टेलीफोन का आविष्कार किसने किया?

टेलीफोन के आविष्कार ने दुनिया में संचार के माध्यमों को बहुत सरल बना दिया, लेकिन इस अद्भुत आविष्कार के पीछे कौन था, इस लेख में हम जानेंगे कि टेलीफोन का आविष्कार किसने और कब किया?

टेलीफोन का आविष्कार किसने किया?

टेलीफोन का आविष्कार स्कॉटलैंड के वैज्ञानिक ‘अलेक्जेंडर ग्राहम बेल’ ने किया था। अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने थॉमस वाटसन की मदद लेकर दुनिया के पहले इलेक्ट्रोनिक टेलीफोन का आविष्कार किया था।

अलेक्जेंडर ग्राहम बेल (Alexander Graham Bell)

अलेक्जेंडर ग्राहम बेल एक महान वैज्ञानिक, आविष्कारक और इंजीनियर थे। उन्हें दुनिया के इतिहास में टेलीफोन के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। अलेक्जेंडर का जन्म 3 मार्च, 1847 को यूनाइटेड किंगडम में हुआ था और 2 अगस्त, 1922 को न्यूफ़ाउंडलैंड, कनाडा में उनका निधन हो गया।

बेल ने 1876 में टेलीफोन का आविष्कार किया, जो दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि थी। उन्होंने संचार के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन किया और लोगों के बीच संचार को सहज और आसान बना दिया।

अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने ना केवल Telephone का आविष्कार किया बल्कि Graphophone, Mine detector, Twisted pair जैसे तकनीकी उपकरण का भी आविष्कार किया, जिनकी वजह से उन्हें एक महान आविष्कारक के रूप में जाना जाता है।

टेलीफोन का आविष्कार कब हुआ?

अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने 1871 में टेलीफोन पर काम करना शुरू किया था उन्होंने इस कार्य के लिए एक सहायक भी रखा था जिसका नाम थॉमस वाटसन था।

अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहायक ने मिलकर 2 जून 1875 को टेलीफोन का आविष्कार किया और इसके अगले वर्ष 7 मार्च 1876 को अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने इसे दुनिया के सामने लाया और इसे अपने नाम से पेटेंट करवा लिया। इसलिए यह माना जाता है कि टेलीफोन का आविष्कार वास्तव में 7 मार्च 1876 को हुआ था।

FAQs

टेलीफोन का आविष्कार कब हुआ?

टेलीफोन का आविष्कार 7 मार्च 1876 को हुआ था।

टेलीफोन का हिंदी नाम क्या है?

टेलीफोन का हिंदी नाम ‘दूरभाष’ है।

फ़ोन पर हेलो क्यों बोलते है?

फ़ोन पर हेलो पहली बार थॉमस एडिशन द्वारा प्रयोग किया गया इसके बाद से यह प्रचलन में आया। इसके पीछे की कहानी को विस्तार से जानने के लिए फोन उठाने पर Hello क्यों बोलते हैं? लेख जरूर पढ़ें।

निष्कर्ष

टेलीफोन का आविष्कार Alexander Graham Bell द्वारा किया गया था। वैसे तो टेलीफोन के आविष्कार में बहुत से लोगों की अवधारणा थी, जिनका नाम Antonio Meucci, Johann Philipp Reis, Amos Dolbear, Charles A.Cheever हैं। लेकिन सबसे पहले अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन तैयार किया इसलिए उन्हें टेलीफोन का आविष्कारक माना जाता है।

निवेदन – उम्मीद है कि आपको यह लेख (टेलीफोन का आविष्कार किसने किया? – telephone ka aavishkar kisne kiya) जरूर पसंद आया होगा।

अगर यह Article आपके लिए उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आपके जो भी सवाल हों उन्हें नीचे कमेंट करके बताएं।

Leave a Comment