सकता है। इस आधुनिक कन्वर्सेशनल AI मॉडल को OpenAI कंपनी ने विकसित किया है।

यह अपने इंसानो के तरह प्रतिक्रिया देने की खूबियों की वजह से काफी चर्चित हुआ है। और यह बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है क्योकि इसमें शुरुवाती पांच दिनों में ही 10 लाख से भी अधिक मेंबर जुड़ गए।

10 लाख मेंबर पूरा करने में फेसबुक को 10 महीने, नेटफ्लिक्स को 3.5 साल लगे और इंस्टाग्राम को 2.5 महीने का समय लगा। जैसे टेक्स्ट बनाना, प्रश्नो के उत्तर देना, सुझाव देना, इत्यादि। इस लेख में, हम जानेंगे की Chat GPT क्या हैं, इसकी क्षमताओं, अनुप्रयोगों और विभिन्न उद्योगों पर इसके प्रभाव क्या हैं।

ChatGPT क्या है?

ChatGPT (चैटजीपीटी) एक प्रकार का AI लैंग्वेज मॉडल है जो विशेष रूप से चैट के माध्यम से इंसानो जैसे टेक्स्ट उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे OpenAI द्वारा विकसित किया गया है और इसका उपयोग चैटबॉट्स, वर्चुअल असिस्टेंट, कंटेंट जनरेशन सहित कई अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है।

उदहारण के लिए यदि आप इससे give me a recipe for chili पूछोगे तो उससे जुड़े जवाब बिलकुल सामान्य भाषा और आसान शब्दों में इंसान की तरह ही आपके सामने होंगे। आप chat.openai.com पर Chat GPT का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ChatGPT का full form क्या है?

ChatGPT दो शब्दों से मिलकर बना है Chat और GPT, जिसमें चैट का मतलब बातचीत बातचीत करना होता है और GPT का अर्थ है Generative Pre-trained Transformer यानी की चैट के जरिये पहले से ट्रेन्ड मशीन आपकी बात सुनकर उसका जवाब जनरेट करके उसे आपकी भाषा में आपको जवाब देती है।

अर्थात इसमें बहुत बड़ी मात्रा में टेक्स्ट देता मजूद है जिसके आधार पर एक निश्चित क्रम में जवाब तैयार होते हैं।

Chat GPT कब रिलीज़ किया गया था?

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस क्षेत्र की जानी मानी कंपनी OpenAI ने ChatGPT को आधिकारिक तौर पर 30 नवंबर 2022 को लांच किया था। इस कंपनी के संस्थापक का नाम है सैम अल्टमैन।

शुरुवात में ChatGP लांच करने के दौरान इसे रीसर्च प्रीव्यू के रूप में जारी किया गया था, इसके बावजूद यह आज भी उपलब्ध है। और अब तक इसे आम लोगों की पहुँच से दूर करने को प्लान नहीं बताया गया है।

Chat GPT में नै सुविधाएँ और कमियों को दूर करने के लिए अपडेट होते रहते है। और इसे लेख को लिखते समय सबसे आंखिरी बार Chat GPT में 24 मई, 2023 को अपडेट हुआ था।

ChatGPT कैसे काम करता है?

ChatGPT एक Chatbot है, यानी की ये एक ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम है जो की इंसानो के सवालों या बातो को सुनकर अपने डेटाबेस में मौजूद जानकारी और AI की मदद से उनका जवाब तैयार करता है।

Artificial intelligence कंप्यूटर अल्गोरिथम से तैयार कंप्यूटरी दिमाग होती है जो खुद से सीख, समझ और जवाब दे सकता है इसके अलावा यह अपने आप को अपग्रेड भी कर सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे आधी जानकारी के लिए AI लेख जरूर पढ़ें।

क्या ChatGPT का ऐप है?

हाँ ChatGPT का ऑफिसियल एप iOS और एंड्राइड दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। हालाँकि यह अभी केवल कुछ ही गिने चुने देशों में ही उपलब्ध है जिसमें भारत भी शामिल है। और यह सभी मोबाइल डिवाइस में सही तरीके से सपोर्ट नहीं करता है, लेकिन ऐसी स्थिति में इसे वेब ब्राउज़र ले जरिये भी एक्सेस किया जा सकता है।

ChatGPT 4 क्या है?

ChatGPT-4 OpenAI की सबसे नवीनतम ChatGPT संस्करण है, जो की अधिक उपयोगी और सटीक प्रतिक्रियाएं देती है। अब यह अधिक सटीकता के साथ कठिन समस्याओं को भी हल कर सकता है। यह पुराने संस्करण ChatGPT 3.5 से कहीं अधिक रचनात्मक हो गया है। यह न केवल टेक्स्ट इनपुट को संसाधित करता है बल्कि इमेज इनपुट का भी जवाब दे सकता है। GPT-4 नवीनतम और सबसे शक्तिशाली और बड़ी लैंग्वेज मॉडल है।

ChatGPT का उपयोग किस लिए करते हैं?

Chat GPT एक बड़ी लैंग्वेज मॉडल-आधारित चैटबॉट है जिसका उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है जैसे:

  • मनोरंजन: ChatGPT का उपयोग चुटकुले, कहानियां, कविताएं और अन्य रचनात्मक सामग्री बनाने के लिए किया जा सकता है।
  • शिक्षा: ChatGPT का उपयोग विज्ञान, इतिहास, साहित्य जैसे विभिन्न विषयों पर सवालों के जवाब पाने किया जा सकता है।
  • प्रोडक्टिविटी: ChatGPT का उपयोग ईमेल, लेख या अन्य दस्तावेज़ लिखने के लिए किया जा सकता है।
  • भाषा सीखना: ChatGPT का उपयोग करके विदेशी भाषा बोलने या लिखने का अभ्यास किया जा सकता है

ChatGPT की कीमत कितनी है?

ChatGPT इस्तेमाल करने की कीमत इसके संस्करण के आधार पर है। ChatGPT का 3.5 संस्करण मुफ्त है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने की कुछ सीमाएं हैं। ChatGPT 4 संस्करण लाने के बाद OpenAI ने इस संस्करण के लिए ChatGPT Plus नामक प्लान जारी किया, जिसकी कीमत $20 प्रति माह है, जो की भारतीय रूपये में लगभग 1660 रूपये होती है।

ChatGPT Plus की ख़ास बात यह है की यह पीक घंटों के दौरान भी बिना किसी समस्या के तेज प्रतिक्रिया देती है। डेवेलपर्स के लिए ChatGPT 4 की दो प्लान्स मौजूद है 8K और 32K जिनकी कीमत टोकन की संख्या पर आधारित है।

निष्कर्ष

AI के दौर में, ChatGPT AI की क्रान्तिकारी क्षमताओं और विकास का सबसे बड़ा उदहारण। यदि हम ChatGPT और इसी तरह के AI मॉडल को विकसित करते रहेंगे, तो मानव और कंप्यूटर के इंटरैक्शन का भविष्य और भी बेहतर हो सकता है।

Leave a Comment