गूगल पर सर्च करने के 16 तरीके जिंदगी आसान कर देंगे

गूगल इंटरनेट पर एक बहुत ही पावरफुल टूल है जिसके इस्तेमाल से इंटरनेट में सबकुछ खोजा जा सकता है। और इसका इस्तेमाल हर दिन करोड़ो लोग अपनी अलग अलग जरूरतों के हिसाब से करते है। गूगल में बेहतर सर्च करने और सटीक परिणाम पाने के लिए आपको सही तरीकों के बारे में पता होना चाहिए।

तो यदि आप भी गूगल का इस्तेमाल बेहतर तरीके से करना चाहते है तो ये गूगल सर्च के टिप्‍स, ट्रिक्‍स और कुछ महत्वपूर्ण तरीकों की सूची आपके लिए ही है। इन सबके अलावा आपको उपयोगी Google URL के बारे में भी पता होना चाहिए।

सटीक फ्रेज के लिए कोट्स का उपयोग करें

गूगल में सर्च करते वक्त एकदम सटीक जानकारी पाने व समय बचाने के लिए प्रभावी तरीके से सर्च करना होता है। गूगल पर कोई विशिष्ट सर्च करते समय कोट्स का प्रयोग जरूर करें। जब भी आप सर्च में कोट्स का प्रयोग करते है तो यह गूगल को बताता है की केवल विशिस्ट वाक्य या फ्रेज को सर्च करना है।

उदहारण के तौर पर “गोल्डफिश का सर्टिफिकेट नाम”, टाइप कर सर्च करेंगे तो गूगल केवल उन्ही सामग्रियों को खोजेगा जिनमे ये वाक्य एक साथ शामिल हों। यह तरीका आपके किसी भी विशिस्ट सर्च के लिए काफी कारगर शाबित होगा साथ ही ये आपका समय भी बचाएगा।

एक वेबसाइट के भीतर सर्च करें

कई बार हमें किसी निश्चित वेबसाइट के ही आर्टिकल्स सामग्रियां खोजने की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए आप कोलन चिन्ह प्रयोग कर सकते है। जो की बेहद आसान है। इसके लिए आपको केवल सर्च फ्रेज के बाद कोलन चिन्ह लगाकर उस वेबसाइट का नाम लिखे।

उदहारण : उपयोगी गूगल यूआरएल site:mrgyani.com ram kya hai

इस तरह से सर्च करने पर गूगल आपके रिजल्ट्स में केवल उसी साइट के ही रिजल्ट्स दिखायेगाऔर बांकी दूसरे वेबसाइट के आर्टिकल्स को फ़िल्टर कर निकल देगा।

सम्बंधित साइट्स को सर्च करें

गूगल में किसी भी प्रकार के सम्बंधित साईट खोजना बहुत ही आसान होता है। इसके लिए केवल related:mrgyani.com जैसे टाइप कर सर्च करना होगा। तो कभी आप किसी साइट से ऊब जाए तो इस ट्रिक का इस्तेमाल कर आप उसी तरह के दूसरे साइट खोज सकते है। इस सर्च ट्रिक की ख़ास बात ये है की आपको केवल तरह के साइट के रिजल्ट लेकिन आप जिस साइट का नाम डालेंगे वो रिजल्ट में शामिल नहीं होगा।

शब्दार्थ जानें

कभी भी आपको किसी शब्द के अर्थ को जानने की जरुरत पड़े तो गूगल उस शब्द के पहले Define: लिखना होगा। उदहारण define : sensor

ट्रेवल टाइम

जब की कभी आप घूमने की योजना बनाते है तो मन में एक प्रश्न जरूर आता है की यात्रा के दौरान दूसरे स्थान तक पहुँचने में कितना वक्त लगेगा। इसका जवाब आप गूगल में बड़ी ही आसानी से पता लगा सकते है। इसके लिए आपको गूगल में Travel time between destination 1 and destination 2 टाइप कर सर्च करें। उदहारण Travel time between Raipur and Nagpur आगरा आप इस तरह से सर्च करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर दोनों शहरो के बीच की दुरी तय करने में लगने वाले अनुमानित समय का पता चल जाएगा।

रेस्तरां को सर्च करें

अगर कभी भी आपको रेस्तरां जाने का मन हो और आसपास के रेस्तरां को खोजने की जरुरत पड़े तो आप इसे बड़ी ही आसानी से गूगल में खोज सकते है। इसके लिए आपको गूगल में Restaurants near me या Restaurants nearby सर्च करनी होगी। इस तरह सर्च करने से गूगल आपके आसपास की सभी रेस्तरां की सूची दिखा देगा।

केवल विशिष्ट पीरियड के रिजल्ट प्राप्त करें

यदि आपको किसी न्यूज़ या किसी भी विषय के बारे में एक निश्चित समय के बीच की घटनाओ या परिणाम देखने की आवश्यकता पड़े तो इसमें भी गूगल आपको पुराने रिजल्ट्स दिखा कर आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको सर्च करने के बाद सर्च बॉक्स के निचे मेनू के अंत में सर्च टूल्स पर क्लिक कर उस निश्चित समय को चुनेंगे तो गूगल आपको केवल उस समय के अंतर्गत ही परिणाम दिखायेगा।

गूगल में कैलकुलेटर का उपयोग करें

गूगल में किसी भी सामान्य गणनाओं के लिए उन्हें सीधे गूगल सर्च बॉक्स में टाइप कर सर्च कर सकते है ऐसा करने से गूगल उन्हें हल करके परिणाम सीधे सर्च रिजल्ट में कैलकुलेटर के अंदर आपके स्क्रीन पर दिखा देगा। जैसे 10 *40-20+31 आदि। इसके आलावा अगर कैलकुलेट का इस्तेमाल करना चाहे तो केवल calculater टाइप कर सर्च करना होगा।

अंतर्राष्ट्रीय टाइमिंग सर्च करें

गूगल में आप किसी भी देश के वर्तमान समय के बारे में बड़ी आसानी से जान सकते है। इसके लिए आपको केवल टाइम लिखने के बाद देश का नाम टाइप करना होगा जैसे time USA जो की आपको उस देश के वर्तमान समय के साथ टाइम जोन, तारीख और दिन भी दिखायेगा।

ट्रांसलेट क्विकली

गूगल में किसी भी दूसरी भाषाओ के वाक्यों को अपनी भाषा में अनुवाद करने के translate लिखने के बाद वाक्य या शब्द लिखना है और इसके बाद to टाइप कर आगे जिस भाषा में अनुवाद करना चाहते है उसे टाइप करें। जैसे translate translate how are you to hindi और इसके अलावा how are you in hindi के जैसे भी सर्च किया जा सकता है।

ऑनलाइन टाइमर

गूगल में timer सर्च करने पर आपके स्क्रीन में काउंटडाउन टाइमर दिखाई देगा जिसे आप अपने अनुसार समय भरकर सेट कर शुरू कर सकते है। और समय खत्म होते ही आपके डिवाइस में अलार्म बजने लगेगा। इसी तरह गूगल में stopwatch सर्च कर स्टॉपवॉच शुरू कर सकते है।

अपने आईपी एड्रेस का पता लगाए

जितने भी डिवाइस में इंटरनेट चलते है उन सभी में आईपी एड्रेस तो होता ही है। तो अगर आप अपना आईपी एड्रेस जानना चाहें तो गूगल आपको आपका आईपी एड्रेस भी बता सकता है। इसके लिए आप What is my IP address या My IP सर्च कर सकते है।

फाइल टाइप के आधार पर सर्च करें

गूगल सर्च इंजन में किसी भी निश्चित प्रकार के फाइल के आधार पे सर्च करने की सुविधा है। यह उन लोगो के लिए बहुत ही जबरदस्त फीचर है जो लोग ज्यादातर डाक्यूमेंट्स फाइलें खोजते रहते है जैसे पीडीऍफ़ या पावर पॉइंट की फाइलें। इस ट्रिक के जरिये आप गूगल में किसी भी प्रकार की फाइलें बड़ी ही आसानी से खोज सकते है। इसके लिए आपको गूगल में निचे दिए गए उदहारण के जैसे सर्च करना होगा।

  • *Search term here* filetype:pdf

गूगल में सर्च करते एक्ट Search term here के जगह आप जिस भी विषय में सर्च करना चाहते है लिखे और pdf के जगह में आपको जो फाइल प्रकार चाहिए लिखें।

मौसम का हाल जानें

गूगल में अपने आसपास या किसी भी जगह के मौसम का हाल जानने के लिए सबसे पहले Weather टाइप करने के बाद जगह का पिन कोड या शहर का नाम टाइप करना होता है। और यदि आपके फ़ोन में लोकेशन सर्विस चालू है तो आपको केवल वेदर सर्च करना है।

करेंसी कन्वर्टर

यदि आप अपने करेंसी या किसी भी दो करेंसी के कीमतों के बीच का अंतर जानना चाहते है तो आपको गूगल में केवल Currency 1 to Currency 2 टाइप कर सर्च करना होगा। जैसे USD to INR इस तरह गूगल आपके रूपये की US डॉलर में कीमत दिखा देगा।

लोकल अट्रैक्शन सर्च करें

घूमने फिरने वालों के गूगल काफी मददगार शाबित हो सकता है। ये आपको किसी भी लोकेशन के आसपास के अट्रैक्शन यानी टूरिस्ट प्लेस की जानकारी दे सकता है। गूगल में किसी भी शहर के आसपास के मनोरम दृश्यों, ऐतिहासिक व धार्मिक जगहों और पिकनिक स्पॉट जैसे अट्रक्शन्स जानने के लिए गूगल में शहर के नाम के आगे attactions टाइप कर सर्च करना होता है। उदहारण Raipur attractions.

Leave a Comment