MAC address क्या है, कैसे पता करें?

इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी डिजिटल डिवाइस यानी स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, गेमिंग कंसोल इत्यादि सभी का अपना एक परमानेंट एड्रेस होता है। जिसे MAC address कहते हैं। आज हम इसी विषय में चर्चा करेंगे कि MAC address क्या है। और IP address और MAC address में क्या अंतर है।

MAC address क्या है? (What is MAC address in hindi)

MAC address का पूरा नाम media access control address है। इसे physical address और hardware address भी कहते हैं। इसलिए यह इंटरनेट उपयोग करने वाले सभी हार्डवेयर डिवाइस पर पहले से मौजूद होता है। जब कंपनी डिवाइस को बनाती है तब मैन्युफैक्चरिंग के वक्त MAC address को डिवाइस पर डाल दिया जाता है।

यह एक अद्वितीय(unique) और permanent address होता है जो कि हर डिवाइस में अलग-अलग होता है। MAC address हार्डवेयर डिवाइस की पहचान होती है। इसमें हार्डवेयर डिवाइस की पूरी जानकारी होती है। जैसे कि डिवाइस का नाम और मॉडल नंबर क्या है, डिवाइस को कौन सी कंपनी ने बनाया है, डिवाइस किस देश का है।

MAC address के format

MAC address के तीन फॉर्मेट होते हैं

  1. MM:MM:MM:SS:SS:SS
  2. MM-MM-MM-SS-SS-SS
  3. MM.MM.MM.SS.SS.SS

इसमें M का मतलब मैन्युफैक्चरर है और S का मतलब मैन्युफैक्चरिंग सर्विस है। M – यह बताता है कि डिवाइस कौन से कंपनी का है। S – इसका उपयोग NIC card में होता है और इसका नंबर हर डिवाइस में अलग अलग होता है।

उदाहरण – 4A:B9:2B:6G:2C:8K

अब आपको पता चल गया होगा कि MAC address क्या है अब आप ये जान ले कि MAC address के उपयोग क्या है। Use of MAC address : –

  • Device tracking.
  • Multiple devices connecting.
  • Device information.
  • Security purposes.

IP address और MAC address में अंतर

IP addressMAC address
एक लॉजिकल ऐड्रेस है।एक फिजिकल एड्रेस है।
इसमें IPv4 में 32bit और IPv6 में 128bit होते हैं।इसमें 48bit होते हैं।
यह ISP के द्वारा प्राप्त किया जाता है।यह मैन्युफैक्चर द्वारा निर्धारण होता है।
इसे बदला जा सकता है।यह परमानेंट होता है।
इसमें डिवाइस कनेक्शन की जानकारी होती हैइसमें डिवाइस की जानकारी होती है

मेरा MAC address क्या है

Phone में खुद का MAC address देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  1. सबसे पहले अपने फोन को किसी भी WiFi या Bluetooth से कनेक्ट कर ले
  2. इसके बाद setting में जाएं
  3. Setting में जाने के बाद about phone में जाएं
  4. About phone के अंदर status में जाएं
  5. Status में जाने के बाद आपको आपका MAC address दिख जाएगा।

कंप्यूटर या लैपटॉप में MAC address देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

लैपटॉप या कंप्यूटर में मैक एड्रेस जानने के लिए ipconfig/all CMD command का उपयोग करें।

  1. कीबोर्ड में windows+R का बटन दबाएं, इससे RUN खुलेगा
  2. RUN में CMD लिखकर Enter दबाए, इससे command prompt खुलेगा
  3. अब Command prompt में ipconfig/all लिखकर enter दबाएं
  4. अब आपको आपका MAC address दिख जाएगा।

कुछ महत्वपूर्ण बातें

सभी डिवाइस का MAC एड्रेस अलग-अलग रहता है। हैकिंग के क्षेत्र में मैक एड्रेस के नंबर को बदला जा सकता है। और मैक ऐड्रेस में 48 bit होते हैं। आशा है इस लेख के जरिये आपने MAC address क्या होता है (what is MAC address in Hindi) तथा MAC address और IP address में अंतर क्या है ये अच्छी तरह से समझ गए होंगे।

Leave a Comment