Quora क्या है, इसका प्रयोग कैसे करें

4 May 2021 को Yahoo ने अपने पंद्रह साल पुराने Yahoo Answers वेबसाइट को पूरी तरह बंद कर दिया। कंपनी की माने तो यह कुछ सालो से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था। और दूसरा सबसे बड़ा कारण Answers.com और Quora जैसे प्रतिद्वंदियों का होना। आज के समय भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय क्वोरा प्लेटफार्म है। तो चलिए जाने Quora क्या है?

Quora क्या है?

Quora एक सवाल जवाब वेबसाइट है। जंहा कोई भी किसी भी प्रकार के सवाल पूछ सकता है। इसमें हर तरह के सवाल जवाब का बहुत बड़ा संग्रह है। और इसमें यूजर रोजाना नए नए सवाल पूछते रहते है। क्वोरा में सभी विषयो के जानकार और अनुभवी यूजर की संख्या बहुत अधिक है इसलिए इसमें एक सवाल के बहुत से जवाब होते है, जिन्हे एडिट भी किया जा सकता है।

इसकी की शुरुआत साल 2010 के जनवरी महीने में फेसबुक के दो भूतपूर्व कर्मचारी Adam D’Angelo और Charlie Cheever ने मिलकर किया था। क्वोरा की माने की तो साल भर के भीतर ही 5 लाख से अधिक लोग इसमें जुड़ चुके थे।

इन दिनों Quora इतना लोकप्रिय है की इसके 400 (40 करोड़) मिलियन मंथली एक्टिव यूजर है जिसमे लगभग 35 प्रतिशत अमेरिकन और 23 प्रतिशत भारतीय है। इसलिए अक्सर इंटरनेट में सवालो के जवाब ढूंढने पर हमें ज्यादातर सवालों के जवाब क्वोरा वेबसाइट पर मिलता है।

Quora पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं

Quora अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले इसके होम पेज में जाना है जंहा आपको साइनअप करने के लिए गूगल अकाउंट, फेसबुक अकाउंट या ईमेल फॉर्म को चुनकर नाम, ईमेल और पासवर्ड भरके कैपचा वेरिफिकेशन करने के बाद साइनअप को दबाना है।

हो सके तो क्वोरा अकाउंट बनाने के लिए गूगल या फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल करे। इस तरीके से आप बहुत जल्द अकाउंट बना पाएंगे, क्योकि ईमेल वेरिफिकेशन के लिए नहीं पूछा जाएगा।

quora का इस्तेमाल कैसे करे

इसे चलाना बहुत ही आसान है। इसका यूजर इंटरफ़ेस एक सोशल मीडिया साइट के जैसा ही है जिसमे लॉगिन यूजर के होम में पोस्ट डालने जैसा सवाल पूछने के लिए बॉक्स रहता है। जहा आप अपने सवाल लिखकर पोस्ट कर सकते है।

और किसी सवाल का जवाब देना हो तो उस सवाल के निचे जवाब वाले बटन को दबाकर जवाब लिख सकते है। और सवाल जवाब पसंद आने पर अपनी प्रतिक्रिया कमेंट, अपवोट और डाउन वोट के रूप में दे सकते है। उम्मीद है की आपको Quora क्या है और इसका प्रयोग कैसे करें समझ आ गया होगा। आप अपनी प्रतिक्रिय निचे कमेंट के जरिये दे सकते है।

Leave a Comment