Pinterest क्या है? कैसे इस्तेमाल करें

आप सबने जरूर महसूस किया होगा की सोशल मीडिया अब हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया हैं। कुछ मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में से Pinterest भी एक नाम है जिसके बारे में आपने जरूर सुना होगा।

आज इस लेख में, हम Pinterest के बारे में ही जानेंगे की यह क्या है, इसकी विशेषताएं, और यह भी जानेंगे की यह आपको या आपके व्यवसाय को कैसे लाभ पहुंचा सकता है।

Pinterest क्या है?

Pinterest एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर को जानकारी और विचारों को इमेज, एनिमेटेड GIFs और वीडियो जैसे विज़ुअल सामग्रियों को पिनबोर्ड्स के रूप में, सहेजने, साझा करने और खोजने की सुविधा देता है।

इसकी स्थापना साल 2009 में बेन सिलबरमैन, पॉल स्किरा और इवान शार्प द्वारा की गई थी, अपने लांच के कुछ ही दिनों के भीतर इसने तेजी से युवाओं और प्रोफेशन लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल कर ली।

Pinterest में उपयोगकर्ता इमेज और वीडियो को सहेजने और शेयर करने के लिए वर्चुअल पिनबोर्ड बना सकते हैं। इसके अलावा दूसरे यूजर के बोर्डों को फॉलो कर सकते हैं, उन्हें लाइक कर सकते हैं, और उन सामग्रियों पर टिप्पणी भी कर सकते हैं। Pinterest पर यूजर के बोर्ड पर सहेजे जाने वाले इमेज और वीडियो सामग्रियों “पिन” कहा जाता हैं।

Pinterest कैसे काम करता है?

यहां बताया गया है कि Pinterest कैसे काम करता है:

  1. प्रोफ़ाइल: Pinterest का उपयोग करने के लिए इसमें एक अकाउंट बनाना होता है। प्रोफाइल बनाने के लिए आपको अपना नाम, ईमेल पता, पासवर्ड और लिंग जैसी जरुरी जानकारियां भरनी होती है।
  2. बोर्ड: अपनी प्रोफ़ाइल बनांने के बाद आप बोर्ड बनाना शुरू कर सकते हैं। एक बोर्ड एक वर्चुअल पिनबोर्ड होती है जहां आप इमेज और वीडियो को सहेज यानी पिन कर सकते हैं। Pinterest पर आप जितने चाहें उतने बोर्ड बना सकते हैं, लेकिन प्रत्येक प्रोफाइल में अधिकतम 200,000 pins तक हो सकते हैं।
  3. पिन: उपयोगकर्ता के बोर्ड पर सहेजे जाने वाले अलग-अलग चित्र या वीडियो को पिन कहा जाता हैं। आप अपनी खुद की इमेज या वीडियो अपलोड करके, या लिंक कॉपी और पेस्ट करके अपने बोर्ड में नए पिन जोड़ सकते हैं।
  4. Following: अपनी फीड में दूसरे यूजर की कंटेंट देखने के लिए आप उनके बोर्ड को फॉलो कर सकते हैं। जब आप किसी को फ़ॉलो करते हैं, तो उनके पिन आपकी फ़ीड में दिखाई देंगे, जिससे आप आसानी से नई सामग्री खोज सकते हैं।
  5. लाइक और कमेंट: दूसरे सभी सोशल मीडिया की तरह आप Pinterest में भी सामग्री के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त करने के लिए पिन पर लाइक और कमेंट कर सकते हैं।
  6. Discovery: Pinterest आपकी रुचियों और प्राथमिकताओं के आधार पर आपको सामग्री का सुझाव देने के लिए एल्गोरिदम का उपयोग करता है। आप इसमें विभिन्न श्रेणियों के माध्यम से ब्राउज़ कर सकते हैं, कीवर्ड से खोज सकते हैं, और बेहतर परिणामों के लिए फ़िल्टर का उपयोग कर सकते हैं।

Pinterest के फायदे

Pinterest का उपयोग करने के कई लाभ हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख निम्न हैं:

  • Content Discovery: Pinterest पर विशेष रूप से डिज़ाइन किये गए इमेज या वीडियो सामग्रियों को सहेजना और खोजना आसान बनता है।
  • योजना: बोर्ड आपको अपने विचारों, परियोजनाओं और कार्यों की योजना बनाने और व्यवस्थित करने की सुविधा देते हैं। आप विभिन्न विषयों या परियोजनाओं के लिए कई बोर्ड बना सकते हैं।
  • कम्युनिटी: Pinterest उपयोगकर्ताओं का एक बड़ा और सक्रिय कम्युनिटी है, जो आपकी रुचियों को साझा करने वाले अन्य लोगों के साथ जुड़ना आसान बनाता है। यहां तक कि अपने पसंदीदा विषयों पर चर्चा करने के लिए समूहों में भी शामिल हो सकते हैं।
  • एडवरटाइजिंग: Pinterest व्यवसायों के लिए विज्ञापन के भी अवसर प्रदान करता है, जिससे उन्हें टार्गेटेड कस्टमर तक पहुंचने और ब्रांड का प्रचार करने में मदद मिलती है।
  • मार्केटिंग: व्यवसायों के लिए, Pinterest एक पावरफुल मार्केटिंग टूल हो सकता है। क्योकि इसमें उत्पादों या सेवाओं के लिए बोर्ड बनाई जा सकती हैं, और अपने ब्रांड को दिखने के लिए हाई क्वालिटी के इमेज और वीडियो को पिन कर सकते हैं।
  • SEO: Pinterest आपकी वेबसाइट के एसईओ को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है। जब आप अपनी वेबसाइट से इमेज को पिन करते हैं, तो Pinterest आपकी साइट बैकलिंग देता है, जो आपकी सर्च इंजन रैंकिंग को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

निष्कर्ष

Pinterest एक जानी मानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो इंटरनेट पर लोगों को खुद को व्यक्त करने, दूसरों के साथ जुड़ने और नए विचारों और प्रेरणा खोजने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

Leave a Comment