Router क्या है और कैसे काम करता है?

Router एक नेटवर्किंग डिवाइस हैं जो कंप्यूटर नेटवर्क में डाटा पैकेट्स को ट्रांसफर करता है। दो या दो से अधिक नेटवर्किंग डिवाइसेज को जोड़ने के लिए राउटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह इंटरनेट और उपकरणों के बीच (communicate) संचार करता है।

राउटर का कार्य कंप्यूटर तक इंटरनेट पहुंचाना होता है साथ ही जितने भी नेटवर्किंग डिवाइसेज हैं, जैसे कि लैपटॉप, स्मार्टफोन, कंप्यूटर इत्यादि इन्हें इंटरनेट और एक दूसरे से जोड़ना राउटर का कार्य है, इस पूरी प्रक्रिया को राउटिंग (routing) कहते हैं। सरल भाषा में राउटर को ब्रॉडबैंड भी कहते हैं।

Router कैसे काम करता है

Internet Service Provider (ISP) द्वारा वायरलेस या केबल के जरिए डाटा पैकेट्स को राउटर तक पहुंचाया जाता है इसके बाद डाटा राउटर में माडम के जरिए modulate और demodulate होता है। फिर राउटर डाटा को वायरलेस या केबल के जरिए हमारे स्मार्ट डिवाइस यानी कि स्मार्टफोन, कंप्यूटर, टेबलेट, लैपटॉप, टीवी इत्यादि तक पहुंचाता है। इसके बाद हम अपने स्मार्ट डिवाइस पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Router के प्रकार (types of router)

राउटर पांच प्रकार के होते हैं

  1. Wired router – यह राउटर नेटवर्क केबल के माध्यम से मॉडेम और wans से सीधे जुड़ा हुआ होता है साथ ही अंतिम उपयोगकर्ता को डाटा पैकेट भी वितरित करता है। उदाहरण- Cisco 1941.
  2. Wireless routerwireless router डाटा पैकेट प्राप्त करने के लिए केबल के माध्यम से सीधे मॉडेम से जुड़ा हुआ होता है और एक या एक से अधिक एंटीना का उपयोग करके जुड़े हुए कंप्यूटरों को डाटा पैकेट वितरित करता है। उदाहरण- Cisco 880ISR and EA7500.
  3. Edge router – यह एक विशेष राउटर है इसे नेटवर्क के किनारे या सीमा के पास रखा जाता है ज्यादातर ISP(internet service provider) नेटवर्क के किनारे पर रखा जाता हैं। उदाहरण- ASR 9000 Series.
  4. Core router – कोर राउटर को heavy task परफॉर्म करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें हाई बैंडविथ लगा हुआ होता है जिसके कारण यह बहुत तेजी से काम करता है। इस राउटर का उपयोग ISP द्वारा किया जाता है। उदाहरण- Cisco carrier routing system.
  5. VRouter – इस राउटर को सॉफ्टवेयर राउटर कहते हैं। वर्चुअल मशीन में इसका उपयोग किया जाता है साथ ही अमेजॉन वेब सर्वर जैसे कई वेब सर्वर कंपनी इसका उपयोग करती है। उदाहरण- CSR1000V and Cisco ISRV.

राउटर के उपयोग (use of router)

  • इंटरनेट चलाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
  • डाटा शेयरिंग करने के लिए भी इसे काम में लाया जाता है।
  • एक या एक से अधिक कंप्यूटर को इंटरनेट और एक दूसरे से जोड़ने के लिए।
  • हाई स्पीड इंटरनेट का उपयोग करने के लिए।
  • इंटरनेट सुरक्षा के लिए।

Router और Switch में अंतर

Router

  1. Router ip address को स्टोर और मेंटेन करता है।
  2. यह डाटा ट्रांसमिशन के लिए ip एड्रेस का उपयोग करता है।
  3. यह बहुत तेजी से काम करता है।
  4. यह osi model के नेटवर्क लेयर में काम करता है।
  5. राउटर डाटा पैकेट को कंप्यूटर में ट्रांसफर करता है।

Switch

  1. Switch MAC address को स्टोर करता हैं।
  2. यह डाटा ट्रांसमिशन के लिए MAC address का उपयोग करता हैं।
  3. यह राउटर से स्लो काम करता है।
  4. यह osi model के data link layer में काम करता है।
  5. Switch data packet को devices में रिसीव करता है साथ ही destination device में फॉरवर्ड करता है।

Best route manufacturing companies

  • Asus.
  • Linksys.
  • Cisco.
  • Tp-link.
  • Netgear.
  • Jio giga fiber router.
  • Airtel xtream router.
  • Bsnl router.

Leave a Comment